मुख्यमंत्री से मरवाही उप-चुनाव में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सवेरे यहां उनके निवास कार्यालय में मरवाही उप-चुनाव में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के ध्रुव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मरवाही उप-चुनाव में मिली शानदार सफलता के लिए डॉ. के.के. ध्रुव, राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मंत्रियों, विधायकों, निगम मण्डलों के अध्यक्षों और नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आज यहां निवास कार्यालय में मरवाही उप-चुनाव में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के ध्रुव जी ने सौजन्य मुलाकात की। मैं…

मुख्यमंत्री ने किसानों की सुविधा को देखते हुए धान पंजीयन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाई, अब 17 नवम्बर तक होगा पंजीयन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधाओं को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए किसानों की पंजीयन अवधि में एक सप्ताह की बढ़ोतरी कर दी है। अब 17 नवंबर तक किसानों का पंजीयन होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री बघेल से सांसद छाया वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, लखेश्वर बघेल, उत्तरी जांगड़े, प्रकाश नायक, भुवनेश्वर शोभाराम बघेल, कुंवर सिंह निषाद, विनोद सेवनलाल चंद्राकर के अलावा सर्वश्री जगदीश, चंद्रशेखर शुक्ला, गणपत जांगड़े, अरुण भद्रा ने मुलाकात कर…

खेती के लिए सिंचाई से लेकर विपणन तक हर मोर्चे में पहल कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों की बेहतरी के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किश्त ऐसे समय में दिये गए जब खेती किसानी के काम के लिए किसानों को राशि की जरूरत होती है। इससे किसानों का संबल बढ़ा है। हमारे किसान बड़े दिलवाले हैं कोरोना के समय उन्होंने मुक्त हस्त से दान किया। किसान हमेशा हर मोर्चे पर आगे रहते हैं। शासन को लगातार उन्हें सशक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग…

मुख्यमंत्री ने बूढ़ा तालाब के आकर्षक तट पर ‘छत्तीसगढ़ लोककला शिल्प संसार‘ का किया अवलोकन, स्वयं चॉक चलाकर बनाया मिट्टी का दीया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बूढ़ा तालाब विवेकानंद सरोवर के हाल ही में हुए उन्नयन कार्य के उपरांत आज शाम इसके बेहद आकर्षक और रोशनी से जगमगाते तट पर ‘छत्तीसगढ़ लोककला शिल्प संसार‘ विक्रय-सह-प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री यहां रायपुर प्रशासन की मदद से संचालित महिला स्व-सहायता समूहों ‘बिहान’, नगर-निगम के महिला स्व-सहायता समूहों, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड, बिलासा हेन्डलूम एम्पोरियम, छत्तीसगढ खाद्य एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प बोर्ड के द्वारा बनाए गए मिट्टी और गोबर के आकर्षक दिये, पूजन-सामग्री, लोक शिल्प सामग्रियों सहित अन्य पारंपरिक कलाओं के माध्यम से…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्यगीत के रचयिता डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘‘ग्रामोदय’’ पत्रिका के विशेषांक तथा कला, साहित्य एवं संस्कृति की पत्रिका ‘‘बहुमत’’ के 101वें अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर ‘‘ग्रामोदय’’ पत्रिका के सम्पादक मंडल के सदस्य ललित कुमार वर्मा, प्रबंध संपादक अरूण कुमार श्रीवास्तव और ‘बहुमत’ पत्रिका के संपादक विनोद मिश्र तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा एवं दोनों पत्रिकाओं के प्रकाशन सहयोगी साजिद भाई उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि डाॅ.…

किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम रानीतराई में दक्षिण पाटन के लिए सिंचाई सुविधाओं हेतु एवं कटाव रोकने की महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि 22 करोड़ रुपये की लागत से खारुन के बायीं ओर तटबंध बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि खारून नदी पर धमतरी की ओर से यह तटबंध बन चुका है। पाटन से लगे गांवों में कटाव की वजह से यह मांग आ रही थी। अब यह समस्या दूर हो जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ रुपये की लागत…

छत्तीसगढ़ में उद्योगों को आकर्षित करने उद्योग नीति में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के साथ ही यहां की उद्योग नीति में क्रांतिकारी बदलाव लाए गए हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था को समावेशी लक्ष्य की ओर ले जाने में ये बदलाव काफी महत्वपूर्ण होंगे। उद्योगों को आकर्षित करने के साथ ही राज्य के हितों का भी ध्यान रखा गया है। इन बदलावों का एक और मुख्य उद्देश्य है राज्य की अर्थ व्यवस्था को परिपक्व स्वरूप प्रदान करना। राज्य की नवीन औद्योगिक नीति 2019-24 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नई सरकार ने 21 महत्वपूर्ण संशोधन अधिसूचित किए…

हर मोर्चे पर अग्रणी छत्तीसगढ़: आर-जामगांव में जनसंपर्क अभियान में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के आर-जामगांव में जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में भी समाज के हर वर्गों के सहयोग से शासन ने लोककल्याण के कार्य जारी रखा और राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सक्रिय रखा। मनरेगा के कार्य में हम अग्रणी रहे और 100 दिन रोजगार देने के मामले में पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहे। इन तीनों योजनाओं…

मुख्यमंत्री श्री बघेल पहुंचे आंगनबाड़ी केन्द्र, ‘बच्चे सबसे अच्छे‘ लिखकर बच्चों का बढ़ाया हौसला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के आर-जामगांव में आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान वहां बच्चों से रू-ब-रू होते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र के ब्लैक बोर्ड पर ‘बच्चे सबसे अच्छे‘ लिखकर उनका हौसला बढ़ाया। यह अवसर था वेदांता समूह के सहयोग से दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 101 आंगनबाड़ी केंद्रों के रेनोवेशन पश्चात् लोकार्पण का। #बच्चे_सबसे_अच्छे आज दुर्ग जिले के जामगांव स्थित आंगनबाड़ी भवन में बच्चों के बीच पहुंचकर कुछ उत्साह से पूर्ण पल बिताए, कुछ सवाल पूछे और पढ़ने के…

मुख्यमंत्री ने मासिक रेडियो वार्ता ’लोकवाणी’ में ’बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य’ विषय पर रखे अपने विचार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 12 वीं कड़ी में बच्चों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चे अपनी सेहत, शिक्षा, हुनर, खेलकूद के कौशल के उच्च मानदंड हासिल कर, लगन और संस्कार से देश-दुनिया में अपनी अलग और विशिष्ट पहचान बनाएं। राज्य सरकार द्वारा बच्चों की अच्छी सेहत, उनकी बेहतर शिक्षा, हुनर विकसित करने, खेल कौशल को उत्कृष्ट बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने और उसके संवर्धन, संरक्षण के हरसंभव प्रयास…