रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एक नवम्बर 2020 के अवसर पर ‘राज्य अलंकरण समारोह‘ का वर्चुअल आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने सभी संबंधित विभागों को राज्य सम्मान के लिए प्रविष्ठियां, विज्ञापन तथा सम्मान आदि की समस्त कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा राज्य सम्मान के लिए तय की गई समय-सीमा के अनुसार सम्मान ग्रहिता व्यक्ति अथवा संस्था का नाम, परिचय एवं प्रशस्ति के लिए 13 अक्टूबर तक विज्ञापन देना और 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए तिथि…
साल: 2020
राज्य शासन द्वारा गठित सचिवों की समिति की पहली बैठक, धरसा विकास के लिए जिलों से जानकारी मंगाने के प्रारुप पर हुई चर्चा
रायपुर। राज्य में धरसा विकास योजना के क्रियान्वयन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके क्रियान्वयन के लिए अलग-अलग विभागों की योजनाओं और मनरेगा के अभिसरण के लिए सरकार द्वारा गठित विभागीय सचिवों की तीन सदस्यीय समिति की आज मंत्रालय में पहली बैठक हुई। बैठक में धरसा विकास के लिए सभी जिलों से जानकारी मंगाने के प्रारुप पर चर्चा की गई। जिलों से जानकारी प्राप्त होते ही इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) निर्धारित कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति के सदस्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के…
एक नवम्बर से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में रिक्त सीटों पर शत प्रतिशत प्रवेश दिलाएं : श्री देवांगन
रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने 9 अक्टूबर को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। सचिव श्री देवांगन ने कुलपतियों से कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी करें। विश्वविद्यालय के कुलपति शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने ने कहा कि 22 अक्टूबर तक कॉलेजों में प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई है। राज्य के सभी कॉलेजों में कोई सीट खाली न…
लोकवाणी में इस बार ‘नवा छत्तीसगढ़,हमर विकास मोर कहानी’ विषय पर होगी बात, लोकवाणी की आगामी कड़ी का प्रसारण 11 अक्टूबर को
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 11वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 11 अक्टूबर , रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘नवा छत्तीसगढ़,हमर विकास, मोर कहानी ’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
छत्तीसगढ़ केबिनेट : इस वर्ष छत्तीसगढ़ में नहीं होगा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य उत्सव का आयेजन, अभी नहीं खोले जायेंगे स्कुल भूपेश केबिनेट का फैसला
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। छत्तीसगढ़ राज्य में शासकीय अथवा नैसर्गिक स्त्रोत से औद्योगिक प्रायोजन, ताप विद्युत तथा जल विद्युत परियोजनाओं के लिए जल उपयोग हेतु 16 जनवरी 2020से प्रचलित जल दरों में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिसके अनुसार भू-जल के औद्योगिक उपयोग हेतु निर्धारित जल दरों में 20 से 33 प्रतिशत तक की कमी किए जाने तथा भू-जल दरों पर प्राप्त जल कर की राशि पृथक…
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर जताया शोक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक जताया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय राजनीति, खासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है। राष्ट्रीय राजनीति, ख़ासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं @iChiragPaswan जी सहित समस्त परिवार को संबल प्रदान करने…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा की महिला कमांडो से बात कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा डीआरजी की महिला कमांडो लक्ष्मी कश्यप और विमला मण्डावी से बातचीत कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री ने महिला कमांडो सहित पुलिस बल का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिस हौसले और साहस के साथ पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान नक्सली मोर्चे पर काम कर रहे हैं, उससे जल्द ही बस्तर क्षेत्र में नक्सली समस्या के उन्मूलन…
धरसा विकास योजना के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं के अभिसरण के लिए समिति का गठन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 6 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद की जयंती पर प्रदेश में धरसा विकास योजना शुरू किए जाने की घोषणा पर राज्य शासन ने तत्काल अमल शुरू कर दिया है। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों की योजनाओं के अभिसरण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन विभागों के सचिवों की समिति गठित की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव तथा लोक निर्माण और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से सचिव को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। धरसा विकास योजना के…
नरवा विकास योजना: प्रदेश के 3 टाइगर रिजर्व, 2 नेशनल पार्क और 1 एलीफेंट रिजर्व के 151 नालों में होंगे नरवा विकास के कार्य
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण और संवर्धन के लिए संचालित की जा रही नरवा विकास योजना के तहत वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण तथा जल-स्त्रोतों, नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में कैम्पा मद के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 137 नरवा का चयन कर 160.95 करोड़ रूपए की लागत से 31 वन मण्डल, एक राष्ट्रीय उद्यान, दो टाइगर रिजर्व, एक एलीफेंट रिजर्व, एक सामाजिक वानिकी क्षेत्र में कुल 12 लाख 56 हजार भू-जल संरचनाओं में…
कपड़े के मास्क भी कोरोना वायरस को रोकने में प्रभावी
रायपुर। कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने को सभी कहते हैं। लेकिन लोगों में यह भ्रम है कि कपड़े से बने मास्क वायरस से बचाने में काम नही आते। जबकि कई वैज्ञानिक शोधों में यह बात सामने आई कि कि कपड़े से बने मास्क पहनने से भी वायरस से सुरक्षा मिलती है। यदि संक्रमण हो भी जाता है तो वह कम तीव्रता या कम वायरल लोड या बिना लक्षण वाला रहता है। सैनफ्रांसिस्को मे यूनिवर्सिटी ऑफ केलीफोर्निया में जुलाई में हुए अध्ययन मे यह बात सामने आई। साथ ही…
