रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राजस्थान के कोटा में कोचिंग संस्थानों में छत्तीसगढ़ के अध्ययन छात्र-छात्राओं को वापस लाने के लिए भेजी गई बसे कोटा पहुंच चुकी है। कोटा में चिकित्सकों और अधिकारियों की टीम द्वारा इन बच्चों की स्क्रीनिंग कर वापसी के लिए बसों में बैठाया जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने महामारी के इस संकट में छत्तीसगढ़ घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और इस व्यवस्था में शामिल पुलिस, चिकित्सा, परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सभी बस चालक और परिचालको का आभार…
साल: 2020
यूनिसेफ द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की रोकथाम के उपायों और मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की सराहना
रायपुर(बीएनएस)। यूनिसेफ की भारत की प्रमुख यास्मिन अली हक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोविड-19 से बचाव और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों और मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की है। सुश्री हक ने छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी के बच्चों के समग्र विकास के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से तैयार किए गए ‘चकमक अभियान‘ और ‘सजग कार्यक्रम‘ के…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता को अक्षय तृतीया (अक्ति) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर किये गए काम अक्षय माने जाते हैं। इस दिन विवाह होना भी शुभ-माना गया है, इसलिए भारत में बहुत बड़ी संख्या में इस दिन विवाह होते हैं। इनमें कई बाल-विवाह के मामले भी सामने आते हैं। श्री बघेल ने कहा कि बाल-विवाह एक सामाजिक कुरीति है, हमें इससे मुक्त…
कोटा से छात्रों को लाने 97 बसें भेजी गई, 95 बस छात्रों के लिए और 2 बस में गए डाॅक्टर
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर कल शाम राजधानी रायपुर से राजस्थान के कोटा में लाॅकडाउन के दौरान फंसे छात्र-छात्राओं को लाने कुल 97 बसों को रवाना किया गया है। इसमें 95 बस छात्रों को लाने के लिए तथा 2 बसों में डाॅक्टर और चिकित्सा दल के सदस्य गए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देशन पर छात्र-छात्राओं के लिए भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया है। बसों के साथ डाॅक्टरों और अधिकारियों का दल भी भेजा गया है, ताकि छात्रों को रास्ते में किसी तरह की…
शासकीय कार्यालयों में काम-काज प्रारंभ होने से पहले चलाएं ‘सेनेटाइजेशन ड्राईव‘ : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए ‘सेनेटाइजेशन ड्राईव‘ चलाकर कार्यालयों की साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, रंग-रोगन, हाथ धाने की व्यवस्था जैसी तैयारियां जल्द से जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। श्री बघेल ने निर्देश में कहा है कि निकट भविष्य में ‘लाॅकडाउन‘ समाप्त होने एवं शासकीय कार्यालयों में काम-काज आरंभ होना संभावित है। शासकीय कार्यालयों में बड़ी संख्या में आमजनों का आना भी स्वाभाविक है। देशव्यापी इस आपदा का प्रभाव लम्बी अवधि तक रहना निश्चित है। इसलिए कार्यालयों में सेनेटाइजेशन आवश्यक…
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी के बच्चों के समग्र विकास के लिए ‘चकमक अभियान‘ और ‘सजग कार्यक्रम‘ की वेब लाॅन्चिंग
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आंगनबाड़ी के बच्चों के समग्र विकास के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से तैयार किए गए ‘चकमक अभियान‘ और ‘सजग कार्यक्रम‘ का शुभारंभ किया। बच्चों के रचनात्मक विकास के लिए ’चकमक अभियान’ के तहत लाॅकडाउन के समय जब आंगनबाड़ी बंद है बच्चों को घरों में ही पारिवारिक सदस्यों के साथ दादा-दादी, नाना-नानी के साथ रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रख कर सिखाने की पहल की जाएगी। पारिवारिक सदस्यों को बच्चों के साथ आनंदपूर्ण गतिविधियां करायी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों के…
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने मुख्यमंत्री से टेलीफोन पर की चर्चा
रायपुर(बीएनएस)। देश के उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने आज टेलीफोन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की। श्री नायडु ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यो से गांवों में खेती-किसानी को उन्नत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने तथा रोजगार मूलक कार्यो से गांवों में कृषि की स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उप राष्ट्रपति श्री नायडु को बताया कि देशव्यापी लाॅकडाउन के वावजूद छत्तीसगढ़ में 11 हजार 504 ग्राम पंचायतों में…
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान को लिखा पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखकर खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में छत्तीसगढ़ से भारतीय खाद्य निगम में चावल उपार्जन की मात्रा 24 लाख मेट्रिक टन से बढ़ाकर 31.11 लाख मेट्रिक टन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में कोविड-19 वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में लाॅकडाउन से देश के अन्य राज्यों में भी चावल की आवश्यकता उत्पन्न हुई है, जिसके फलस्वरूप भारतीय खाद्य निगम द्वारा माह अप्रैल 2020 में…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की चर्चा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और कोटा में अध्ययनरत विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया। चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार से इस आशय का प्रस्ताव मिलने पर त्वरित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आर.पी.मंडल ने इस तारतम्य में केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र प्रेषित कर अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों एवं विद्यार्थियों…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर गरीब परिवारों को जून माह का भी चावल मिलेगा निःशुल्क, उचित मूल्य दुकानों से एक मई से प्रांरभ होगा वितरण
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के गरीब परिवारों को जून माह का भी चावल निःशुल्क प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अप्रैल और मई माह का चावल भी निःशुल्क प्रदान किया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारियों को जून माह के चावल के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के हितग्राहियों को अप्रैल से जून तीन माह का अतिरिक्त चावल भी निःशुल्क वितरित किया जाएगा। खाद्यान्न का वितरण उचित मूल्य…
