ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बस्तर में जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। बस्तर में नक्सली घटनाओं में कमी आयी है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित ‘दैनिक नव प्रदेश‘ के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर…

खरीदी केंद्र पुसपाल और जमवाड़ा में 1577 बोरी मिलावटी धान जप्त

रायपुर(बीएनएस)। बस्तर जिले में आज जिला प्रशासन द्वारा दो अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों में कार्रवाई करते हुए 1577 बोरी धान जप्त किया गया है। कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली के निर्देश पर जगदलपुर विकासखंड के धान खरीदी केंद्र पुसपाल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस केंद्र में 1209 बोरी खराब धान पाया गया, जिसे जप्त कर लिया गया। इसके साथ ही स्टेगकिंग की जांच की गई। जिसमें 150 बोरी ऐसा धान पाया गया, जिसमें नया और पुराना धान मिलाकर रखा गया था। इसके अलावा खरीदी केंद्र में धान की बोरियों से…

छत्तीसगढ़ का पुरातत्व और पड़ोसी राज्यों से संबंध विषय पर शोध संगोष्ठी का आयोजन आज से संस्कृति मंत्री श्री भगत करेंगे शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पुरातत्व और पड़ोसी राज्यों से संबंध विषय पर केन्द्रित तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोध-संगोष्ठी का आयोजन 07 से 09 फरवरी तक रायपुर के महन्त घासीदास स्मारक संग्रहालय सभागार में तथा विशेष सत्र एवं शोध भ्रमण सिरपुर जिला महासमुंद में किया जा रहा है। संगोष्ठी का शुभारंभ 07 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। जिसमें मुख्य वक्ता भारतीय कला एवं स्थापत्य के विद्वान प्रो. एस.सी. पण्डा सम्बलपुर होंगे तथा प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी कुलपति उत्कल विश्वविद्यालय भुवनेश्वर विशेष रुप से…

छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी, पैकेज टूर एवं रिसॉर्ट बुकिंग टोल फ्री नंबर पर उपलब्ध

रायपुर। पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ अत्यंत समृद्ध राज्य है। यहां की प्राकृतिक गुफाएं, जलप्रपात, अभ्यारण्य एवं धार्मिक स्थलों के साथ ही जलाशय आदि पर्यटकों के लिए बेहद ही आकर्षक और मनभावन है। पर्यटन गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल का गठन किया गया है। पर्यटन मण्डल द्वारा प्रदेश में 128 स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश के चुनिन्दा पर्यटन स्थलों में खान-पान एवं आवास के लिए सर्व सुविधायुक्त होटल, मोटल, रिसॉर्ट एवं…

मदकूद्वीप में देखने को मिलता है सामाजिक समरसता का अद्भूत संगम, वर्ष में चार बार लगता है मेला

रायपुर। कहा जाता है कि मदकूद्वीप में कभी माण्डुक्य ऋषि का आश्रम था। ऐसी मान्यता है कि मंडूक ऋषि ने यहीं पर मंडूकोपनिषद की रचना की थी। उन्हीं के नाम पर इस जगह का नाम मंडूक पड़ा। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया में शिवनाथ नदी तट पर स्थित मदकूद्वीप में सामाजिक समरसता का अद्भूत संगम देखने को मिलता है। मदकूद्वीप में प्रति वर्ष में चार बार मेला लगता है। यहां 9 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर एक दिन का मेला लगता है। महाशिवरात्रि में एक दिन…

राजिम माघी पुन्नी मेला 9 फरवरी से, श्रद्धालुओं को भगवान कुलेश्वरनाथ और राजीव लोचन के दर्शन के साथ-साथ मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से जाना जाने वाले राजिम में माघी पुन्नी मेले का शुभारंभ नौ फरवरी से होगा। मेले का समापन 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। मेले के भव्य आयोजन के लिए स्थानीय मेला समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान कुलेश्वरनाथ और राजीव लोचन के दर्शन के लिए लम्बी इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। धर्मस्व मंत्री…

इको फ्रेंडली सामग्रियों के निर्माण से महिलाओं ने बनायी अलग पहचान : गोबर का गमला, दिया, अगरबत्ती, एलोविरा साबुन तैयार कर बनीं आत्मनिर्भर

रायपुर। कुछ कर गुजरने की चाह हो तो संभावनाएं भी खुद बन जाती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर तैयार गौठान भी महिलाओं के लिए नयी संभावनाओं के कई अवसर लेकर आए हैं। अर्थ उपार्जन और रोजगार की ये नयी संभावनाएं अब फलीभूत होते दिख रही हैं। एक छोटे से गांव बैहार की महिलाओं ने गौठान से मिले इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी कर्मठता और उद्यमिता से एक अलग पहचान बनाई है। रायपुर से आरंग-सरायपाली होकर उडीसा जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे बसे बैहार की स्व-सहायता समूह…

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के रंग में रंगा जिले का हर कोना, मैराथन के लिए सड़कों पर की जा रही आकर्षक पेन्टिग

रायपुर। वाणिज्यिक (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम सहित नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप धावकों के उत्साहवर्धन के लिए मैराथन दौड़ में शामिल होकर धावकों का उत्साहवर्धन करेंगे। नारायणपुर नगरीय क्षेत्र सहित माड़ इलाके का कोना-कोना मैराथन के रंग में रंगा नजर आने लगा है। नारायणपुरवासी धावकों के स्वागत के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। मुख्य बाजारों के साथ ही मैराथन वाले रास्तों पर रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक पेंटिंग कर सजाया-संवारा जा रहा है। स्थानीय युवाओं, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों द्वारा मैदान स्थल को आकर्षक तरीके से…

योजनाओं के प्रचार प्रसार में स्थानीय बोली ज्यादा प्रभावी – कलेक्टर डॉ तम्बोली

रायपुर(बीएनएस)। जनसम्पर्क विभाग द्वारा कला जत्थों के माध्यम से राज्य शासन की योजनाओं के प्रचार हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जगदलपुर के कुम्हरावंड स्थित कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कलेक्टर डॉ अय्याज तम्बोली द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के बाद कला जत्था दलों के माध्यम से बस्तर संभाग के सभी जिलों के हाट बाजारों और मडई-मेलों में राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थानीय बोली में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कलेक्टर डॉ अय्याज तम्बोली ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कला जत्था आज…

मुख्यमंत्री ने पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वराज्य पार्टी के संस्थापक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि पंडित मोतीलाल नेहरू भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से थे। गांधी जी के अनुसरण में स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने के लिए उन्होंने वकालत तक छोड़ दी। आधुनिक जीवन शैली त्याग कर खादी पहनना शुरू किया। श्री बघेल ने कहा कि स्वाधीनता के लिए पंडित मोतीलाल नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। स्वराज पार्टी के संस्थापक, एक मशहूर…