मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। एक और दुःखद खबर! अपनी उम्र, सेहत और स्वास्थ्य को कभी भी अपने अभिनय में बाधा न बनने देने वाले महान नायक ऋषि कपूर जी का निधन भारतीय सिनेमा में एक शून्य का निर्माण करता है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं। RIP #RishiKapoor Ji — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 30, 2020 मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी उम्र, सेहत और स्वास्थ्य को…

दलहन के रकबे में 28 तथा तिलहन के रकबे में 33 फीसद की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य, किसानों को मक्का और गन्ने की खेती के लिए मिलेगा प्रोत्साहन

रायपुर(बीएनएस)। आगामी खरीफ सीजन को लेकर कृषि विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। राज्य में दलहन, तिलहन, मक्का और गन्ना के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा आगामी खरीफ सीजन में दलहन के रकबे में 28 फीसद तथा तिलहन के रकबे में 33 फीसद की वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गत दिवस मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कृषि विभाग की समीक्षा बैठक…

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश आमंत्रित करने की रणनीति को दी सैद्धांतिक सहमति

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्यक्ष विदेश निवेश के संबंध में उद्योग विभाग के प्रस्तावित कार्ययोजना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव को कुछ चुनिंदा सेक्टर के उद्योगों को छत्तीसगढ़ में आमंत्रित करने हेतु आवश्यक चर्चा एवं पत्राचार करने की भी बात कही। राज्य में ऑटोमोबाइल, आयरन एवं स्टील, भारी इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक वायर एवं ऑप्टिकल फायबर, कन्ज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेक्सटाईल, इलेक्ट्रानिक्स आदि उद्योगों की स्थापना के लिए प्राथमिकता से विदेशी पूंजी निवेश के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस…

मुख्यमंत्री ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुमुखी अभिनेता इरफान के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपका मीडियम ’हिन्दी’ हो या ’अंग्रेजी’ अगर अपनी कला में निपुण हैं तो आप ही असली चैम्पियन है। आपका मीडियम "हिंदी" हो या "अंग्रेज़ी", अगर अपनी कला में निपुण हैं तो आप ही हैं असली चैम्पियन। रील लाइफ़ ही नहीं, रियल लाइफ़ में भी इरफ़ान खान जी ने यही सिखाया है हम सबको। उनका जाना बॉलीवुड सहित पूरे देश की बड़ी क्षति है। आप जहाँ रहेंगे, महानायक रहेंगे।…

सिंचाई योजनाओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में सिंचाई क्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव एवं जीर्णाेंद्धार पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने नहर लाईनिंग एवं सिंचाई परियोजनाओं के मिट्टी के काम को वृहद पैमाने पर मनरेगा से कराने के निर्देष दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रमुख नदियों विशेषकर खारून, हसदेव, शिवनाथ, अरपा, मनियारी का सीमांकन कराए जाने के साथ इन नदियों में उपयुक्त स्थलों पर जल संग्रहण संरचनाएं बनानेे तथा नदियों के दोनों किनारों पर वृहद…

आबकारी विभाग द्वारा दस होटलों में आकस्मिक छापेमारी

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को दृष्टि में रखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, समस्त बार और क्लब को बंद किया गया है, जिसका कठोरता से पालन कराया जा रहा है। इस विषय में कतिपय शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ बारों द्वारा अवैध रूप से मदिरा का विक्रय किया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों को आबकारी विभाग द्वारा गंभीरता से लिया गया तथा आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार 26 अप्रैल को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता तथा संभागीय उड़नदस्ता रायपुर…

भारत सरकार के केबिनेट सचिव ने मुख्य सचिवों से जन स्वास्थ्य पर वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा

रायपुर(बीएनएस)। भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज वीडियों काॅन्फ्रेेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव और जन स्वास्थ्य को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से विस्तार से चर्चा की। केबिनेट सचिव ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण और इससे बचाव के हर संभव उपाय करें। उन्होंने कहा कि हमें लोगों के स्वास्थ्य लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है। कोविड-19 के तहत लाॅकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय टीकाकरण तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों से…

राम वन गमन पथ विकसित करने के काम में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम वन गमन पथ निर्माण और उन्नयन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में राम वन गमन पथ के निर्माण और उन्नयन के लिए तैयार किए गए कांसेप्ट प्लान की समीक्षा की। राम वन गमन पथ के चिन्हित 51 स्थानों में से प्रथम चरण में 9 स्थानों सीतामढ़ी-हर चैका, रामगढ़, शिवरीनारायण तुरतुरिया, चंदखुरी, राजिम, सिहावा सप्त ऋषि आश्रम, जगदलपुर और रामाराम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने…

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण, जल संसाधन, पंचायत सहित सभी निर्माण विभागों द्वारा संपादित कार्यो की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नही किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में थर्ड पार्टी निरीक्षण की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभवित क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी के कार्यो की भी समीक्षा की और इन्हें प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समीक्षा के दौरान…

बोधघाट परियोजना सहित कई महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के सर्वेक्षण की मुख्यमंत्री ने दी सैद्धांतिक सहमति

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की। उन्होंने राज्य की सिंचाई क्षमता में वृद्धि के उद्देश्य प्रस्तावित बोधघाट परियोजना सहित कई महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के सर्वेक्षण एवं उनकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने की सहमति दी, जिसमें 21000 करोड़ की लागत वाली बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना सहित पैरी-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना, शेखरपुर बांध, डांडपानी बांध परियोजना, खारंग अहिरन लिंक-परियोजना, छपरा टोला फीडर जलाशय तथा रेहर अटेम लिंक परियोजना शामिल है। बैठक में जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज…