रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान संत एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने सन्देश में कहा है कि संत रविदास ने सामाजिक बुराईयों को दूर कर समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महान संत एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूँ। संत रविदास जी ने सामाजिक बुराईयों को दूर कर समाज में एकता व भाईचारा स्थापित करने में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है, वह अनंतकाल तक याद…
साल: 2020
मुख्यमंत्री श्री बघेल 10 फरवरी को करेंगे प्रदेश के नवगठित 28वें जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का उद्घाटन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 10 फरवरी को प्रदेश के नवगठित 28वें जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही इस क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की घोषणा की थी। नवगठित जिले में तीन तहसील तथा तीन विकासखण्ड गौरेला, पेण्ड्रा और मरवाही शामिल होंगे। जिनमें कुल 166 ग्राम पंचायतें, 222 गांव और 2 नगरपंचायत गौरेला और पेण्ड्रा समाहित होंगी। इस जिले का क्षेत्रफल 1 लाख 68 हजार 225 हेक्टेयर होगा।…
मुख्यमंत्री की नसीहत से प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चे हुए प्रेरित, ‘प्रयास’ के बच्चों ने सुनी लोकवाणी, सीखे परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन के गुर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ का प्रसारण आज यहां सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने भी सुना। ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम’ विषय पर आधारित आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परीक्षा के दिनों में समय और तनाव प्रबंधन तथा युवाओं के लिए करियर के विभिन्न आयामों पर बात की। प्रयास विद्यालय के बच्चों ने उनकी बातें बहुत ध्यान से सुनीं और बेहतर परिणाम के लिए उन पर अमल करने की बात कही। यहां कक्षा ग्यारहवीं में गणित विषय लेकर पढ़ रहे…
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचकर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर। स्वत्रंतता संग्राम सेनानी और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय को आज राजधानी रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज भारत माता ने अपना एक महान सपूत खोया है। डॉ पाण्डेय अजातशत्रु थे। वे राष्ट्रीय आंदोलन से बाल्यकाल से ही जुड़े थे और बाल्यकाल में ही उन्हें जेल की यात्रा करनी…
नागरिकों को सेवाएं देने में छत्तीसगढ़ शीर्ष छह राज्यों में शामिल, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट में प्रदेश को छठवां स्थान
रायपुर। ई-गवर्नेंस प्रणाली के माध्यम से नागरिकों को सेवाएँ उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ शीर्ष राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (एनईएसडीए) में छत्तीसगढ़ ने लंबी छलांग लगाई है। एक सर्वेक्षण के आधार पर छत्तीसगढ़ को शीर्ष छह राज्यों की सूची में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (एनईएसडीए) सेवाएं प्रदान करने में राज्य वार प्रदर्शन के आकलन के लिए एक सर्वेक्षण किया गया है। इस सर्वेक्षण में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों के सात…
मुख्यमंत्री ने पालकों से कहा-बच्चों पर परीक्षा में उच्च अंक लाने का दबाव न डाले: परीक्षा की तैयारी में दें सहयोग बच्चों से कहा: डर छोड़कर साहसी बने, अपनी मेहनत पर रखें भरोसा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवी कड़ी में ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर विद्यार्थियों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि समय का पूरा सदुपयोग करें, परीक्षा के समय खाना-पीना सादा रखें, हल्का व्यायाम करें। मोबाइल, टीवी आदि से दूर रहें, जिससे आंखों को आराम मिले और दिमाग भी शांत रहे। श्री बघेल ने कहा कि आप अपना पूरा प्रयास करें अधिक अंक मिले तो अच्छा है और न मिले तो भी अच्छा है। इससे कुछ…
मुख्यमंत्री रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ की सातवीं कड़ी में बच्चों से हुए रूबरू: बताए परीक्षा की तैयारी और तनाव से निपटने के गुर ’परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर हुई चर्चा
एंकर – सभी श्रोताओं को नमस्कार, जय जोहार। – लोकवाणी की सातवीं कड़ी के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी आकाशवाणी के रायपुर स्टूडियो पधार चुके हैं। – माननीय मुख्यमंत्री जी आपका स्वागत है, अभिनंदन है। माननीय मुख्यमंत्री जी का जवाब – जम्मो सुनवईया संगवारी मन ल जय जोहार, नमस्कार। – मे ह चाहथौं के आप मन संग जादा से जादा समय बितावंव। जेमा मोर बचपन अउ, जवानी जम्मो बेरा के सुरता हो जाये। जो उमर के अन्तराल आ गे हे ओहर दूर हो जाये। अऊ महूं आप मन…
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2020 : हजारों धावकों को पीछे छोड़ मेघालय के शंकर मान थापा ने बाजी मारी, केन्या के साइमन रहे दूसरे स्थान पर दल्लीराजहरा के रामनारायण ने प्राप्त किया तीसरा स्थान
रायपुर(बीएनएस)। आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने नारायणपुर जिले के ग्राम बासिंग, ओरछा विकासखंड के अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विजयी धावकों को पुरस्कार वितरण किया। ‘‘अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन‘‘ में पुरूष वर्ग में मेघालय के शंकर मानथापा ने 1 घंटा 2 मिनट में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं केन्या के साइमन 1 घंटे 5 मिनट 20 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा के श्री रामनारायण 1 घंटा 8 मिनट 7 सेकण्ड में…
राजिम में माघी पुन्नी मेला आज से, माघी पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ श्री राजीव लोचन का जन्मोत्सव मनाने आते हैं राजिम
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में माघी पुन्नी के दिन मेला लगता है, लेकिन राजिम माघी पुन्नी मेला का विशेष महत्व है। भगवान श्री राजीव लोचन का जन्मोत्सव माघी पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर का पट बंद रहता है, क्योंकि भगवान जगन्नाथ श्री राजीव लोचन का जन्मोत्सव मनाने राजिम आते हैं। राजिम में महानदी के तट पर राजीव लोचन मंदिर परिसर से लगा सीताबाड़ी है। राजिम को धर्म नगरी और लोक कला संस्कृति का गढ़ कहा जाता है। राजिम में पैरी, सोंढूर और…
बदल रहा अबूझमाड़, लिखी जा रही विकास की नई इबारत :सरकार की पहली प्राथमिकता आदिवासियों का विकास : मंत्री श्री लखमा
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न राज्यों के हजारों धावक तथा केन्या के आए धावक भी ‘अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन’ दौड़ में शामिल हुए। लोगों का यह जज्बा दिखाता है कि अब अबूझमाड़ में भय का नहीं बल्कि शांति का वातावरण बन रहा है। अबूझमाड़ बदल रहा है, यहां अब विकास की ईबारत लिखी जा रही है। ऐसा हम नहीं, इस क्षेत्र के लोग और बाहर से आने वालों के मुख से सुनी जा रही हैै। सरकार की पहली प्राथमिकता आदिवासियों के साथ ही उनके क्षेत्र का विकास करना है।…
