रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश के लाखों जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और कल्याणकारी योजनाओं के संचालन तथा राज्य के सामान्य काम-काज के संचालन के लिए राज्य को आगामी तीन माह में केन्द्र की ओर से कम से कम 30 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया है। श्री बघेल ने इस राशि में से 10 हजार करोड़ रूपए तत्काल जारी करने का आग्रह किया है, ताकि उद्योग, व्यवसाय, सेवा क्षेत्र एवं कृषि क्षेत्र को आर्थिक सहायता दी जा सके। मुख्यमंत्री…
साल: 2020
मालगाड़ी की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिले में मालगाड़ी के चपेट में आने से दो श्रमिकों की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को श्रमिकों के परिवारजनों को त्वरित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दिवंगत श्रमिक सूरजपुर जिले के रहने वाले थे। कोरिया जिले में मालगाड़ी के चपेट में आने से दो श्रमिकों की मृत्यु दुःखद है।दिवंगत आत्माओं को ईश्वर शांति प्रदान करें। मैंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को श्रमिकों के परिवारजनों को त्वरित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।…
मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश सेवा में समर्पित सिविल सेवकों एवं उनके परिवारजनों को सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि यह दिन लोक सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के लिए आत्मचिन्तन को प्रेरित करता है। देश सेवा में समर्पित सिविल सेवको एवं उनके परिवारजनों को सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं। हमारे नागरिक सेवा के अधिकारी कोरोना संकट की इस मुश्किल घड़ी में जिस समर्पण और सेवाभाव से काम कर रहे हैं, वह बेहद प्रशंसनीय है। आपके…
अनुपयोगी बंद पड़ी पत्थर खदानों में मछली पालन की अभिनव पहल, मछुआ समितियों की आय में होगी वृद्धि
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआ सहकारी समितियों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से मछली पालन विभाग द्वारा राज्य में अनुपयोगी एवं बंद पड़ी पत्थर खदानों में मछली पालन की पहल शुरू की गई है । मछली पालन विभाग ने इसकी कार्ययोजना को अमली रूप देते हुए विधिवत इसकी शुरुआत भी राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के गांव मनगटा से कर दी है। मनगटा गांव में पत्थर की कई खदानें हैं, जो वर्षों से अनुपयोगी एवं बंद पड़ी हैं। इस गांव की तीन खदानों…
तेरह लाख तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को मिलेगा रोजगार, वन मंत्री श्री अकबर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों को दी जानकारी
रायपुर(बीएनएस)। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरोना संकट के दौरान लॉक डाउन में जीवन और जीवकोपार्जन में संतुलन को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। वनांचल क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए कई क्षेत्रों में काम शुरू किया गया है। वनमंत्री ने बताया कि वन क्षेत्रों में लोगों को रोजगार दिलाने के लिए तेन्दूपत्ता संग्रहण की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। राज्य में 13 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को लगभग…
छात्रों को 12वीं के प्रमाण पत्र के साथ मिले ITI का भी प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री द्वारा व्यावसायिक पाठ्यक्रम वाले छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने की बड़ी पहल : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों में समन्वय कर कक्षा 11वीं एवं 12 वीं में व्यवसायिक शिक्षा की व्यवस्था की जाए ताकि छात्र को कक्षा 12 वीं के छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के प्रमाण पत्र के साथ आईटीआई का प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो सके, जिससे 12 वीं उत्तीर्ण करने के उपरांत उन्हें रोजगार मिलने में आसानी हो। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कक्षा 11वीं…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर दुख प्रकट किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पूज्य पिता जी के दिवंगत होने की दुखद खबर मिली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पूज्य पिताजी के दिवंगत होने की दुखद ख़बर मिली।इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके परिवारजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु…
छत्तीसगढ़ कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण में पूरे देश के समक्ष बना उदाहरण : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि प्रदेशवासियों ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए पिछले एक माह से जिस अनुशासन, संबल और संकट से निपटने की जिजीविषा दिखाई हैं, वह विलक्षण हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज से ठीक एक माह पहले मैंने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए इसी तरह आपको संबोधित करते हुए आप सबका सहयोग मांगा था। आपको सच कहूंगा। जब पहली बार कोरोना वायरस से बचाव के बारे…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व महापौर संतोष अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम रायपुर के पूर्व महापौर संतोष अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। नगर निगम रायपुर के पूर्व महापौर श्री संतोष अग्रवाल जी के निधन का समाचार दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 19, 2020 उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से…
श्री बघेल के निर्देश पर कोरबा के डिंगापुर में ई.एस.आई.सी. अस्पताल के नव-निर्मित भवन को बनाया जा रहा है कोविड-19 अस्पताल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा के कटघोरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे कोरबा जिले की कलेक्टर एवं एस.पी.से रोज ताजा स्थिति की जानकारी ले रहे है। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए कोरबा जिले में ही अत्याधुनिक सुविधा युक्त हॉस्पिटल स्थापित करने के निर्देश दिये हैं। उनके निर्देश पर कोरबा के डिंगापुर में बने ई.एस.आई.सी.अस्पताल के नवनिर्मित भवन को कोविड अस्पताल के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा है। अस्पताल में डीएमएफ मद, सीएसआर मद…
