मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला स्वर्गीय सरोजिनी नायडू को उनकी जयंती पर किया याद

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रसिद्ध कवयित्री,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत की पहली महिला राज्यपाल स्वर्गीय सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने कहा है कि नायडू ने अपनी लेखनी और विद्वत्ता से अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हेें भारत कोकिला के नाम से विश्व भर में जाना जाता है। उन्होंने कई राष्ट्रीय आंदोलनों के नेतृत्व के साथ छोटे-छोटे शहरों में महिलाओं को जागरूक करने का भी काम किया। श्री बघेल ने कहा कि नायडू के जीवन मूल्य और कविताएं हमें…

लोकवाणी में इस बार ‘ महिलाओं को बराबरी के अवसर’ पर होगी बात: 26 से 28 फरवरी तक रिकार्ड करा सकेंगे आमजन अपनी बात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी…

विश्व रेडियो दिवस : रेडियो संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व रेडियो दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में रेडियो संवाद का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में संवाद होना एवं संवाद के लिए सक्षम माध्यमों का होना अति महत्वपूर्ण है। लंबे समय से ‘‘रेडियो‘‘ संवाद का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर हम रेडियो के योगदान को सलाम करते है। श्री बघेल ने कहा है कि आमजन से रू-ब-रू होने के लिए चलाए जा रहे ‘‘लोकवाणी‘‘ जैसे…

पोषण पुनर्वास केन्द्र : बिनेश को मिली कुपोषण से मुक्ति

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन अभियान योजना के तहत दुर्ग जिले के पाटन पोषण पुनर्वास केन्द्र में कुपोषित बच्चों को उपचार और पौष्टिक आहार देकर सुपोषित किया जा रहा है। हाल में ही इस केन्द्र में कुपोषित मास्टर बिनेश को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। देखभाल और उपचार से अब वह पूरी तह से स्वस्थ हो गया है। कुपोषण से बाहर निकलकर अब वह सामान्य बच्चों की तरह खेलकूद रहा है। उसे हंसते-मुस्कुराते देखकर मां-बाप एवं परिवार के लोग प्रसन्न है। मास्टर बिनेश जब पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अमेरिका दौरा : प्रवासी भारतीयों ने खुले दिल और गर्मजोशी से किया स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। प्रवासी भारतीयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमेरिका दौरे का खुले दिल और गर्मजोशी से स्वागत किया है। अमेरिकी भारतीयों ने इसे छत्तीसगढ़ को एक विकसित और समृद्ध राज्य के रूप में बदलने का अभियान कहा और उम्मीद जतायी है कि प्रवासी भारतीय छत्तीसगढ़ के बेहतरी के लिए योगदान देंगे। #ChiefMinister @bhupeshbaghel is a man on a mission to transform #Chhattisgarh! Great meeting him over dinner last night. Thanks @vshukl for hosting ! pic.twitter.com/8jcKdKGHCs — Harshul Asnani (@harshul) February 12, 2020 राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व…

भारतीय-अमेरिकी उद्यमियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए दिखाई उत्सुकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका प्रवास के दूसरे दिन सेन फ्रांसिस्को के इंडिया कम्युनिटी सेंटर, सेनजोस में टाई (द इंडयूस आन्ट्रप्रनर) सिलिकॉन वैली द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ चर्चा की। यहाँ भारतीय-अमेरिकी निवेशकों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। श्री बघेल ने यहाँ लगभग 250 निवेशकों को संबोधित करते हुये प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी देते हुये उन्हें आमंत्रित किया। इन दौरान उन्होंने चाना…

छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए निवेश की बेहतर संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने अमेरिका प्रवास के दौरान अमेरिकी निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोर सेक्टर, आईटी, फूड प्रोसेसिंग, जैव-विविधता सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। वे सेनफ्रांसिस्को के सिलिकॉन वेली और रेड वुड शोर्स में ऑटो ग्रिड सिस्टम के औद्योगिक प्रतिनिधियों और निवेशकों से चर्चा कर रहे थे। चर्चा के दौरान अनेक भारतीय-अमेरिकी उद्योगों ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए गहरी दिलचस्पी दिखाई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य में उद्योगों के फलने-फूलने…

पुरखों के धरोहर को संजोकर रखा है शिल्पकारों ने : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

रायपुर(बीएनएस)। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने आज सिविक सेंटर भिलाई में दस दिवसीय क्राफ्ट बाजार-भिलाई-2020 का शुभारंभ किया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर हस्तशिल्पियों के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि हस्त शिल्पकारों ने अपने पुरखों से सीखे हुए हुनर को धरोहर की तरह संजोकर रखे है और उन्हें आगे बढ़ा रहे है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयोजित क्राफ्ट बाजार में आने वाले लोगों को हस्त शिल्पी की समृद्धि और उसी विविधताएं से परिचित होंगे। इस क्राफ्ट बाजार में लोगों को अपनी…

कोण्डागांव जिले के आर्थिक, सामाजिक विकास की रीढ़ साबित होगा मर्दापाल से खालेमुरवेण्ड मार्ग

रायपुर(बीएनएस)। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप आधारभूत संरचनाओं का विकास प्रदेश के सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है। सड़के ग्रामीण जीवन के आर्थिक विकास की रीढ़ होती है वर्षो से रोड कनेक्टिविटी के अभाव मे जिला मुख्यालय कोण्डागांव से अलग-थलग पहाड़ो वनांचलो मे बसे लगभग 60 से अधिक ग्राम इस नियति को झेल रहे थे। इन बसाहटो मेे प्राकृतिक अवरोधोे के साथ-साथ असामाजिक तत्वो के दखल भी था जिससे क्षेत्र का विकास अवरूद्ध रहा है। मुख्य सड़को तक यहां से पहुंचने के लिए किसी भी तरह की सड़क सुविधा…

गढ़बो डिजीटल छत्तीसगढ़ कार्यक्रम : ई-साक्षरता केन्द्रों में संविधान के महत्वपूर्ण पहलुओं और व्यक्तिगत स्वच्छता पर चर्चा

रायपुर(बीएनएस)। संचालक एवं सदस्य सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा है कि गढ़बो डिजीटल छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के तहत् संचालित ई-साक्षरता केन्द्रों में संविधान के महत्वपूर्ण पहलुओं और व्यक्तिगत स्वच्छता पर शिक्षार्थियों से चर्चा कर उन्हें जागरूक किया जायेगा। श्री शुक्ला ने समग्र शिक्षा संचालनालय के सभागार में संपन्न समीक्षा बैठक में राज्य में संचालित मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा में प्रदेश के सभी जिलों से उपस्थित जिला परियोजना अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्ता…