कोरोना संक्रमण से नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रख ट्रेनों का संचालन सावधानी और सुरक्षात्मक उपायों के साथ किया जाए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कोविड-19 के संक्रमण से नागरिकों की सुरक्षा और बचाव के लिए सावधानी और सुरक्षात्मक उपायों के साथ देश में ट्रेनों का संचालन प्रारंभ करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की भांति ट्रेनें प्वाइंट टू प्वाइंट अर्थात स्टेट टू स्टेट चलाई जाए। यात्रियों का एक-दूसरे से सम्पर्क नियंत्रित करने अधिकतम दो स्टाॅपेज रखे जाए और सोशल डिस्टेंसिंग की दृष्टिकोण से यात्रियों की संख्या निर्धारित क्षमता…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाने के संबंध में जारी किये निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में हर वर्ष 25 मई को ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में आज अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षा बलों के जवानों और विगत वर्षो में नक्सल हिंसा के शिकार हुए सभी लोगों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ के रूप में मनाया जाए। प्रदेश के सभी शासकीय एवं अर्ध शासकीय कार्यालयों में 25 मई को शहीदों…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रारंभ हुए रोजगार मूलक काम

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुरूप ग्रामीणों को गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रारंभ किए गए मनरेगा के कार्याें में 26 लाख से अधिक जरूरतमंद मजदूरों को काम मिला है। श्री बघेल ने गांवों में मनरेगा के जाॅब कार्डधारी अधिक से अधिक श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने और प्रवासी मजदूरों की घर वापसी और उनकी क्वारेंटाइन अवधि पूरी होने के बाद काम की मांग करने वालोें को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी रखने के निर्देश भी दिए हैं। सभी…

छोटेडोंगर में वन धन विकास केंद्र शुरू, 250 महिलाओं को मिलेगा प्रतिदिन रोजगार

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए वनोपज को रोजगार जरिया बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। वनांचल के गांववासियों को रोजगार देने के लिए नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में आज वन धन विकास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कोरोना संकट के समय वन धन विकास केन्द्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के 25 महिला स्व सहायत समूह की 250 महिलाओं को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध होगा। इस केंद्र में इमली, महुआ, फूल झाड़ू, हर्रा तथा चिंरोजी आदि को साफ कर प्रसंस्करण का कार्य किया…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के 146 विकासखण्डों को दिए 10-10 लाख रूपए, मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि जारी

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 14 करोड़ 60 लाख रूपए का आबंटन जारी किया गया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदेश के सभी 146 विकासखण्डों को 10-10 लाख रूपए की राशि प्रदान की गई है। इस राशि से स्वास्थ्य विभाग की शासकीय अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। जीवनदीप समितियों के माध्यम से इस राशि का उपयोग किया जा सकेगा। प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की प्रसार की संभावना…

पूर्ण लाॅकडाॅडन के कारण शनिवार 23 मई को छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण एवं महामारी के विस्तार को रोकने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में मई माह के हर शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लाॅकडाउन रखने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के परिपालन में राज्य शासन ने मई माह के चतुर्थ शनिवार 23 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में एक खिड़की प्रणाली ‘सी.जी. आवास ‘लागू’

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में आवासीय कालोनियों के विकास की प्रक्रिया को सरलीकरण करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आवासीय कॉलोनी के अनुमोदन की प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे सुगम बनाने के लिए एकल खिड़की प्रणाली ‘सी.जी. आवास‘ विकसित किया गया है। एकल खिड़की प्रणाली से अब समस्त अनुमति 100 दिवस के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी। कॉलोनाईजर-आवेदक द्वारा अपने स्वामित्व की भूमि की चर्तुसीमा के अंतर्गत खसरे को एकीकृत कर प्रस्तुत नहीं किये जाने पर खसरा एकीकरण हेतु 40 दिन…

संतोष राणा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आप से बातचीत के 2 मिनट पहले ही न्याय योजना के 34 हजार रुपए खाते में आने का मैसेज मिला

रायपुर(बीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धमधा के किसानों के साथ विशेष रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। मुख्यमंत्री से चर्चा में किसान संतोष राणा ने बताया कि अभी आपसे बात करने के थोड़े देर पहले ही मेरे मोबाइल में मैसेज आया कि मेरे खाते…

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली पंडरिया-बजाग सड़क का काम शुरू

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्य को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पंडरिया-बजाग मार्ग का निर्माण काम तेजी के साथ शुरू हो गया है। कबीरधाम जिले के पंडरिया से मध्यप्रदेश के डिडौंरी जिले के बाजाग वनग्राम तक कुल 35 किलोमीटर तक टू-लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य के लिए 128 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण सड़क का निर्माण कार्य बंद किया गया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री ने राजा राममोहन राय की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सामाजिक-धार्मिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और विचारक राजा राममोहन राय को उनकी जयंती 22 मई पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजा राम मोहन राय भारतीय समाज की रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोध और उल्लेखनीय सुधार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किये। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित बनाने पर जोर दिया, जिससे उनकी स्थिति में परिवर्तन आ सके। समाज में प्रचलित सती…