मंत्रालय और सभी विभागाध्यक्ष कार्यालय 22 जुलाई से 28 जुलाई तक रहेंगे बंद, सभी अधिकारी-कर्मचारी घर से करेंगे कार्य

रायपुर(बीएनएस)। मंत्रालय के विभागों के संचालन के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य शासन द्वारा आज यह निर्णय लिया गया है कि मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 22 जुलाई से 28 जुलाई 2020 तक की अवधि में नहीं किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा इस आशय का आदेश सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव (मंत्रालय) और सभी विभागाध्यक्ष को जारी किया गया है। जिसके तहत यह निर्देश नवा रायपुर, अटलनगर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं रायपुर में स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों…

गोधन न्याय योजना : गोबर बेचने से हो रही अतिरिक्त आय से ग्रामीणजन खुश, पशुपालन को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ा

रायपुर। गोधन न्याय योजना ग्रामीणों और पशुपालकों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में हरेली पर्व से शुरू हुई गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ग्रामीणों से दो रूपए प्रतिकिलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। पशुओं का गोबर आय का जरिया बन जाने से ग्रामीण किसान और पशुपालक बहुत खुश नजर आ रहे हैं। अब ग्रामीण किसान पशुपालन को लेकर उत्साहित है तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण गोबर खरीदी केन्द्र में गोबर बेचने आ रहे है। गौठानों में स्थित गोबर खरीदी…

मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री ने श्री महन्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ सफल राजनेता के रूप में उनकी छवि रही है। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के…

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और स्वर्गीय चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि तिलक जी और आजाद जी ने अपना जीवन देशप्रेम के लिए समर्पित कर दिया और जीवन के अंतिम क्षण तक स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे। श्री बघेल ने कहा कि लोकमान्य तिलक के ‘स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और इसे मैं लेकर रहूंगा‘ जैसे क्रांतिकारी वाक्यों ने स्वाधीनता के लिए लाखों…

मोक्षदा चन्द्राकर (ममता चन्द्राकर) खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने मोक्षदा चन्द्राकर (ममता चन्द्राकर) को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ अनुसुईया उइके द्वारा जारी आदेश में यह उल्लेखित किया गया है कि मोक्षदा चन्द्राकर का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्त विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी।

बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बेहतर होंगी कि लोग इलाज कराने यहां आएंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल में 07 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से कराए गए नवीन कार्यो का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के लोगों का महारानी अस्पताल से भावनात्मक लगाव है। नई सरकार महारानी अस्पताल को इस क्षेत्र के सर्वसुविधा सम्पन्न अस्पताल के रूप में विकसित करने का काम कर रही है। महारानी जिला अस्पताल की सुविधाएं देश के किसी भी जिला अस्पताल से कम नहीं है।…

मुख्यमंत्री ने पाटन में 102 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन में हरेली तिहार के अवसर पर गोधन न्याय योजना की शुरूआत के साथ ही 102 करोड़ रुपए के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें लगभग 85 करोड़ रुपए की लागत वाले 435 कार्यों के भूमिपूजन तथा 16 करोड़ रुपए लागत वाले 178 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने ग्राम सिकोला में पथ वृक्षारोपण का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पंचायत पाटन में जनसुविधाओं के लिए एक करोड़ 65 लाख…

हरेली त्योहार में बेटियों के सशक्तिकरण की पहल, मुख्यमंत्री को भेंट की गई बालिकाओं द्वारा अनाज, धान, मौली से बनाई गयी राखियां

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के महापर्व हरेली पर आज रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के आदर्श गौठान बैहार में समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के साथ शुरू किये गए गोधन न्याय योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बेटियों के सशक्तिकरण पहल भी की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी में संचालित शासकीय बालिका गृह की बच्चियों द्वारा तैयार गुलदस्ते से स्वागत किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल को रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने बालिका गृह की बच्चियों द्वारा तैयार…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ’हरियर भुईयाँ’ का किया विमोचन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में हरेली तिहार के अवसर पर वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ’हरियर भुईयाँ’ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल, पुत्री स्मिता बघेल, दामाद दिवाकर वर्मा, नाती अथर्व वर्मा एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में हरेली तिहार के अवसर पर वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ’हरियर भुईयाँ’ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का विमोचन किया। इस…

किसान और मूर्ति बनाने वाले कलाकार के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कहा- गणेश उत्सव के लिए चार फीट तक की मूर्तियां बेचने की दी गई है अनुमति

रायपुर(बीएनएस)। गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास आये एक किसान कृष्ण कुमार चक्रधारी ने भगवान गणेश की मूर्ति मुख्यमंत्री को भेंट की। श्री चक्रधारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका परिवार गणेश भगवान की मूर्ति भी बनाकर बेचता है। उन्होंने गणेश उत्सव के लिए 36 मूर्तियां बनाई है, कोरोना संक्रमण के कारण मूर्तियां बेचने को लेकर दुविधा की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि गणेश उत्सव के लिए भगवान की मूर्तियां बेचने की अनुमति दी जाए। — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 20,…