रायपुर(बीएनएस)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर प्रदेश में धूम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। संचालक समाज कल्याण ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर धूम्रपान की रोकथाम के संबंध में व्यापक प्रचार और जन जागृति के प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इसके बचाव के लिए भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा…
साल: 2020
सभी विभाग राज्य के लघु उद्योगों में उत्पादित सामग्रियों के विपणन को करें प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के लघु उद्योगों में उत्पादित सामग्रियों के विपणन को प्रोत्साहन देने के लिए सभी विभागों को सी.एस.आई.डी.सी. के माध्यम से जल्द से जल्द रेट कांट्रेक्ट निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागों द्वारा क्रय की जाने वाली सामग्रियों की सूची उद्योग विभाग सी.एस.आई.डी.सी. को तत्काल उपलब्ध कराने तथा सी.एस.आई.डी.सी. को शीघ्र अतिशीघ्र समस्त वस्तुओं की दरें निर्धारित करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व में राज्य के लघु उद्योगों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के लिए सी.एस.आई.डी.सी.…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देर शाम सागौन बंगले पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने श्री जोगी की धर्मपत्नी रेणु जोगी और पुत्र अमित जोगी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। एक मेधावी छात्र, दक्ष प्रशासनिक अधिकारी और अच्छे राजनेता एवं संघर्षशील व्यक्तित्व की यह कमी पूर्ण नहीं हो सकती। ॐ शांति: https://t.co/YrRTQv0WJo — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 29, 2020 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जीवन को…
छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री जोगी का आज यहां एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री जोगी के निधन पर राज्य में आज से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी शासकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे। स्वर्गीय श्री जोगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल 30 मई को गौरेला में…
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जिलेे में डबरी में डूबने से तीन बहनों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर-रामानुंजगंज जिले में तीन बच्चियों के डबरी के गहरे पानी में डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचन्द्रपुर के ग्राम सिलाजु के कलोरियापारा में आज दोपहर पांच बच्चियां गांव के डबरी में नहाने गई थी। जिसमें से तीन बहनें संगीता (13 वर्ष), निर्मला (10 वर्ष) और पूजा (12 वर्ष) के नहाते-नहाते गहरे पानी में जाने के फलस्वरूप मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत…
राज्य में प्रवासी श्रमिकों के लिए 19 हजार 216 क्वारेंटाईन सेंटर संचालित
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ लौटे श्रमिकों के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक उन्हें ठहराने एवं उनके भोजन, पेयजल आदि के निःशुल्क व्यवस्था के लिए कुल 19 हजार 216 क्वारेंटाइन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन क्वारेंटाइन सेंटरों में वर्तमान में 2 लाख 3 हजार 581 श्रमिक एवं परिवार के लोग ठहरे हुए हैं। राज्य में स्थापित क्वारेंटीन सेंटरों की कुल क्षमता 7 लाख 6 हजार 416 है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप क्वारेंटाइन…
मुख्यमंत्री श्री बघेल का रायपुर सराफा एसोसिएशन ने जताया आभार
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में हरख मालू के नेतृत्व में रायपुर सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर नगर में एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान अब सप्ताह के 6 दिन व्यवसाय खोलने का निर्णय लिए जाने पर उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस फैसले से व्यापार जगत में खुशी की लहर है और अपने व्यवसाय के संचालन के लिए आसानी हो गई है। वर्तमान में लॉकडाउन…
क्वारेंटाइन सेंटर्स में रह रहीं गर्भवती महिलाओं की रोजाना जांच और अच्छी देखभाल के साथ प्रसव संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं : सीएम श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्वारेंटाइन सेंटर्स में रह रहीं गर्भवती महिलाओं की रोजाना जांच और अच्छी देखभाल के साथ प्रसव संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने इनके लिए अलग से क्वारेंटाइन सेंटर बनाने और वहां नियमित जांच, चिकित्सा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्वारेंटाइन सेंटर्स में व्यवस्था न होने की स्थिति में उन्हें क्वारेंटीन के मानकों का पालन करते हुए सिविल अस्पतालों के पृथक वार्ड या कमरों में रखा जा सकता है। यदि ये महिलाएं इस…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ’रोबोट नर्स’ का शुभारंभ कर एम्स रायपुर को सौंपा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में शोभा टाह फाउण्डेशन बिलासपुर द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ’रोबोट नर्स’ का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने सुरक्षात्मक दृष्टि से बेहतर उपयोग के लिए निर्मित इस ’रोबोट नर्स’ को एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रायपुर के कोविड-19 वार्ड में उपयोग के लिए मौके पर ही सौंप दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित रोबोट नर्स की खोज के लिए शोभा टाह फाउण्डेशन बिलासपुर की सराहना की और इसे कोविड-19 और विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव…
टिड्डी दल से फसलों के बचाव के लिए किए जाएं सभी आवश्यक उपाय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिड्डी दल के संभावित प्रकोप से फसलों के बचाव के लिए समय पूर्व सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश कृषि, उद्यानिकी, वन विभाग सहित राज्य के जिला कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि टिड्डी दल के छत्तीसगढ़ के जिलों में पहुंचने के पूर्व ही उसे भगाने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती जिलों में टिड्डी दल के आगमन एवं उनके उड़ान भरने की दिशा पर निरंतर माॅनिटरिंग के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने…
