रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ तिरंगे को राष्ट्रीय धुन और गार्ड ऑफ आनर द्वारा सलामी दी जाएगी। इसके बाद सुबह 9.02 से 9.22 बजे तक मुख्यमंत्री राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे। सुबह 9.23 से 9.29 तक मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा। मुख्य समारोह सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक आयोजित होगा। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आमंत्रितों को मास्क…
महीना: अगस्त 2020
ट्राइबल टूरिज्म रिसार्ट में दिखेगी जनजातीय संस्कृति, कला और ग्रामीण परिवेश की झलक: मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में ट्रायबल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नवनिर्मित तीन रिसार्ट बिलासपुर जिले के कुरदर हिल इको रिसॉर्ट, कबीरधाम जिले के सरोधा दादर बैगा एथनिक रिसॉर्ट और कोण्डागांव जिले में नवनिर्मित धनकुल एथनिक रिसॉर्ट का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-लोकार्पण किया। राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत इन रिसार्टों का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ की आदिवासी…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार ई.वी.मुरली को ’वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त और गरिमामय समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक ‘हितवाद’ के स्थानीय सम्पादक ई. वी. मुरली को 20 वें ’वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित किया। स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित यह सम्मान विगत 20 वर्षों से लोकजागरण के लिए दिया जा रहा है। वसुंधरा सम्मान समारोह का आयोजन स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाता है। मुख्यमंत्री ने श्री मुरली को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ईआईए अधिसूचना के मसौदे पर उठाए सवाल, श्री बघेल ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखा पत्र
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिख कर पर्यावरण प्रभाव आंकलन (EIA) अधिसूचना के मसौदा पर सवाल उठाए हैं। श्री बघेल ने कहा कि यह मसौदा सतत विकास की प्रक्रिया को बाधित करेगा। उन्होंने पत्र के माध्यम से मसौदे को लेकर कुछ सुझाव और आपत्ति भी दर्ज कराई है। श्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री को पत्र में लिखा है कि मैं पर्यावरण मंजूरी देने की नई प्रक्रिया को अधिक समीचीन और ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस से जोड़ने के आपके उद्देश्य…
मुख्यमंत्री 14 अगस्त को ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के तहत नवनिर्मित तीन टूरिस्ट रिसार्ट का करेंगे ई-लोकार्पण
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को दोपहर एक बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के कुरदर हिल इको रिसॉर्ट, कबीरधाम जिले के सरोधा दादर बैगा एथनिक रिसॉर्ट और कोण्डागांव जिले में नवनिर्मित धनकुल एथनिक रिसॉर्ट का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-लोकार्पण करेंगे। ’’ट्राइबल टूरिज्म सर्किट’’ स्वदेश दर्शन योजना के तहत ये टूरिस्ट रिसार्ट बनाए गए हैं। गृह, लोक निर्माण और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में निर्मित विभिन्न रिसोर्ट पर केंद्रित प्रमोशनल…
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2020 : मुख्यमंत्री रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, जिलों में मंत्रीगण एवं संसदीय सचिव करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन के लिए मंत्रिगणों एवं संसदीय सचिवों को नामांकित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.…
न्यूज वेबसाइटों को इम्पेनल किया जाएगा
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल को विज्ञापन देने के लिए इम्पेनल किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग के द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है, जो कि राजपत्र में प्रकाशन तिथि से प्रभावशील हो जाएगी। इस संबंध में बताया गया है कि राज्य की ऐसी न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल जिनका डीएवीपी में इंपैनलमेंट नहीं है। उन्हें छत्तीसगढ़ मैं इंपैनल किया जाएगा। इंपैनलमेंट के लिए पिछले छह माह की औसत यूजर संख्या को देखा जाएगा। साथ ही न्यूज वेबसाइट कम से कम 1 वर्ष पुरानी और सक्रिय…
मुख्यमंत्री 14 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार ई. वी. मुरली को वसुंधरा सम्मान से करेंगे सम्मानित
रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे अपने रायपुर स्थित निवास में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक ‘हितवाद’ के सम्पादक ई. वी. मुरली को 20 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे। स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित यह सम्मान विगत 20 वर्षों से लोकजागरण के लिए दिया जा रहा है। वसुंधरा सम्मान का आयोजन स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाता है। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं चतुर्भुज मेमोरियल फाउन्डेशन के सहयोग से लोकजागरण…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीणा सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी की धर्मपत्नी वीणा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वे दीर्घायु हों। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 12, 2020 श्री बघेल ने डॉ. रमन सिंह और अस्पताल के संचालक संदीप दवे से दूरभाष पर चर्चा कर वीणा सिंह के स्वास्थ्य और उनके उपचार की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. राहत इंदौरी ने उर्दू शायरी की अपनी विशिष्ट शैली से लोगों के दिलों पर राज किया। उनका निधन उर्दू साहित्य और शायरी की अपूरणीय क्षति है। पार* — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 11, 2020 डॉ. इंदौरी देश-दुनिया में आयोजित होने वाले मुशायरों एवं कवि सम्मेलनों में श्रोताओं के पसंदीदा शायर थे। साहित्य जगत में डॉ. इंदौरी की कमी हमेशा महसूस की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने…
