रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें विभिन्न परिस्थितियों में जीवन जीने की सीख देती हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और दुविधा की स्थिति में सही निर्णय की राह दिखाते हैं। श्रीकृष्ण ने फल की चिन्ता ना करते हुए हमें कर्म करने की शिक्षा दी है। उनकी शिक्षाएं सदा…
महीना: अगस्त 2020
मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव समाज के उत्थान और महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित किया : मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव समाज के उत्थान और महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। मिनीमाता सामाजिक सुधारों का प्रतीक थीं। छत्तीसगढ़ सरकार मिनीमाता के आदर्शो पर चलकर महिला उत्थान के काम कर रही है। उनके आदर्शो पर चलकर ही हमें समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना है। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास पर मिनीमाता की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस आशय के विचार प्रकट…
मुख्यमंत्री ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि 11 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई। दीन-दुखियों की सेवा के लिए वे आजीवन समर्पण के साथ लगी रहीं। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। उन्होंने…
मुख्यमंत्री ने प्रयास और एकलव्य आदर्श विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में बस्तर प्राधिकरण अंतर्गत प्रयास विद्यालय और एकलव्य आदर्श विद्यालय के 140 प्रतिभावान विद्यार्थियों को 5100-5100 रूपए की राशि का चेक तथा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा संचालित प्रयास और एकलव्य विद्यालयों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों में कक्षा 12वीं के बालोद के राकेश तारेन्द्र, बलरामपुर…
आदिवासियों के न्याय के लिए प्रतिबद्ध भूपेश सरकार
रायपुर(बीएनएस)। आदिवासी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि करना अत्यन्त दुष्कर कार्य हैं। आदिवासी क्षेत्रों में अधिकांश भू-भाग पर घने वन स्थित हैं। कृषि योग्य भूमि की कमी हैं, सिंचाई साधन अत्यन्त कम हैं, परम्परागत ढंग से कृषि होती हैं तथा मिट्टी की गुणवत्ता निम्न स्तर की होने से कृषि पिछड़ी अवस्था में हैं। इन क्षेत्रों में बी.पी.एल. आबादी 50 प्रतिशत से अधिक हैं। लोगों की क्रय शक्ति कम होने के कारण व्यापार एवं उद्योग संबंधी गतिविधियां अत्यन्त सीमित हैं। 1980 में वन संरक्षण अधिनियम के प्रभावशील होने के बाद…
लघु वनोपज के बेहतर प्रबंधन से वनवासियों की आय में होगी वृद्धि : मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य के आदिवासी भाई बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वनवासियों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही है। वनवासियों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो, इसके लिए तेंदूपत्ता का मूल्य 2500 से बढ़ाकर 4000 प्रति मानक बोरा किए जाने के साथ ही लघु वनोपजों की खरीदी को भी विस्तारित किया गया है। राज्य में 7 से बढ़ाकर अब 31 प्रकार लघु वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरोना टेस्ट नेगेटिव
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और अन्य सहयोगियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आयी है। नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के टेस्ट भी नेगेटिव आये है। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये अनिवार्य रूप से मास्क लगाये, थोड़ी थोड़ी देर में…
छत्तीसगढ़ का जगदलपुर देश का पहला ऐसा नगर निगम जहां शहरी लोगों को मिला वन भूमि का अधिकार
रायपुर। छत्तीसगढ़ का जगदलपुर देश का पहला नगर निगम बन गया है जहां शहरी लोगों को वन भूमि का अधिकार पत्र प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जगदलपुर के चार लोगों को वन भूमि का अधिकार पत्र प्रदान कर इसकी शुरूआत की। जगदलपुर ऐसे विरले नगर निगम क्षेत्रों में से है जिसकी सीमा में आज भी छोटे और बड़े झाड़ के जंगल की भूमि है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की विशेष पहल…
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं द्वारा महुआ से सेनेटाईजर बनाने के नवाचार को सराहा
रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने रायपुर निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के महिला स्व सहायता समूहों से भी सीधे रू-ब-रू हुए। मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले में महुआ से सेनिटाईजर बनाने वाली सिनगी स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उनके इस नवाचार की सराहना की। समूह की सचिव करूणा भगत ने मुख्यमंत्री को बताया कि वन विभाग से मिलकर वनधन विकास योजना के तहत् 10 आदिवासी स्व-सहायता समूह की महिलाएं सेनिटईजर बनाने का कार्य रही हैं। मई माह…
मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं मानव संग्रहालय का किया ई-शिलान्यास
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस पर नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में 25 करोड़ 66 लाख रूपए की लागत से बनने वाले शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं संग्रहालय का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री बघेल अपने निवास कार्यालय से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर आदिवासी समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे,…
