रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान दिन-रात कठिन ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों से आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से टेलीफोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पुलिस कर्मियों को हो रही कठिनाइयों और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनसे कहा कि आपके कंधे पर कोरोना को हराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। श्री बघेल ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आपका कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। आपके कंधों पर ही कोरोना वायरस के फैलाव से बचाने की जिम्मेदारी है, अगर…
साल: 2020
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि माना जाता है संकट मोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों को हर कर कल्याण करने वाले हैं । श्री बघेल ने प्रार्थना की है कि पूरा विश्व कोरोना संक्रमण रुपी संकट से जल्द मुक्त हो ।
देशी-विदेशी मदिरा दुकानें 14 अप्रैल तक रहेंगी बंद, राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के रायपुर, बिलासपुर स्थित गोदामों सहित सभी जिलों में स्थित देशी मदिरा के मद्य भण्डागारों को आगामी 14 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। पूर्व में 7 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। जिसे बढ़ाकर अब 14 अप्रैल कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से…
मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी मंगल पाण्डेय को उनके शहादत दिवस पर किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक क्रांतिकारी मंगल पाण्डेय को उनके शहादत दिवस पर नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि अंग्रेजों के दमन के विरूद्ध सबसे पहले मंगल पाण्डेय ने क्रांति की मशाल उठाई। वीर सेनानी मंगल पाण्डेय ने अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके और मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। ब्रिटिश नियमों की खिलाफत के कारण 8 अप्रैल को मंगल पाण्डेय को फांसी दे दी गई। उनकी शहादत ने स्वाधीनता की आग भड़काने में चिन्गारी का काम किया।…
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अचानक पहुंचे उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न वितरण का लिया जायजा
रायपुर(बीएनएस)। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज राजधानी रायपुर और अभनपुर स्थित 5 उचित मूल्य की दुकानों का आकस्मिक निरिक्षण किया। इस दौरान खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। श्री भगत ने सभी राशन दुकानों में खाद्यान्न लेने आए हितग्राहियों से बात-चीत की और खाद्यान्न वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राशन दुकानों में उपलब्ध चावल, नमक और शक्कर की गुणवत्ता का परिक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को खाद्यान्न सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। श्री भगत ने दुकान…
मुख्यमंत्री ने ‘डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान’ का किया शुभारंभ, अभियान में दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचायी जाएगी राशन सामग्री
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉक डाउन की वजह से दैनिक रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों को राहत पहुंचाने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा राशन सामग्री प्रदान की जा रही है। जरूरतमंदों की सहायता के इच्छुक दानदाता राशन सामग्री का पैकेट तैयार कर उसे जिला प्रशासन को उपलब्ध करा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से राशन सामग्री के पैकेट एकत्र करने के लिए डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास परिसर से इस अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री ने लाॅकडाउन के दौरान बच्चों की घर बैठे पढ़ाई के लिए ऑनलाईन पोर्टल ‘‘ पढ़ई तुंहर दुआर ” का किया शुभारंभ
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूली बच्चों को घर पर ही रहकर पढ़ने के लिए देश के सबसे बड़े ऑनलाईन पोर्टल में से एक ‘‘ पढ़ई तुंहर दुआर ” का आज अपने निवास कार्यालय में शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए लाखों छात्र बिना किसी शुल्क के ऑनलाईन पढ़ाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि लाॅकडाउन के साथ ही आने वाले समय में बच्चों की निरंतर पढ़ाई में यह कार्यक्रम बहुत उपयोगी साबित होगा। मुख्यमंत्री ने ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ करते हुए तिल्दा (जिला-रायपुर) की शाला की कक्षा…
मुख्यमंत्री ने जेल के बंदियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए की बातचीत
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से प्रदेश की जेलों में परिरूद्ध बंदियों और जेल के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बातचीत कर वहां कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर की केन्द्रीय जेल सहित प्रदेश की पांच केन्द्रीय जेल, जिला और उप जेलों के अधिकारियों और बंदियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने जेल में सोशल डिस्टेंसिंग मास्क का उपयोग और बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। इस अवसर पर गृह…
मुख्यमंत्री श्री बघेल की चिट्ठी पर केन्द्र सरकार ने मनरेगा के लिए जारी किए 685.29 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान और आगामी तीन माह की मजदूरी के लिए शीघ्र राशि जारी करने का अनुरोध किया था। केन्द्र सरकार ने इस पर कार्यवाही करते हुए 685.29 करोड़ रूपए जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। इस राशि में से 404 करोड़ रूपए मजदूरी भुगतान के लिए दिया गया है। साथ ही सामग्री एवं प्रशासनिक मद में व्यय…
विश्व स्वास्थ्य दिवस में मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के लिए मंगलकामना
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए जनता से कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लागू सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व स्वस्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रेरित करना है। श्री बघेल…
