विश्व रक्तदान दिवस : रक्तदान करना जीवन रक्षा और पुण्य का काम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व रक्त दान दिवस 14 जून के अवसर पर लोगों से रक्त दान करने की अपील की है। श्री बघेल ने कहा है हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित पूरी दुनिया द्वारा रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर कर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 14 जून को विश्व रक्त दान दिवस मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि विश्व रक्तदान दिवस 2020 की थीम ‘सेव ब्लड सेव लाइव्स‘ है। आज भी कई देशों में आकस्मिक परिस्थितियों में लोगों को…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 27 दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को प्रदान किए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनीज में सेवारत रहते हुये दिवगंत कर्मियों के 27 आश्रितों को आज अपने निवास कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किये। राज्य शासन की इस सम्वेदनशील पहल से इन परिवारों को काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनियुक्त कर्मियों के सुखद जीवन की कामना की और उन्हें परिवार के अन्य आश्रितों की समुचित देखभाल के लिये प्रेरित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रहे तेज विकास की धुरी बिजली है। हर्ष की बात है कि बिजली के मामले…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों को दी बड़ी राहत, नगरीय क्षेत्रों में आवास, व्यवसाय और अन्य प्रयोजन के लिए अब सहजता से मिल सकेगी शासकीय जमीन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर काबिज लोगों के साथ ही अन्य लोगों को आवासीय अथवा व्यावसायिक या अन्य प्रयोजन हेतु शासकीय भूमि सहजता से आवंटित हो सके इसके लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। जिसके तहत शासकीय भूमि के आवंटन एवं व्यवस्थापन के संबंध में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र के खण्ड चार-एक एवं खण्ड चार-2 के प्रावधानों में आंशिक संशोधन करते हुए इसे अब और सरल करते हुए कलेक्टर को अधिकार प्रत्यायोजित किए गये है। इससे जिला स्तर पर भूमि आवंटन…

राज्य सरकार ने दुकानों को सवेरे 5 से रात्रि 9 बजे तक संचालन की दी अनुमति

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कारोबारियों की मांग और आमजन की सहुलित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यावसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों को अब सवेरे 5.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा इन दुकानों को सवेरे 7.00 से शाम 7.00 बजे तक ही संचालन की अनुमति दी गई थी जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालन की अनुमति प्राप्त…

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को राज्य के 19 लाख किसानों को मिलेगी न्याय योजना की दूसरी किश्त

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त किसानों को देने, स्कूलों एवं कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने, कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क की अनिवार्यता सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मंत्री परिषद के सभी सदस्य, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अन्य विभागों के सचिव उपस्थित थे। कृषि एवं जल संसाधन…

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस, हर बच्चे को बेहतर अवसर देना हम सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि आज पूरे विश्व में बाल श्रम एक समस्या के रूप में उभरा है। बाल श्रम के प्रति विरोध दर्ज करने और लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से हम हर साल 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल मजदूरी से समाज अपना सुनहरा भविष्य खत्म करने की ओर एक कदम बढ़ाता है। उचित देखभाल, पोषण, सुरक्षा, खुशहाल जीवन, शिक्षा,…

वनवासियों के जीवन को समृद्ध बनाने में अहम् भूमिका निभाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में अखिल भारतीय वन सेवा-2018 बैच के चार प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भारतीय वन सेवा में चयन उपरांत उन्हें वनांचल तथा आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ राज्य में सेवा का अवसर मिलने पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का लगभग 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है।…

एक अक्टूबर से ई-कोर्ट के माध्यम से ही निराकृत होंगे राजस्व के मामले : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। राज्य में राजस्व के मामलों के पंजीयन से लेकर उनके निराकरण तक की स्थिति में तत्तपरता एवं पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से आगामी एक अक्टूबर से राजस्व ई-कोर्ट प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य में एक अक्टूबर 2020 से राज्य में ई कोर्ट के दस्तावेज ही मान्य होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 7500 वर्ग फीट तक की नजूल भूमि के आबंटन तथा 5000 वर्ग…

भिलाई सेक्टर-9 हॉस्पिटल को फिर बनाएं चिकित्सा का श्रेष्ठ संस्थान : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए भिलाई स्थित सेक्टर-9 अस्पताल को फिर पहले जैसा चिकित्सा का श्रेष्ठ संस्थान बनाने के निर्देश कलेक्टर दुर्ग को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे हिन्दुस्तान के लोग इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में जाते थे, वहां आधुनिक उपकरण सहित बड़ा सेटअप भी है। इस अस्पताल को फिर से एक प्रतिष्ठित अस्पताल के रूप में स्थापित करने के प्रयास किए जाने चाहिए। विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्त…

गौठानों को आर्थिक गतिविधियों के केन्द्र के रूप में करें विकसित : मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों स्थिति की समीक्षा की। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली सुराजी गांव योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को गौठानों को आय मूलक गतिविधियों के केन्द्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। राज्य में इस योजना के तहत नरवा के उपचार की स्थिति की भी उन्होंने जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि भू-जल स्तर को बेहतर बनाने के साथ ही खेती किसानी को समृद्ध…