मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू, छत्तीसगढ़ में दक्षता परीक्षा (पीईटी) की रेंजवार समय सारणी जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की रेंजवार समय सारणी जारी कर दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) स्थगित की गई थी। जिसे पुनः शुरू करते हुए आगामी 4 जनवरी से शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है तथा 20 फरवरी 2021 तक चयन सूची जारी करने का समय निर्धारित किया गया है। #बड़ी_खबर यहां पढ़ें- https://t.co/clQqMQUUI9 pic.twitter.com/PJhHQwZZVw — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 6, 2020 पुलिस महानिदेशक…

छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 टीकाकरण की प्रारंभिक तैयारियां शुरू, बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के लिए राज्य टास्क फोर्स समिति गठित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकताओं का डॉटा-बेस तैयार किया जा रहा है। यह डॉटा-बेस टीकाकरण के लिए प्राथमिकता तय करने में सहायक होगा। डॉटा-बेस में नाम शामिल होने का तात्पर्य यह नहीं है कि उनका अनिवार्यतः टीकाकरण किया जाएगा। इस संबंध में निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता ’लोकवाणी’ का प्रसारण 8 नवम्बर को ’बालक-बालिकाओं की पढ़ाई,…

सबई घास से रस्सी की जगह टोकरी निर्माण से बढ़ी आमदनी अब दो सौ से अधिक महिलाओं को वेल्यू एडीशन का मिल रहा लाभ

रायपुर। राज्य के वनमंडल धरमजयगढ़ में बहुतायत से पाए जाने वाले सबई घास से अब रस्सी की जगह टोकरी का निर्माण होने लगा है। इससे वर्तमान में यहां 10 विभिन्न स्व-सहायता समूहों और संयुक्त वन प्रबंधन समितियों सहित 220 महिलाओं को अधिक से अधिक मुनाफा होने लगा है। इसके पहले सबई घास के रस्सी का निर्माण कर इसे जहां मात्र 24 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर विक्रय किया जाता था और कम आमदनी होती थी। वहीं अब समूह की प्रत्येक महिला सबई घास से टोकरी तैयार कर वैल्यू एडीशन…

छत्तीसगढ़ बड़े राज्यों में जीएसटी संग्रहण में बढ़ोतरी में आंध्रप्रदेश के साथ पहले स्थान पर, कोरोना संकट में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में अक्टूबर-2019 की तुलना में अक्टूबर-2020 में जीएसटी संग्रहण में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। देश के बड़े राज्यों में जीएसटी संग्रहण में वृद्धि के मामले में छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश में पिछले वर्ष अक्टूबर में 1570 करोड़ रूपए का जीएसटी संग्रहण हुआ था। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अक्टूबर में 404 करोड़ रूपए ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के अक्टूबर महीने में राज्य में…

मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी ’बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य’ विषय पर केन्द्रित होगी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 12 वीं कड़ी का प्रसारण 8 नवम्बर, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

राज्यपाल की वर्चुअल उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 30 विभूतियों और 3 संस्थानों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके की वर्चुअल उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में 30 विभूतियों एवं 03 संस्थानों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों तथा उल्लेखनीय कार्यां के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से विभूषित किया। राज्य अलंकरण समारोह आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। राज्य अलंकरण सम्मान समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा सहित 24 क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं विशिष्ट कार्यां के लिए प्रदान किए गए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रतिपक्ष के नेता धरमलाल…

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2020 : हमारी जनकल्याण की योजनाएं और उपलब्धियां राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित हुई : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर लोकसभा सांसद राहुल गांधी की वर्चुअल उपस्थिति में आज राज्य के 19 लाख किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त 1500 करोड़ रूपए अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत एवं मंत्रीगणों की विशेष मौजूदगी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राज्य के 30 नगरीय स्लम एरिया में मोबाइल हॉस्पिटल-सह-लैबोरेटरी का शुभारंभ भी हुआ। समारोह में नेता…

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2020 : एक नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास में दो चरणों में आयोजित होगा कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवम्बर को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में राज्योत्सव का कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण के कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राहुल गांधी और द्वितीय चरण के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से आयोजित राज्योत्सव के प्रथम चरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के 18.38 लाख किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त का अंतरण करेंगे। इस कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद…

मुख्यमंत्री का राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को तोहफा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस पर राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को एक साल के लंबित वेतन की स्वीकृति का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग की स्वीकृति पर दिवाली पूर्व कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए 2 करोड़ 65 लाख की राशि जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के राज्य, जिले और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी जिनकी कुल संख्या 125 है, का वेतन एक वर्ष से लंबित था। मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग…

ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब को आज से मिलेगी नई पहचान, राज्य स्थापना दिवस पर राजधानीवासियों को मिलेगी मनोरजंन और पर्यटन की सौगात

रायपुर। एक नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रदेशवासियों को कई सौगातों के साथ यादगार बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से राजधानी रायपुर ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब को न सिर्फ नई पहचान मिलने जा रही है अपितु लोगों को पर्यटन और रोमांच के साथ मनोरंजन का वह आनंद भी मिलने जा रहा है जो इस समय सुकून के कुछ पल तालाश रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शहर के मध्य स्थित स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ा तालाब को विकसित करने के साथ आम लोगों को मनोरंजन एवं…