मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की बैठक के पहले की बड़ी कार्रवाई, डीजीपी ने जारी किया आदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गृह विभाग की बैठक के पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने पर वाड्रफनगर के एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल और थाना प्रभारी रघुनाथनगर जाॅन प्रदीप लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के तत्काल बाद पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सरगुजा रखा गया है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की बैठक के पहले की बड़ी कार्रवाई…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम टेमरी में बिहान केफेटेरिया तथा बिहान बाजार और सेरीखेड़ी में कल्पतरू मल्टीयूटिलिटी सेंटर का किया ई-लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रायपुर जिले के अंतर्गत आदर्श ग्राम टेमरी में लगभग 70 लाख रूपए की राशि से नवनिर्मित बिहान कैफैटोरिया और बिहान बाजार परिसर तथा ग्राम सेरीखेड़ी में कल्पतरू मल्टीयूटिलिटी सेंटर का ई-लोकार्पण किया। उन्होंने यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इनका शुभारंभ करते हुए कहा कि ये केन्द्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित आत्मसम्मान के साथ जीवन-यापन के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने की।…

मुख्यमंत्री द्वारा बस्तर में स्टील सहित खाद्य और लघु वनोपज प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश का आव्हान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर अंचल के विकास से ही बस्तर की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने उद्योगपतियों से बस्तर में स्टील सहित खाद्य और लघुवनोपज प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए रॉ मटेरियल की कमी नहीं होने दी जाएगी। बस्तर अंचल में उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध है। राज्य सरकार द्वारा स्टील सेक्टर के लिए दी गई छूट का लाभ अधिक से अधिक उद्योगपति उठाएं। इस मौके पर उद्योग मंत्री…

सहकारिता विभाग द्वारा भोरमदेव शक्कर कारखाना में इथेनॉल संयंत्र की स्थापना के लिए निविदा में प्राप्त उच्चतम दर का अनुमोदन

रायपुर। राज्य शासन के सहकारिता विभाग ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में पीपीपी मॉडल पर इथेनॉल संयंत्र की स्थापना के लिए जारी आरएफपी निविदा में प्राप्त उच्चतम दर का अनुमोदन कर दिया है। सहकारिता विभाग ने सहकारी संस्थाओं के पंजीयक को इस बारे में पत्र लिखकर सूचित करते हुए कार्य के लिए चयनित छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड को अनुषांगिक कार्यवाहियां पूर्ण कर इसकी प्रगति से विभाग को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है। सहकारिता विभाग ने पंजीयक, सहकारी संस्थाएं को लिखे पत्र में जानकारी दी है कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक…

मुख्यमंत्री से क्रेडाई के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, लॉकडाउन के दौरान रियल इस्टेट सेक्टर को दी गई रियायतों के लिए जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां कॉनफेडरेशन ऑफ रियल इस्टेट डेव्हलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान रियल इस्टेट सेक्टर को दी गई रियायतों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। क्रेडाई के पदाधिकारियों ने कहा कि अन्य प्रदेशों की तुलना में छत्तीसगढ़ में रियल इस्टेट सेक्टर की स्थिति काफी बेहतर है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जमीनों की खरीदी, बिक्री की शासकीय गाइड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी थी।…

प्रदेश में पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े हुए मुर्गी पालन और मछली पालन के व्यवसाय की प्रदेश में काफी संभावनाएं हैं। इन व्यवसायों से युवाओं को जोड़ने के लिए पोल्ट्री और मछली पालन के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री नेे कहा कि राज्य में किसानों को उनकी उपज का बेहतर कीमत दी जा रही है। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक आज्ञेय कुमार आजाद ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रूपए की राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए श्री आजाद को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, श्री रमेश वर्ल्यानी, पंजाब नेशनल बैंक के छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के जोनल मेनेजर श्री एस.के. राणा और रायपुर मण्डल प्रमुख श्री…

ठंड में और प्रदूषण से कोरोना संक्रमण और अधिक फैल सकता है : डाॅ पांडा

रायपुर। मेकाहारा रायपुर के पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डाॅ आर के पांडा ने लोगों को  सचेत किया है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नही है। बल्कि ठंड बढ़ने से और प्रदूषण बढ़ने से यह और फैल सकता है जैसा यूरोप और अन्य देशों की रिसर्च में जानकारी सामने आई है। उन्होने कहा कि वर्तमान में इसके मामले कुछ कम हुए हैें लेकिन दशहरा ,दीपावली त्योहार मनाने के दौरान यदि लापरवाही बरती गई तो संक्रमण बढ़ जाएगा। उन्होने कहा कि सर्दी,बुखार के लक्षण दिखने पर घर पर ही स्वयं…

देश में छत्तीसगढ़ के विद्युत गृहों की धूम: कोविड-19 को पछाड़ते रचा सर्वाधिक पी.एल.एफ का कीर्तिमान, जन-मन में उत्साह का संचार करती है ऐसी उपलब्धि -सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। भारत सरकार के अधीन कार्यरत केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के माह सितम्बर 2020 के प्रतिवेदन अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के ताप विद्युत गृहों ने सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचते हुए एक बार फिर देशभर में प्रथम होने का गौरव प्राप्त किया है। माह सितम्बर में कंपनी के विद्युत गृहों ने 70.51 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पी.एल.एफ) दर्ज किया है, जो कि देशभर के 33 स्टेट पावर सेक्टर के ताप विद्युत गृहों द्वारा अर्जित पी.एल.एफ. की तुलना में सर्वाधिक है। कोरोना वायरस के संक्रमण काल में भी…

केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों से छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों की रक्षा हरहाल में की जाएगी, गरीबों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बनेगा नया कानून

रायपुर। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि सुधार और श्रम कानूनों पर आज कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय हाईपावर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केन्द्र सरकार के द्वारा लाए गए कानूनों से छत्तीसगढ़ के किसानों गरीबों, मजदूरों और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभावों और हितों की रक्षा कैैसे की जा सकती है। इस संबंध में गहन विचार-विमर्श हुआ। हाईपावर कमेटी में केन्द्र सरकार के द्वारा लाए गए नए कानूनों से छत्तीसगढ़ के लोगों के हितों की रक्षा के लिए विधानसभा के माध्यम…