रायपुर(बीएनएस)। रायपुर के तुलसी बाराडेरा में शुरू हो रहे 23 फरवरी से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले में आधुनिक तकनीक पर आधारित बीज बुवाई उपकरण न्यूमैटिक प्लांटर का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर सक्शन आधार पर कार्य करने वाले इस प्लांटर से पौधे से पौधे एवं कतार से कतार की दूरी को सटीकता के साथ समान रखा जा सकता है और बीज की समुचित गहराई पर बुवाई की जा सकती है। यह एक समय पर एक ही बीज का रोपण करता है, जिससे मूल्यवान बीज की खपत में कमी आती है…
साल: 2020
रायपुर की सिटी कोतवाली बनेगी अब स्मार्ट सिटी कोतवाली
रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर की ऐतिहासिक सिटी कोतवाली थाने का कायाकल्प होने जा रहा है। अब इसे स्मार्ट सिटी कोतवाली का स्वरूप दिया जाएगा। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद सुनील सोनी, विधायक कुलदीप जुनेजा एवं रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया। नए सिटी कोतवाली भवन अगले आठ महीने में नए भवन के स्वरूप में होगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे भक्तिभाव और उत्साह से मनाया जाता है। त्यौहार सामाजिक बंधुत्व और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। श्री बघेल ने इस पावन अवसर पर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका से लौटने के बाद 21 फरवरी को बेंगलुरू जाएंगे
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका के दस दिवसीय प्रवास से नई दिल्ली लौटने के बाद 21 फरवरी को दोपहर 1.55 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.50 बजे बेंगलुरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बेंगलुरू में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बघेल 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे बेंगलुरू के आईटीसी गार्डेनिया में आयोजित ’द हिन्दू हडल 2020’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.45 बजे बेंगलुरू से विमान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.45 बजे सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर की दरिमा एयरस्ट्रीप पहुचेंगे। श्री बघेल शाम…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे राष्ट्रीय कृषि मेला का शुभारंभ
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के फल, सब्जी, उपमंडी प्रांगण तुलसी बाराडेरा में 23 फरवरी को शाम 4 बजे राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी, विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर डोमेश्वरी वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, जनपद पंचायत अध्यक्ष धरसींवा उत्तराकमल भारती,…
आबकारी मंत्री श्री लखमा ने अवैध शराब, गुटखा विक्रय और जुआ पर नकेल कसने के दिए सख्त निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। वाणिज्यकर (आबकारी) और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि अवैध शराब, गुटखा की बिक्री एवं जुआ किसी भी सूरत में ना हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रदेश सरकार की मंशानुरूप नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के कार्यों को पूरी प्राथमिकता से किया जाए, जिससे ग्रामीणों को लाभ हो। उन्होंने जिले को कुपोषण मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सभी को आह्वान किया, कि वें इसमें सहयोग करें। बच्चों में कुपोषण मिटाने की मुहिम महज़ सरकार की पहल और प्रशासनिक प्रयासों से सफल नहीं होगी,…
आदिवासियों के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
रायपुर(बीएनएस)। आदिमजाति, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राजिम माघी पुन्नी मेला के 11वें दिन आज राजिम में विशाल आदिवासी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा में आने के लिए शिक्षा को अपनाना होगा। शिक्षा के बगैर कोई भी समाज विकास नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में हमारी सरकार स्थानीय संस्कृति और रीति-रिवाजों को सहेजने का काम कर रही है। समाज में जो कमियां है उसे शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने…
मुख्यमंत्री का अमेरिका प्रवास: छत्तीसगढ़ में नई संभावनाएं के खुलेंगे द्वार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दस दिवसीय अमेरिका प्रवास कई मायनों में सार्थक रहा। अमेरिका में भारतीय औद्योगिक निवेशकों से चर्चा छत्तीसगढ़ के लिए नई संभावनाएं के द्वार खोलेगा। अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त प्रो. अभिजीत बनर्जी राज्य की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही मानव सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन के लिए योजना बनाने में सहायता देंगे। यह गढबो नवा छत्तीसगढ़ के लिए सार्थक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का 30 से 40 प्रतिशत क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा है। जहां 50 से 60 प्रतिशत गरीबी है। यह क्षेत्र वनों…
रेडक्रॉस दवा दुकानों में कम से कम कीमतों में दवाएं मिलना सुनिश्चित करें : श्री बोरा
रायपुर(बीएनएस)। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सोनमणि बोरा ने आज रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस जिला सचिवों की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति द्वारा संचालित दवा दुकानों में दवाईयां कम से कम दरों में मिलना सुनिश्चित करें। यह दुकाने मूलतः गरीबों को ध्यान में रखकर संचालित की जाती है, अतः इसे बिना लाभ-हानि के आधार पर चलाया जाए। इसमें से ली जाने वाली सहयोग राशि की दर न्युनतम रखी जाएगी। इस निर्णय के पश्चात् कुछ दवाओं की कीमतें लगभग 50 से 90 प्रतिशत तक…
राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक, कृषि मेला में सब्जियों के ग्राफ्टेड पौधे बनेंगे आकर्षण का केंद्र
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक रायपुर के फल सब्जी मंडी प्रांगण तुलसी बाराडेरा में आयोजित किया जाएगा। कृषि मेले में सब्जियों के ग्राफ्टेड पौधे जैसे पोमेटो (ग्राफ्टेड आलू और टमाटर) विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कृषि मेले में बैंगन, टमाटर एवं अन्य सब्जियों के ग्राफ्टेड पौधे कृषको के अवलोकन और विक्रय हेतु प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा। मेला स्थल पर पौधों की ग्राफ्टिंग/बडिंग का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा जिसे अवलोकन कर कृषक ग्राफ्टेड पौधों की खेती एवं पौध तैयार…
