रायपुर(बीएनएस)। गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में किडनी रोग से पीड़ितों को राहत दिलाने और इसके कारणों का पता लगाने स्वास्थ्य विभाग की टीम आंध्रप्रदेश के अध्ययन भ्रमण पर है। आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के उदानम विकासखंड के कुछ गांवों के लोग भी सुपेबेड़ा की तरह किडनी रोगों से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पीड़ितों के इलाज, पुनर्वास और बीमारी के कारणों का पता लगाने विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं एवं शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों व इसके असर का अध्ययन करेगी। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के प्रख्यात किडनी रोग…
साल: 2020
मुख्यमंत्री 7 फरवरी को बलौदाबाजार और मुंगेली जिले के दौरे पर
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 फरवरी को बलौदाबाजार और मुंगेली जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 12.30 बजे हेलीकाॅप्टर से रवाना होकर एक बजे बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा पहुंचेंगे और वहां सदगुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 2.45 बजे मुंगेली जिले के मदकू द्वीप बैतलपुर पहुंचेंगे और वहां छत्तीसगढ़ मसीही मेला में शामिल होने के बाद शाम 4.40 बजे रायपुर लौट आएंगे।
असमय बारिश से धान को सुरक्षित रखने खाद्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदेश में हो रहे असमय बारिश से खरीदी केंद्रों में रखे गए धान को सुरक्षित रखने समुचित उपाय करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने आज राज्य के सभी कलेक्टरों एवं संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ और प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक नवा रायपुर को पत्र भेजकर आकस्मिक वर्षा से धान को सुरक्षित रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। खाद्य सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्य शासन द्वारा धान की सुरक्षा एवं रख-रखाव के लिए समितियों को…
बदला मौसम का मिजाज चक्रवाती घेरे के चलते दक्षिणी बस्तर को छोड़कर, पूरे प्रदेश में बारिश
रायपुर(बीएनएस)। मध्यप्रदेश के ऊपर डेढ़ किलोमीटर पर एक चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इसके असर से मध्य भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाके बस्तर को छोड़कर पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। जहां पूरे प्रदेश में आसमान में बादल छाए हुए हैं, वहीं बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में धूप खिली है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अम्बिकापुर, बलरामपुर सहित कई इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। वहीं राजधानी रायपुर में भी बीती रात बारिश हुई।…
समाज कल्याण विभाग में हुए कथित घोटाले में CBI ने किया अपराध पंजीबद्ध, छ.ग.सरकारी रोक भी नहीं आयी काम, दाखिल होगी CBI, ED भी सक्रिय, अब होगी गिरफ्तारी! कांग्रेस-बीजेपी मौन
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में IAS, गैर-IAS चंद अधिकारियों ने बिहार चारा घोटाले की याद दिला दी। इन अफसरों ने समाज कल्याण का बीड़ा उठाया था। लेकिन पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के संरक्षण में खुद का ऐसा कल्याण किया कि घोटाला एक हजार करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर गया। दिलचस्प ही नहीं गंभीर बात यह है कि घोटाले बाजों को बचाने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का हाथ घोटालेबाजों के साथ देखकर विपक्ष ही नहीं…
मुख्यमंत्री की रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ का प्रसारण 9 फरवरी को
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवी कड़ी का प्रसारण आगामी रविवार, 9 फरवरी को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खनिज रायल्टी दरों में वृद्धि के लिए केन्द्रीय कोयला खान मंत्री को लिखा पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार के कोयला खान मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर एम.एम.डी.आर. एक्ट 1957 के तहत मुख्य खनिजों की रायल्टी दरों को तीन वर्ष की अवधि के पश्चात पुनः संशोधित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि तीन वर्ष की अवधि के पश्चात खनिज की रायल्टी दरों में वृद्धि नहीं होने से छत्तीसगढ़ को खनिज राजस्व की हानि हो रही है, इससे राज्य द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन के लिए वित्तीय प्रबंधन में कठिनाई आ रही है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय कोयला…
वनोपज बनेगा ग्रामीणों की आजीविका का आधारराज्य सरकार ने तैयार की विस्तृत कार्ययोजनासमर्थन मूल्य पर वनोपज क्रय से लगभग 4 लाख संग्राहक होंगे लाभान्वित
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश में लघु वनोपजों के संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन के माध्यम से ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। राज्य सरकार द्वारा 22 लघु वनोपजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया गया है। परियोजना के माध्यम से वनोपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी से लगभग 4 लाख संग्राहक लाभान्वित होंगे। वनोपज के व्यापार से महिला स्व-सहायता समूहों को भी जोड़ा जाएगा। महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं हाट बाजारों में लघु वनोपजों का…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : राजधानी में 25 फरवरी को वृहद सामूहिक विवाह आयोजन
रायपुर। महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 25 फरवरी को वृहद रूप से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर रहे वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक सहित गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। सामूहिक विवाह के लिए 350 जोड़ों का पंजीयन किया जा चुका है। विवाह हेतु पंजीयन 15 फरवरी तक जारी रहेगा। इच्छुक माता-पिता निकट के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर अपने बेटे अथवा…
मुख्यमंत्री हुए मंत्रमुग्ध: वीडियो ट्वीटर में साझा कर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के सिंघनपुरी में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित आवासीय विद्यालय के छात्र टिकेश्वर वैष्णव की सुरीली आवाज में गाया ‘अरपा पैरी के धार‘ राज्य गीत सुनकर मत्रमुग्ध हो गए। श्री बघेल ने ट्वीट कर नन्हे टिकेश्वर का वीडियो साझा करते हुए उसके उज्जवल भवष्यि की कामना की है। अति सुंदर! कबीरधाम जिले के सिघनपुरी में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित आवसीय विद्यालय के छात्र टिकेश्वर वैष्णव का वीडियो प्राप्त हुआ। इस बच्चे ने राजकीय गीत " अरपा पैरी के धार" को…
