रायपुर(बीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना – राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ इस योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली 5750 करोड़ रूपए की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वरिष्ठ नेता…
साल: 2020
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की आज पुण्य तिथि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
रायपुर(बीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि 21 मई पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मंत्रीमंडल के सहयोगियों के साथ स्व. श्री राजीव जी के तैलचित्र पर श्रद्धा…
अचानकमार टाईगर रिजर्व में दिखा बघिरा
रायपुर(बीएनएस)। राज्य के अचानकमार टाईगर रिजर्व में वन्यप्राणी बाघ की गणना के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए है। इसमें विगत दिवस बघिरा (ब्लैक पैंथर) की तस्वीर आई है। इस संबंध में उप संचालक अचानकामार टाईगर रिजर्व ने जानकारी देते हुए बताया कि तेन्दुए में मैलेनिन ज्यादा होने से यह काला रंग का प्रतीत होता है। यही काले रंग के तेन्दुए को ही ब्लैक पैंथर कहते है। ब्लैक पैंथर कोई दूसरी प्रजाति नहीं है, जो कि आम धारणा में प्रचलित है।
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि वे आधुनिक सोच वाले राजनेता थे। वे देश को उच्च तकनीक से पूर्ण करने की आकांक्षा रखते थे। स्वर्गीय गांधी ने देश में संचार क्रांति, कम्प्यूटर क्रांति, युवाओं को मताधिकार और पंचायती राज जैसे अभिनव पहल की। उनके पुण्यतिथि को आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम संकल्प लें कि आंतकवाद, नक्सलवाद जैसे बुराईयों का डटकर सामना करेंगे और एकजुट होकर देश-प्रदेश को इनसे मुक्त…
आज 21 मई को आंतकवाद विरोधी दिवस
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 मई को आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समस्त विभागाध्यक्षों एवं कलेक्टरों को पत्र जारी कर आतंकवाद विरोधी दिवस के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। जारी निर्देश के अनुसार समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में उपस्थित लोगों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करते हुए आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध…
राजीव जी ने रखी आधुनिक भारत के नवनिर्माण की आधारशिला, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 21 मई पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव जी ने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली और अपनी नवोन्मेषी सोच से भारत में सूचनाक्रांति लाकर देश को एक नई गति और दिशा दी।…
राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ का आगाज 21 मई को, दिल्ली से सोनिया गांधी और राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर(बीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस 21 मई के दिन छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के लिए न्याय योजना शुरू कर रही है। दिल्ली से सोनिया गांधी और राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रीमण्डल के सदस्यगण मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात् किसानों को दी जाने वाली 5700 करोड़ रूपए की राशि में से प्रथम किश्त के रूप…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं घर-घर जाकर लेंगी लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी, मुख्यमंत्री ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर रेडी टू ईट की सामग्री और सूखा राशन वितरित करने तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने के काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नये मरीज मिल रहे हैं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुनः घर-घर भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए और संदिग्ध मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से ऐसे मरीजों की स्वास्थ्य की जांच करायी जाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने…
केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में रेरा अध्यक्षों और अपीलीय प्राधिकरणों के अध्यक्षों की वेबिनार
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ रेरा द्वारा विकसित सिंगल विन्डो प्रणाली पूरे देश में लागू होगी। भारत सरकार, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न राज्यों के रेरा अध्यक्षों एवं रेरा अपीलीय अधिकरणों के अध्यक्षों के वेबिनार में छत्तीसगढ़ रेरा द्वारा किए जा रहे कार्याें की सराहना की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ रेरा के सिंगल विन्डो प्रणाली का माॅडल साझा करने का आग्रह किया गया ताकि इस बेस्ट प्रेक्टिस को पूरे देश में लागू किया जा सके। इस काॅन्फ्रेंस में डी.एस. मिश्रा, सचिव, भारत सरकार, आवास एवं…
वनों को आदिवासियों की आय और रोजगार का साधन बनाने की रणनीति पर काम करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वनों को आदिवासियों की आय और रोजगार के साधन के रूप में विकसित करने की रणनीति पर काम करने के निर्देश आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वन विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक में दिए। साथ ही उन्होंने वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रोपित पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। प्रदेश में वन विभाग द्वारा इस वर्ष विभिन्न मदों के अंतर्गत पांच करोड़ एक लाख पौधे के रोपण का लक्ष्य रखा गया…
