रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन ब्लाक के ग्राम सेलूद पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों की तरक्की और खुशहाली से ही समाज में खुशहाली लाई जा सकती है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में कई अभिनव योजनाएं शुरू की गई है। जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने लगा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेलूद में 8 करोड़ रुपए के लागत से मिनी स्टेडियम के निर्माण और वहां इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गौठानों…
महीना: नवम्बर 2020
मुख्यमंत्री श्री बघेल समूह महिलाओं के उत्पाद को देख हुए खुश, मुख्यमंत्री ने बिहान बाजार के बुकलेट का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम पतोरा के गौठान पहुंचे। वहां स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दीवाली त्योहार के लिए सुंदर डिजाइनर दीये, सजावटी सामग्री तथा परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के पैकेट की सामग्री उन्हें दिखाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहान बाजार के बुकलेट का भी लोेकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों और उनके द्वारा उत्पादित सामग्री की गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सामग्रियों को केवल स्थानीय स्तर विक्रय करने के बजाए इसकी मार्केटिंग अन्य बाजारों एवं…
मुख्यमंत्री से सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में सुकमा जिले से आए सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में सुकमा जिले के 19 विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल थे। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने सुकमा जिले में राज्य शासन की योजनाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास कार्यों से अवगत कराया और मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य मांगों से सम्बंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री बघेल ने सुकमा जिले के सरपंचों…
कृषक प्रकाश तारक ने मानसिक अवसाद के कारण की आत्महत्या, कर्ज और भुखमरी का आत्महत्या से कोई संबंध नहीं – कलेक्टर रायपुर
रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर तहसील के ग्राम तोरला के कृषक प्रकाश तारक के आत्महत्या के संबंध में कलेक्टर रायपुर द्वारा अधिकारियों की गठित जांच टीम ने अपने जांच प्रतिवेदन में इस बात का उल्लेख किया है कि कृषक प्रकाश तारक की आत्महत्या का फसल क्षति, कर्ज और भुखमरी से कोई संबंध नहीं है। मृतक ने मानसिक अवसाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी अभनपुर, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अभनपुर ने अपने संयुक्त जांच प्रतिवेदन में इस बात का उल्लेख किया है। फसल बर्बाद होने से निराश…
मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता ’लोकवाणी’ का प्रसारण 8 नवम्बर को 12वीं कड़ी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 12 वीं कड़ी का प्रसारण 8 नवम्बर, रविवार को सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से होगा।
मुख्यमंत्री शामिल हुए ‘‘दी प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड‘‘ कार्यक्रम में समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महर्षि अरविन्द अध्यात्मिक चेतना के पुंज थे। हमारे ऋषि मुनियों ने अपने तप और ज्ञान से जो अध्यात्मिक ऊंचाईयां प्राप्त की और जो अनुसंधान किए उनकी चर्चा युगों-युगों से विश्व पटल पर होती रही है और होती रहेगी। महर्षि अरविन्द ऐसी ही महान विभूति थे। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित ‘‘दी प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड‘‘ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अरविंदो योगा एन्ड नॉलेज फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं और…
गोधन न्याय योजना: गोबर विक्रेताओं को 8.97 करोड़ रूपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के तहत राज्य के 77 हजार 592 ग्रामीणों एवं गौपालकों से 20 अक्टूबर से 5 नवम्बर के मध्य गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में 8 करोड़ 97 लाख रूपए का ऑनलाइन भुगतान किया। गोधन न्याय योजना के तहत अब तक गोबर विक्रेताओं को 47 करोड़ 38 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास से गौठान और गोधन न्याय योजना का राज्य में…
मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी नवा रायपुर में वन्य प्राणियों के लिए नवनिर्मित 7 बाड़ों का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगलसफारी एवं जू में वन्य प्राणियों के लिए नवनिर्मित 7 बाड़ों का ई-लोकार्पण किया। नंदनवन जंगल सफारी के नवनिर्मित सात बाड़ों में लोमड़ी, सियार, चौसिंगा, काला हिरण, कोटरी, नीलगाय तथा लकड़बग्गा का बाड़ा शामिल है। इसे मिलाकर वर्तमान में वहां जंगल सफारी में कुल बाड़ों की संख्या 18 हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘‘नृत्य शास्त्र पौराणिक उत्पत्ति‘‘ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन, लेखिका अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना पुर्णश्री राउत को दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में भारत के शास्त्रीय नृत्य परंपरा के नैतिक मूल्यों पर आधारित ‘‘नृत्य शास्त्र पौराणिक उत्पत्ति‘‘ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह कॉफी टेबल बुक संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व रायपुर द्वारा प्रकाशित की गई है। कॉफी टेबल बुक की लेखिका अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना पुर्णश्री राउत, सहायक संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व रायपुर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शास्त्रीय नृत्य हमारी संस्कृति और गौरवशाली परंपरा के अंग रहे हैं। छठवीं-सातवीं शताब्दी में शिव तथा विष्णु मंदिरों में इन नृत्यों का प्रचलन…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू, छत्तीसगढ़ में दक्षता परीक्षा (पीईटी) की रेंजवार समय सारणी जारी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की रेंजवार समय सारणी जारी कर दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) स्थगित की गई थी। जिसे पुनः शुरू करते हुए आगामी 4 जनवरी से शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है तथा 20 फरवरी 2021 तक चयन सूची जारी करने का समय निर्धारित किया गया है। #बड़ी_खबर यहां पढ़ें- https://t.co/clQqMQUUI9 pic.twitter.com/PJhHQwZZVw — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 6, 2020 पुलिस महानिदेशक…
