रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने आज विश्व आदिवासी दिवस पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए क्षेत्र की मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा त्वरित रूप से क्षेत्र के लिए अनेक विकास कार्याें की स्वीकृति भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमने 15 अगस्त 2019 को गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के गठन की घोषणा की गई थी और 10 फरवरी 2020 को इस जिले का गठन किया गया। जिले के गठन के साथ ही शासन का…
साल: 2020
हमारा संविधान हर समुदाय को न्याय देने का आधार : भूपेश बघेल, हमारी न्याय दिलाने की विरासत से जुड़ी है ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपनी रेडियो वार्ता लोकवाणी की नवीं कड़ी के माध्यम से आम जनता से रूबरू हुए। उन्होंने 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस का विशेषरूप से उल्लेख करते हुए इनके महत्व की चर्चा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आज के ही दिन वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरु करने की घोषणा की और ‘करो या मरो’ का नारा दिया। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक…
गांधी जी वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 4 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विश्व शांति का सपना देखते थे। वे एक अहिंसक समाज की रचना करना चाहते थे। हिंसामुक्त समाज का निर्माण गांधीजी का उद्देश्य था इसलिए गांधीजी युद्धों एवं परमाणु बमों के विरूद्ध थे। आज हमारे चारों ओर पहले से कहीं ज्यादा परमाणु बम, घातक मिसाइलें और राष्ट्रों के बीच टकराव विद्यमान है। वर्तमान परिस्थिति में गांधी जी पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं क्योंकि आग को पानी से बुझाया जा सकता है। नफरत और घृणा को प्रेम और सद्भाव…
मुख्यमंत्री ने दी हलषष्ठी की शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों विशेषकर माताओं को हलषष्ठी (हरछठ) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हलषष्ठी का त्यौहार छत्तीसगढ़ में कमरछठ के रूप में जाना जाता है, इस दिन माताएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर प्रार्थना करती हैं। गांवों और शहरों में कई जगहों पर बनायी गयी सगरी में माताएं इकट्ठा होकर पूजा करती हैं। श्री बघेल ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव और सुरक्षा वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने पूजा के दौरान भी सोशल और फिजिकल…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ जनजाति बाहुल्य प्रदेश है। जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति यहां की अनमोल धरोहर है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उनके विकास और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। हमारी कोशिश है कि प्रकृति के करीब जीवन जीने वाली यहां की 32 प्रतिशत आदिवासी जनता को…
“विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष लेख’’ आदिवासी समुदाय को जल, जंगल और जमीन से जोड़ने की सार्थक पहल
रायपुर(बीएनएस)। मूलनिवासियों को हक दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान, भाषा, संस्कृति, इतिहास के संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा 9 अगस्त 1994 को जेनेवा शहर में विश्व के मूलनिवासी प्रतिनिधियों का ’प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मूलनिवासी दिवस’ सम्मेलन आयोजित किया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने व्यापक चर्चा के बाद 21 दिसम्बर 1994 से 20 दिसम्बर 2004 तक ’’प्रथम मूलनिवासी दशक’’ और प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मूल निवासी दिवस (विश्व आदिवासी दिवस) मनाने का फैसला लिया और विश्व के सभी देशों को मनाने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ में…
लोकवाणी में इस बार ‘न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं’ विषय पर होगी बात, लोकवाणी की आगामी कड़ी का प्रसारण 9 अगस्त को
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 9वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 9 अगस्त, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं ’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
छत्तीसगढ़ का लोकपर्व : हलषष्ठी (कमरछठ), संतान की दीर्घायु के लिए हलषष्ठी की व्रतकथा और पूजा विधि, यंहा पढ़े
धर्म डेक्स(बीएनएस)। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन श्री बलरामजी का जन्म हुआ था। यह व्रत संतान की लम्बी आयु के लिए माताओं द्वारा रखा जाता है। इस तरह करें हलषष्ठी की पूजा : इस दिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें। जहां पूजा करनी है उस जगह को अच्छे से साफ करें। पूजन स्थल पर गंगाजल छिड़कें। पूजन स्थल पर…
छत्तीसगढ़ का लोकपर्व-हलषष्ठी (कमरछठ), संतान के लिए है ये व्रत, नहीं खाते हल लगा अनाज, माताएं-बहने हर्षोउल्लास से मानती है यह पर्व
धर्म डेस्क(बीएनएस)। यह पर्व माताओं का संतान के लिए किया जाने वाला, छत्तीसगढ़ राज्य की अनूठी संस्कृति का एक ऐसा पर्व है जिसे हर वर्ग हर जाति मे बहूत ही सद्भाव से मनाया जाताहै। हलषष्ठी को हलछठ, कमरछठ या खमरछठ भी कहा जाता है । यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। संतान प्राप्ति व उनके दीर्घायू सुखमय जीवन की कामना रखकर माताएँ इस व्रत को रखती है। इस दिन माताएँ सूबह से ही महुआ पेड़ की डाली का दातून कर, स्नान कर…
मुख्यमंत्री को टच फ्री ऑटोमेटिक हैण्ड सेनेटाईजर डिस्पेंसर मशीन भेंट
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू ने टच फ्री ऑटोमेटिक हैण्ड सेनेटाईजर डिस्पेंसर मशीन भेंट किया। यह सेनेटाईजर डिस्पेंसर मशीन यूजर फ्रेंडली और पूर्णतः ऑटोमेटिक है। इस मशीन में एलईडी स्क्रीन लगी हुई है, जिसके माध्यम से कोरोना से बचाव के उपायों के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की बहुद्देशीय गोधन न्याय योजना की जानकारी भी स्लाईड के माध्यम से प्रदर्शित हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष…
