विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास परिसर में रोपे अमरूद, आम और बोहार के पौधे

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में अमरूद, आम और बोहार (लसोड़) केे पौधे लगाए। श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने घरों में या आसपास एक पौधा अवश्य लगाएं और इसे जीवित रखने की जिम्मेदारी लें। चाहे वो फलदार वृक्ष का पौधा हो, चाहे इमारती लकड़ी का या फूल का हो। इससे हमारे आसपास का वातावरण अच्छा होगा, शुद्ध ऑक्सीजन हमको मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा हरियाली होगी।…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल को लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ को विकसित करने के लिए तैयार किए गए कॉन्सेप्ट प्लान को केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकसित करने के लिए छत्तीसगढ़ के पर्यटन विभाग द्वारा 09 स्थलों का चयन करते हुए 137 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत का एक कॉन्सेप्ट प्लान तैयार किया गया है। केन्द्र सरकार की स्वदेश…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पूरा विश्व पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है। जीवों का अस्तित्व उनके पर्यावरण के दूसरे घटकों के परस्पर सामंजस्य पर निर्भर है। प्रकृति के क्षरण के लिए हमारे बेतरतीब क्रियाकलापों ने कई जीवों के लिए संकट पैदा कर दिया है। अनियमित वर्षा, ग्लोबल वार्मिंग, पराबैगनी किरणें जैसी कई समस्याएं हमारे जीवन को प्रभावित करने लगी है। अपना…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कबीरदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कबीरदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीरदास जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। कबीरदास जी ने हमेशा…

छत्तीसगढ़: IAS अधिकारी पर रेप का आरोप के बाद बघेल सरकार ने किया सस्पेंड, दिया उच्च स्तरीय दल से जांच कराने के दिए निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने IAS अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है। ज्ञात हो कि IAS अधिकारी के खिलाफ 33 वर्षीय महिला ने रेप का आरोप लगाया है। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर बलात्कार…

क्वारेंटाईन सेंटरों में रह रहें लोगों को न हो किसी भी प्रकार की दिक्कत: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में बनाए गए क्वारेंटाईन सेंटरों में रह रहे श्रमिकों और अन्य लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उनके ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य जांच, मनोरंजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को इन क्वारेंटाईन सेंटरों की व्यवस्था की नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए…

लोकप्रिय सीएम की रैकिंग में देश में सीएम श्री बघेल को दूसरा स्थान मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की जन हितैषी योजनाओं एवं जन कल्याण के कार्यक्रमों ने उन्हें जनता के बीच चहेता बना दिया है। देश की एक ख्याति प्राप्त संस्था द्वारा मुख्यमंत्रियों के काम काज और जनता के बीच उनकी छवि को लेकर कराए गए सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरा स्थान पर रहे हैं छत्तीसगढ़ की 81.06 फीसद जनता ने मुख्यमंत्री के काम काज और उनकी जनहितैषी नीतियों को पसंद किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के कामकाज की…

गांवों को स्वावलंबी बनाए, मुख्यमंत्री से पाटन क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पाटन क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और किसाानों की बेहतरी के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे गांव के समग्र विकास तथा ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव और ग्रामीणों की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना शुरू की गई है।…

प्रवासी श्रमिकों और अन्य व्यक्तियों को मिलेगा निःशुल्क चावल एवं चना, पहचान के लिए आधार के अलावा अन्य फोटोयुक्त परिचय पत्र भी मान्य

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में आत्मनिर्भर योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों और अन्य व्यक्तियों को मई-जून माह के लिए 5-5 किलोग्राम चावल प्रति व्यक्ति एवं 1-1 किलोग्राम चना प्रति कार्ड निःशुल्क दिया जाएगा। खाद्य विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत हितग्राहियों की पहचान के लिए आधार नंबर नहीं होने पर मतदाता परिचय पत्र, पैन कार्ड, किसान फोटो पासबुक अथवा राज्य शासन, जिला प्रशासन द्वारा जारी अन्य कोई फोटोयुक्त परिचय पत्र को भी मान्य…

बिना राशनकार्ड वाले प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों के लिए ऑफलाईन के साथ ऑनलाईन आवेदन की भी सुविधा

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सामान्य एपीएल राशनकार्ड में परिवर्तन करने या राशनकार्ड समाप्त करने का कोई प्रस्ताव विभाग में विचाराधीन नही है। प्रदेश के 9.19 लाख राशनकार्डधारी सामान्य परिवारों के 29.45 लाख सदस्यों को योजना का लाभ मिल रहा है। नागरिकों द्वारा एपीएल एवं अन्य योजना के नवीन राशनकार्ड के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेज सहित ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय में प्रस्तुत करने पर नियमानुसार नवीन राशनकार्ड…