रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में उस राम-राज्य की स्थापना के लिए काम कर रही है, जिसकी बात महात्मा गांधी किया करते थे। उन्होंने कहा- असली रामराज वह है जहां समानता, प्रेम और भाईचारा हो, किसी के भीतर किसी भी तरह का भय न हो, जहां शेर और बकरी एक घाट में पानी पी सकें। श्री बघेल ने आज जाजंगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आयोजित मानस महोत्सव में उक्त बातें कही। यह महोत्सव शिवरीनारायण-मठ की ओर से आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने…
महीना: नवम्बर 2020
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती-प्रकाश पर्व की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरू नानक देव के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। गुरू नानक जी को विश्व भर में सांप्रदायिक एकता, सच्चाई, शांति, सदभाव के ज्ञान को बांटने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने मनुष्यों को प्रेम, एकता,…
शिवरीनारायण मठ में मुख्यमंत्री का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौलकर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रामायणकालीन स्थल शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से किया गया। मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनके शिवरीनारायण मठ पहुंचने पर उन्हें ठेठरी, खुर्मी, पपची, अइरसा, मुरकु, खाजा, सलोनी स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से भी तौला गया। उनके शिवरीनारायण मठ पहुंचने पर उन्हें ठेठरी, खुर्मी, पपची, अइरसा, मुरकु, खाजा, सलोनी स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से भी तौला गया। — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 29, 2020 इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय…
मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और विधायक मोहन मरकाम भी उपस्थित थे। आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। pic.twitter.com/xqaeo9BPGA — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 29, 2020
मंत्री परिषद की बैठक में सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को दी गई बिदाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को बिदाई दी गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित मंत्री परिषद के सदस्यों ने श्री मण्डल को उनके सुदीर्घ, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित मंत्री परिषद के सदस्यों ने श्री मण्डल को उनके सुदीर्घ, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि श्री मण्डल के…
मंत्री परिषद की बैठक: सभी प्रस्तावों पर छत्तीसगढ़ी में हुई चर्चा धान-मक्का खरीदी सहित विभिन्न मुद्दों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्तुत समस्त प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री सहित मंत्रीपरिषद के सभी सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी में अपनी बात रखी। चर्चा की शुरूआत मुख्यसचिव ने छत्तीसगढ़ी में की। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गएः- आई.टी.आई के अंतिम परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण पूर्ण कराने हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं को खोले जाने का निर्णय लिया गया ताकि आई.टी.आई. के अंतिम वर्ष…
लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल’ विषय पर होगी बात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 नवंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह…
धान खरीदी की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा, मुख्यमंत्री के निर्देशों से कराया गया अवगत
रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने राज्य के सभी संभागायुक्तों, सभी कलेक्टरों, समस्त पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और सभी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि…
व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता सुनिश्चित करना हमारे संविधान का अंतिम लक्ष्य : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविधान दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वेबिनार में अपने संदेश में कहा कि व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता सुनिश्चित करना हमारे संविधान का अंतिम लक्ष्य है। हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने महान संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जब तक हमारा संविधान सुरक्षित है तभी तक हमारा देश और यहां रहने वाला हर व्यक्ति और उसका भविष्य सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी…
मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। हमारा संविधान सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनितिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति और अवसर की समानता प्रदान करता है। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 26, 2020 बाबा साहब…
