आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में बीजापुर पूरे देश में प्रथम, मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले को पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है। नीति आयोग द्वारा आज जून-2020 की स्थिति में जारी की गई आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में बीजापुर ने विभिन्न मानकों पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्रीने इसके लिए बीजापुर जिलेवासियों सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और बुनियादी अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में बेहतर…

मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों की शौर्यता को किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई पर भारतीय जवानों की शौर्यता को नमन किया है। इस अवसर पर जारी आपने सन्देश में श्री बघेल ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के वीर सपूतों ने अपने अदम्य साहस और हौसलों से विपरीत परिस्थितियों में भी विजय हसिल कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था। देश के इन सपूतों के साहस ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल में विजय दिलाई। यह पूरे देश के लिए गौरवशाली दिन हैं। मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धासुमन…

मुख्यमंत्री शमिल हुए छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री आज सवेरे यहां सोनाखान भवन में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री देवांगन को नया दायित्व मिलने और आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां सोनाखान भवन में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री देवांगन को नया दायित्व मिलने और आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/ffEU9XjWaQ — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO)…

प्रदेश में 16 हजार से ज्यादा शिक्षा कर्मियों का होगा संविलियन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर(बीएनएस)। शासन के निर्णय अनुसार छत्तीसगढ़ में 16 हजार से ज्यादा शिक्षा कर्मियों का संविलियन किया जाएगा। इस संबंध में राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेशानुसार 2 साल या उससे अधिक की सेवा अवधि पूरी करने वाले शेष बचे पंचायत-नगरीय निकाय संवर्ग के 16 हजार 278 शिक्षकों का संविलियन 1 नवम्बर 2020 से शिक्षा विभाग में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 14 जुलाई को आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 2 वर्ष या उससे अधिक की सेवा अवधि…

मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री से आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की संचालित गतिविधियों एवं आयोग में लंबित मामलों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को छग राज्य महिला आयोग की संचालित गतिविधियों एवं आयोग में लंबित मामलों की विस्तार से जानकारी दी। pic.twitter.com/mGu1y2ZXMP…

गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने 4.34 करोड़ के पुरस्कार, 30 जुलाई से 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, अच्छा काम करने वालों को पुरस्कार – श्री टी.एस. सिंहदेव

रायपुर(बीएनएस)। गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा चार करोड़ 34 लाख रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री इन पुरस्कारों के लिए चयनित ग्राम पंचायतों और प्रतिभागियों को गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को पुरस्कृत करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत 15 श्रेणियों में दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खुले में शौचमुक्त हो चुके गांवों में इसका स्थायित्व बरकरार रखने, समुदाय की सहभागिता और लोगों में साफ-सफाई की…

बस्तर के स्वादिष्ट काजू ने कोरोना संकट के समय में बढ़ाई वनवासी परिवारों की आमदनी

रायपुर(बीएनएस)। बस्तर के स्वादिष्ट काजू ने कोरोना संकट काल में अंचल में रहने वाले वनवासी परिवारों की आमदनी बढ़ा दी है। नए स्वरूप में पैकेजिंग और बस्तर ब्रांड नेम से इसकी लांचिंग मुख्यमंत्री ने हाल में ही की है। बस्तर के स्वादिष्ट काजू की मांग को देखते हुए इसे वन विभाग के संजीवनी स्टोर्स में उपलब्ध कराया गया है। राज्य सरकार ने वनांचल में रहने वाले लोगों को वनोत्पाद के जरिए रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम के चलते जहां फिर से बंद पड़े काजू प्रसंस्करण को फिर से शुरू किया…

जून माह में निःशुल्क अरहर दाल नहीं ले पाए हैं, वे जुलाई माह में ले सकेंगे दाल : राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत बी.पी.एल श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को जून माह में प्रति कार्ड एक किलोग्राम निःशुल्क अरहर दाल देने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जून माह में वितरण के लिए अरहर दाल का आबंटन जारी किया गया है। बीपीएल श्रेणी के जो राशनकार्डधारी जून माह में अरहर दाल नहीं ले पाएं हैं, वे अपनी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से जून माह का निःशुल्क अरहर दाल जुलाई माह में ले सकते…

गोधन न्याय योजना : गोबर विक्रेताओं को 5 अगस्त को मिलेगा पहला भुगतान : मुख्यमंत्री

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को 15 दिन में गोबर खरीदी की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वन विभाग के कार्याें की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि गोधन न्याय योजना की शुरूआत 20 जुलाई को गोबर खरीदी शुरू कर की गई थी। इसके लिए 15वें दिन 5 अगस्त को गोबर विक्रेताओं को राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने मुख्य सचिव को सहकारी और ग्रामीण बैंकों सहित अन्य बैंकों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर इसके…

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय श्री महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने श्री महन्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ सफल राजनेता के रूप में उनकी छवि रही है। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी…