मुख्यमंत्री ने चार किसानों से 48 किलो गोबर खरीद कर की गोधन न्याय योजना की शुरूआत

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली पर्व पर आज यहां अपने निवास में चार किसानों से 48 किलो गोबर की खरीदी की और किसानों को दो रूपए के हिसाब से 96 रूपए का भुगतान कर गोधन न्याय योजना की प्रदेशव्यापी शुरूआत की। ये किसान रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम नवागांव से आए थे। मुख्यमंत्री ने नवागांव गौठान समिति के जय छत्तीसगढ़ महिला स्व-सहायता समूह के लिए नवागांव के कृष्ण कुमार चक्रधारी, पीलू राम ध्रुव, सेवक राम साहू और शिव नारायण साहू से गोबर खरीदा। मुख्यमंत्री ने स्वयं गौठान…

देश की अपनी तरह की पहली गोधन न्याय योजना आज से शुरु, छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी 2 रुपए किलो की दर से गोबर

रायपुर(बीएनएस)। देश की अपनी तरह की पहली गोधन न्याय योजना की शुरुआत आज से छत्तीसगढ़ में हुई। लोक महापर्व हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांकेतिक रूप से गोबर खरीद कर इसे शुरु किया। इस योजना के तहत सरकार पशुपालकों से 2 रुपए किलो की दर से गोबर खरीदेगी और फिर उससे जैविक खाद तैयार किया जाएगा। योजना का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषि लागत में कमी और भूमि की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी है। इस योजना से पर्यावरण में सुधार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

प्रसिद्ध आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने समुद्र किनारे रेत से योजना की आकर्षक कलाकृति बनाकर मुख्यमंत्री को दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज हरेली पर्व से राज्य में शुरू की गई गोधन न्याय योजना को देश-प्रदेश मे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। देश में गोबर खरीदने की अपनी तरह की पहली और अनूठी इस योजना पर प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी में समुद्र तट पर इस योजना की आकर्षक कलाकृृति उकेर कर मुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई दी। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगणों, विधायकगणों सहित बड़ी संख्या में आमजनों ने सोशल मीडिया में अपना प्रोफाईल पिक्चर में गोधन न्याय योजना के लोगो को लगाकर…

मुख्यमंत्री ने पाटन में नवीन आदर्श थाना भवन का किया लोकार्पण, महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम को दी गई 100 नग स्कूटी

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन में नवीन आदर्श थाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने रोजनामचा पंजी में थाना भवन शुभारंभ होने उल्लेख करते हुए अपना अभिमत सहित हस्ताक्षर किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर थाना परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने थाना में पदस्थ स्टॉफ के साथ की और कर्तव्य निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा बिना पक्षपात के पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने में अपना योगदान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति अपनी किसी समस्या को…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। आज यहां हरेली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। पूजा कर हम धरती माता का हमारे भरण पोषण के लिए आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस वर्ष हरेली का त्यौहार प्रदेशवासियों के लिए ‘गोधन…

हरेली पर्व से गोधन न्याय योजना का आगाज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवं विधायकगण जिलों में आयोजित कार्यक्रम में योजना का करेंगे शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक हरेली पर्व से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का प्रदेश व्यापी शुभारंभ होगा। इस योजना के शुभारंभ की तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरेली के दिन 20 जुलाई को राज्य के सभी जिलों के गौठानों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण, संसदीय सचिव, विधायकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होकर इस योजना का विधिवत शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जुलाई को प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री निवास में हरेली पूजा के साथ गोधन न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री…

बस्तर में स्टील उद्योग को 30 प्रतिशत पर रियायत मिले लौह अयस्क, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किया आग्रह

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बस्तर में स्टील उद्योग को एन.एम.डी.सी. के माध्यम से 30 प्रतिशत रियायत पर लौह अयस्क उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे बस्तर में बड़े पैमाने पर स्टील उद्योगों का संचालन और इसके जरिए बड़े पैमाने पर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी, जिससे बस्तर के विकास और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इस बात का उल्लेख भी किया है कि राज्य शासन की ओर से…

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कृषि उत्पाद व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश 2020 वापस लेने का किया अनुरोध

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे भारत सरकार द्वारा जारी कृषि उत्पाद व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) अध्यादेश 2020 को वापस लेने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा 5 जून को जारी यह अध्यादेश कृषकों के हित में नहीं है, रोजगार के अवसरों को कम करने वाला और संघीय ढांचे की मान्य परंपराओं के विपरीत है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है…

मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्री बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती करुणा शुक्ला भी उपस्थित थीं। छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा, समृद्ध छत्तीसगढ़ को अपना दृढ़ संकल्प बनाने वाले, महान स्वतंत्रता संग्राम…

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में संसदीय सचिवों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने रायपुर निवास परिसर में आयोजित सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में 15 विधायकों को संसदीय सचिव के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। नव-नियुक्त संसदीय सचिवों में चिंतामणी महाराज ने संस्कृत में शपथ ली, जबकि पारसनाथ राजवाड़े, अंबिका सिंहदेव, चन्द्रदेव प्रसाद राय, द्वारिकाधीश यादव, गुरूदयाल सिंह बंजारे, इंद्रशाह मण्डावी, कुंवरसिंह निषाद, डॉ. रश्मि आशीष सिंह, रेखचंद जैन, शकुन्तला साहू, शिशुपाल सोरी, यू.डी. मिंज, विकास उपाध्याय और विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने बारी-बारी से हिन्दी में शपथ ली। शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री…