रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षा 11वीं और 12वीं की कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की पाठ्य पुस्तकें राज्य के सभी प्राचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तक भण्डारों से सीधे क्रय करने पर 15 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। यह पुस्तकें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तक भण्डार रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए निगम की वेबसाइट पर आर्डर करके ऑनलाइन भुगतान कर डिपो से पुस्तकें प्राप्त की जा सकेगी।…
महीना: सितम्बर 2020
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर राज्य में शिक्षकों की 14 हजार 580 पदों पर नियुक्ति की अनुमति दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। संघ के पदाधिकारियों ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि आपके नेतृत्व वाली सरकार ने कोरोना संकट काल में शिक्षकों की भर्ती की अनुमति देकर पूरे देश aके लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, खनिज…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उन्हें विश्व का निर्माता तथा देवताओं का वास्तुकार माना गया है। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। समाज का सुव्यवस्थित, सुरक्षित स्वरूप विश्वकर्मा जी की ही देन है। श्री बघेल ने इस अवसर पर राज्य की समस्त औद्योगिक…
जनसेवा में सदैव अग्रणी रहा है जैन समाज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जीतो कोविड सेन्टर का शुभारंभ किया। जैनम मानस भवन रायपुर में कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए यह सर्वसुविधायुक्त कोविड सेन्टर जीतो (जैन इन्टरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन) तथा छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से प्रारंभ किया गया है। रायपुर के एयरपोर्ट के समीप स्थित इस कोविड सेन्टर में 200 बिस्तर की व्यवस्था है। यहां कोविड के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के अलावा भोजन इत्यादि का निःशुल्क प्रबंध है। जीतो कोविड सेन्टर…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश : शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर होगी नियुक्ति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वित्त विभाग के सहमति के बाद 14 हजार 580 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किया गया है। शिक्षकों की नियुक्ति आदेश राज्य शासन द्वारा स्कूल खुलने के आदेश जारी होने के उपरांत ही जारी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। स्कूल शिक्षा विभाग को वित्त…
आबकारी विभाग के उड़नदस्ता द्वारा 20 होटल-ढाबों की आकस्मिक जांच, मंत्री के निर्देश पर छापामार अभियान लगातार जारी
रायपुर। आबकरी मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर लॉक डाउन समाप्ति पश्चात के प्रदेश में होटल एवं ढाबे संचालित होना प्रारम्भ हो गए हैं। विभिन्न होटल एवं ढाबों में अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं सेवन को रोकने के लिए आबकारी आयुक्त निरंजन दास तथा प्रबंध संचालक मार्केटिंग कारपोरेशन ए पी त्रिपाठी के निर्देशन पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, संभागीय उड़नदस्ता तथा जिला रायपुर की टीमों द्वारा 14 सितंबर को अनेक ढाबों और होटलों की जांच की गई। जांच टीमों द्वारा सबेरा होटल, सांकरा; मीनू ढाबा सिलतरा; राजस्थानी ढाबा, धरसीवां;…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अभियंता दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंनेे कहा कि भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में हम उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। सर विश्वैश्वरैया ने अपनी असाधारण दृष्टि और प्रतिभा से भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। दक्षिण भारत के…
मुख्यमंत्री ने हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के साथ सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगी तत्काल राहत और सहायता
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में हाईवे पेट्रोलिंग हेतु 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि नागरिकों को इससे सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों को भी तत्काल राहत और सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि शासन दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये प्रतिबद्ध है। दुर्घटनाजन्य स्थलों की पहचान कर हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से घायलों को शीघ्र ही मदद मिल पाएगी। शीघ्र मदद मिलने से सड़क…
छत्तीसगढ़ पुलिस के मोबाईल एप से नागरिकों के बीच बढ़ेगा विश्वास : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के सीजी-कॉप (CG-COP) मोबाईल एप को लॉंन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित मोबाईल एप आम नागिरकों को पुलिस के नजदीक लाने और पुलिस से सहायता प्राप्त करने के लिये परस्पर विश्वास को विकसित करने में मदद करेगा। अपराध नियंत्रण की दिशा में यह एप नागरिकों और पुलिस के बीच एक सेतु का काम करेगा। आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के सीजी-कॉप (CG-COP) मोबाईल एप को लॉंन्च किया। छत्तीसगढ़ पुलिस…
मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हिन्दी ने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी हमारी विविधता में एकता को पुष्ट करती है। हिन्दी सर्व सुलभ और सहज ग्रहणीय भाषा है। राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है,इसका स्वरूप समावेशी हैै और उसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है, उसका शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अन्य अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों…
