‘पढ़ई तुंहर दुवार‘ कार्यक्रम: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एन्ड्राइड एप तैयार, गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है यह App

रायपुर। कोरोना संकट काल में ऑनलाईन शिक्षा को आसान बनाने के लिए ‘पढ़ई तुंहर दुवार‘ कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग और एनआईसी ने मिलकर एक एन्ड्राइड एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से विद्यार्थी इंटरनेट उपलब्ध होने पर अपने पाठ्यक्रम से संबंधित कन्टेंट डाउनलोड कर सकेंगे और डाउनलोड किए गए वीडियो और अन्य कन्टेंट जब इंटरनेट उपलब्ध नहीं हो, तब भी ऑफलाईन देखे जा सकेंगे। यह एप दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। इस एप को गुगल प्ले स्टोर से नीचे…

मुख्यमंत्री ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सर्तक रहने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ आदि पर नजर रखते हुए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी आवश्यक उपाएं सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बारिश को देखते हुए प्रभावित इलाकों में यदि कहीं कोई क्षति हुई है तो उसका शीघ्र आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता मुहैया कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है बारिश को देखते हुए सभी…

ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में विचरण करने वाले पशुओं को रखा जाएगा गौठानों में, राज्य शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में विचरण करने वाले पशुधन को गौठान में रखा जाएगा। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में विचरण करने वाले पशुधन को गौठान में रखा जाएगा। रात्रि में भी इन पशुधन को गौठान में रखा जाएगा। पशुधन की देख-रेख की जिम्मेदारी गौठान समिति की होगी। गौठान में पशुधन से प्राप्त गोबर पर गौठान समिति का स्वामित्व होगा। खुले में विचरण करने वाले पशुधन को गौठान में पहुंचाने की जिम्मेदारी पंचायत सचिव की…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी भाषा को प्राथमिकता से आठवीं अनुसूची में शामिल करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। श्री बघेल ने श्री मोदी से आग्रह किया है कि भारतीय गणतंत्र का 26 वां राज्य छत्तीसगढ़ के गठन का यह बीसवां वर्ष है, किन्तु सांस्कृतिक दृष्टि से इस राज्य की पृथक पहचान का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। छत्तीसगढ़ राज्य की भाषा छत्तीसगढ़ी का भी इतिहास है और यह विशेष उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ी का व्याकरण हीरालाल काव्योपाध्याय ने तैयार किया था, जिसका संपादन और अनुवाद प्रसिद्ध भाषाशास्त्री…

मुख्यमंत्री ने कोरोना वारियर्स का अभिनंदन करते हुए दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रदेश के सभी कोरोना वारियर्स का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रदेश में डॉक्टरों, नर्सो और चिकित्सा सेवा तथा सफाई सहित अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना पीड़ितों का उपचार किया और लगातार कर रहे हैं। चिकित्सा बिरादरी ने यह साबित किया है कि वे वास्तव में धरती के भगवान हैं। मैं चिकित्सा क्षेत्र से…

मुख्यमंत्री ने ’छत्तीसगढ़ी खान-पान एवं व्यंजन केन्द्र गढ़कलेवा’ पुस्तिका का किया विमोचन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ’छत्तीसगढ़ी खान-पान एवं व्यंजन केन्द्र गढ़कलेवा’ पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका में छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में गढ़कलेवा शुरू करने की कार्ययोजना तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यंजनों का उल्लेख किया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में 12 कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। मुख्य समारोह में पुलिस विभाग के उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर, निरीक्षक भरत बरेठ और आरक्षक उत्तम ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के मेडिकल ऑफिसर एवं नोडल अधिकारी कोविड केयर सेंटर रायपुर डॉ. अविनाश चतुर्वेदी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेक्टर-25 राखी नवा रायपुर के पवन कुमार साहू, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक स्वतंत्र रहंगडाले, नगरपालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 2…

स्वतंत्रता दिवस- 2020 : सुराजी तिहार के पावन बेरा म छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हा जम्मो सियान, दाई-दीदी, संगी-जहुंरिया, नोनी-बाबू मन ला गाड़ा-गाड़ा बधाई दीस

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगाठ पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाईडलाईन का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस का संक्षिप्त और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। मैं पुनः सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं…

छत्तीसगढ़ पुनः बना स्वच्छता में सिरमौर, स्वच्छ सर्वेक्षण में मारी बाज़ी, 20 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे पुरस्कृत

रायपुर(बीएनएस)। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर बाज़ी मार ली है। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष देश के सभी शहरों एवं राज्यों के मध्य आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरी स्वच्छता का विभिन्न पैमानों पर आँकलन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर तथा कचरा मुक्त शहर स्टार रेटिंग का थर्ड पार्टी के माध्यम से आँकलन करते हुए एवं नागरिकों के…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि आजादी का यह पर्व हमें उन सेनानियों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और गर्व से भर देता है जिन्होंने हमारे लिए कुर्बानियां दीं। यह उन लोगों को भी याद करने का दिन है जिन्होंने इस आजादी को बचाए रखने के लिए आहूतियां दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पुरखों के सपनों के अनुरूप विकसित करने के लिए राज्य सरकार ‘गढ़बो नवा…