रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 के ’उत्कृष्ट थाना सम्मान’ में सूरजपुर जिले के झिलमिली थाने को देश में चौथा स्थान मिलने पर झिलमिली थाने के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के झिलमिली थाने को उत्कृष्टता के मामले में देश में चौथा स्थान मिलना हम सब के लिए गर्व का विषय है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 के 'उत्कृष्ट थाना सम्मान' में सूरजपुर जिला के झिलमिली थाने को…
