रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पुलिस ऑफिसर मेस जगदलपुर में बस्तर दशहरा उत्सव से जुड़े सभी मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री और जगदलपुर के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज भी उपस्थित थे।
साल: 2020
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे। पूर्व मंत्री श्री महेंद्र बहादुर सिंह जी के निधन का समाचार दुःखद है। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे हैं। मैं शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।…
cm भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में खेल अधोसंरचनाओं को विकसित करने के प्रयासों को मिली एक और बड़ी सफलता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को विकसित करने के राज्य सरकार के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ राज्य में खेल अधोसंरचनाओं के विकास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर भारत सरकार के युवा कल्याण और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत अम्बिकापुर में मल्टीपरपज इंडोर हॉल के निर्माण तथा महासमुन्द में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक निर्माण के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये दोनों प्रस्ताव छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण…
मुख्यमंत्री ने ‘रामरस‘ पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भिलाई-3 स्थित निवास में वेबिनार के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में ‘रामरस‘ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में स्वामी आत्मानंद जी द्वारा उनके जीवन काल में रामकथा के विभिन्न प्रसंगों पर दिए गए सुंदर व्याख्यानों को संकलित किया गया है। स्वामी आत्मानंद जी द्वारा रामायण के चरित्रों की सुंदर व्याख्या अनेक स्त्रोतों में बिखरी है, जिन्हें संकलित करने का महत्वपूर्ण कार्य डॉ. राजलक्ष्मी वर्मा ने किया और इसे ‘रामरस‘ पुस्तक का स्वरूप दिया है। आज अपने भिलाई स्थित निवास में वेबिनार के…
छत्तीसगढ़ में उद्योगों को आकर्षित करने उद्योग नीति में किए गए संशोधन
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने समावेशी विकास के लक्ष्य को हासिल करने और परिपक्व अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के लिए नवीन औद्योगिक नीति में 2019-24 में कुल 21 बिन्दुओं पर संशोधन अधिसूचित किए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से लघु उद्योगों को कैपिटल सबसिडी में नगद या जी.एस.टी की पूर्ति का विकल्प होगा। अभी तक यह नगद अनुदान की सूक्ष्म उद्योगों के लिए पात्रता थी। शासन ने विभिन्न औद्योगिक संगठनों की मांगों को स्वीकार करते हुए लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों को नगद या जी.एस.टी…
छत्तीसगढ़ राज्य के जल विद्युत गृहों में 345.42 मिलीयन यूनिट विद्युत का रिकार्ड उत्पादन, माह अक्टूबर के बीते पखवाड़े में टूटा गतवर्ष का रिकार्ड
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी की जल विद्युत गृहों ने अपने पिछले वर्ष के रिकार्ड को तोड़ते हुए अधिकतम विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचा है। चालू सत्र के माह अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े में जनरेशन कंपनी की कुल चार जल विद्युत परियेाजनाओं द्वारा अब तक 345.42 मिलीयन यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 180.04 मिलीयन यूनिट बिजली का ही उत्पादन हुआ था। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एन.के.बिजौरा ने बताया कि कोरबा जिला में संचालित हसदेव बांगो प्रदेश की सबसे बड़ी…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। देवी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है और घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें हमें सिखाता है…
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य आबंटन प्रक्रिया के संबंध में प्राप्त शिकायतों के परीक्षण के लिए गठित की तीन सदस्यीय टीम
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य आबंटन प्रक्रिया के संबंध में प्राप्त हो रही विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से लिया है। श्री बघेल ने इन शिकायतों के परीक्षण के लिए मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव वित्त और सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की तीन सदस्यीय टीम गठित की है। ज्ञातव्य है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों के घरों में वर्ष 2024 तक पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में जल जीवन मिशन में लगभग…
मास्क का सुरक्षा कवच अनिवार्य दो गज की दूरी जरूरी
रायपुर। प्रदेश में कोराना का संक्रमण पूर्व की तुलना में कम हुआ है लेकिन खतरा बरकरार है। आम जनता को अभी भी कोविड अनुरूप व्यवहार नियमित रूप से करने की जरूरत है। जिसके तहत मास्क सही तरीके से पहनना, दो गज की दूरी और हाथ साबुन पानी से धोते रहना शामिल हैं। त्योहार के मौसम में लोग बेधड़क बिना मास्क पहने घूम रहे हैं जो सबके लिए खतरा है। यह लापरवाही त्योहार की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। मास्क नही पहनने वालों को टोकना भी हमारा कत्र्तव्य है। विशेेषज्ञ…
सांसद राहुल गांधी को राज्योत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया न्यौता
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2020 में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्हें जानकारी दी कि कोविड-19 के कारण राज्योत्सव का कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। राज्योत्सव के अंतर्गत ‘राज्य अलंकरण समारोह‘ के आयोजन के साथ ही ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ के तहत राज्य के 19 लाख किसानोें को तीसरी किश्त की राशि प्रदाय की जाएगी।
