मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 फरवरी को नारायणपुर, अबूझमाड़ में करेंगे पीस हॉफ मैराथन का शुभारंभ

रायपुर। अबूझमाड़ को दुनिया के नक्शे में नई पहचान मिलेगी। जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन दौड 2020 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 8 फरवरी को करेगें। हॉफ मैराथन का आयोजन आदिम संस्कृृति की संरक्षण स्थली अबूझमाड़ के विकास, शांति और इस क्षेत्र को विश्व स्तर पर एक सकारात्मक पहचान बनाने के लिए किया जा रहा है। अबूझमाड पीस हॉफ मैराथन दौड़ 2020 के शुभारंभ कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नारायणपुर प्रभारी मंत्री गुरू…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीएचई और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार से सम्बद्ध विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पीएचई और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार सहित अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन ,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग मनिंदर कौर द्विवेदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सचिव अविनाश चम्पावत, सचिव ग्रामोद्योग हेमंत पहारे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, जनशक्तिऔर नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री उमेश पटेल से सम्बद्ध विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उच्च शिक्षा , तकनीकी शिक्षा , कौशल विकास, जनशक्ति और नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल सहित मुख्य सचिव आर पी मंडल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, मुख्यमंत्री के…

वैविध्य और समरसता भारत की विशेषता, आम जनता की बुनियादी जरूरतों जैसे विषय पर हो चर्चा : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। वैविध्य और समरसता भारत की सांस्कृतिक विशेषता है। वैदिक काल से ही देश समभाव को लेकर चला है। स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर सहित सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने इसे अक्षुण्ण रखने कठिन संघर्ष किया। इस विरासत को सहेजे रखने की जरूरत है। यह संक्रमण काल है। हमें खुशी है कि छत्तीसगढ़ में सुंदर सामाजिक सद्भाव के माध्यम से हम अपने पुरखों की इस विरासत को आगे ले जाने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भिलाई 3 में…

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महान सपूत, प्रखर पत्रकार और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर आज भिलाई 3 के बाजार चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र श्री चंद्राकर ने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश की सेवा की। श्री च्रंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन…

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: मुख्य सचिव ने हितग्राहियों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

रायपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत चिन्हांकित महिलाओं और बच्चों को गर्म पोष्टिक भोजन प्रदान किया जा रहा है। मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को जारी किए है। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्त कराने के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को विशेष योगदान देने को कहा है। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए प्रदेश में बच्चों और…

आम बजट शुतुरमुर्ग प्रवृत्ति का है जो मूल समस्या से मुंह छिपाकर खुश होना चाहता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा आज संसद में पेश किए गए वर्ष 2020-21 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट शुतुरमुर्ग प्रवृत्ति का है जो मूलभूत समस्याओं से मुंह छिपाकर खुश होना चाहता है। इस समय देश में मांग की कमी है, जिसकी वजह से देश मंदी की ओर जा रहा है और इसके मूल में जनता की जेब में पैसों की कमी है। लेकिन वित्त मंत्री ने जनता तक पैसा पहुंचाने का कोई इंतजाम नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा…

अब गौठानों में गोबर से बन रहे गमले : समूह की महिलाओं के लिए खुले आय के नये रास्ते, बना रहीं गोबर के गमले

रायपुर(बीएनएस)। गौठान के गोबर से बने कम्पोस्ट, दिये और अन्य उपयोगी सामानों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब दुर्ग जिले में समूह की महिलाएं गोबर से गमले तैयार कर रही हैं। इन गमलों को नर्सरी में विक्रय किया जाएगा। नर्सरी के लिए यह गमले काफी उपयोगी होंगे क्योंकि गोबर में जैविक खाद के काफी गुण होते हैं,इसके अलावा इसमें काली, पीली मिट्टी और भूसे का भी उपयोग किया जा रहा है। इन सबके मिश्रण से पौधे के लिए खाद का अच्छा स्रोत तैयार होता है। अतः पौधे…

ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह को सहकार भारती से जोड़ें, सहयोग करें : राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर(बीएनएस)। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों जैसे बस्तर में भी कई महिलाओं के स्वसहायता समूह सक्रियता से कार्य कर रही हैं। लेकिन मार्केटिंग की पूरी व्यवस्था नहीं है। ऐसे समूहों को वित्तीय सहायता तथा अन्य आवश्यकता भी है। उन्हें सहकार भारती सहयोग करे, उन्हें अपने से जोड़ें। साथ ही कुछ समूह शराबबंदी तथा अन्य कुरीतियों को रोकने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन समूहों को कानूनी सहायता प्रदान करने की पहल करनी चाहिए, जिससे उन्हें संबल मिले। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कही। वे आज नागपुर में सहकार भारती…

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महान सपूत, प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि 2 फरवरी पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र श्री चंद्राकर ने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने लोकसभा में सांसद के रूप में तथा कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश की सेवा की। श्री च्रंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने…