मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से ठीक हुई युवती से की बातचीत, युवती ने कहा कि यहां मिले सहयोग से बढ़ा हौसला

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से राज्य में कोरोना से संक्रमित पहली युवती से दूरभाष पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। युवती ने बताया कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। घर में गाईड लाईन के अनुसार क्वरेंटाईन का पालन कर रही है। युवती ने मुख्यमंत्री से कहा कि यहां मेडिकल टीम और राज्य शासन से भरपूर सहयोग मिला। इससे उनका और उनके परिवार का हौसला बढ़ा है। इस दौरान मैंने राज्य में कोरोना से संक्रमित पहली युवती से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर हालचाल…

सब के सहयोग से कोरोना का हराना है : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आज अपने निवास कार्यालय से दूरभाष के जरिए बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने न केवल शहरी बल्कि सुदुर वनांचल की महिलाओं से चर्चा की । उन्होंने लाकडाउन की स्थिति में शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांव-गांव में स्व स्फूर्त होकर लोगों द्वारा लाकडाउन…

महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि संत महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया। उन्होंने अहिंसा को सभी धर्मो से सर्वोपरि बताया है। भगवान महावीर ने लोगों को ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी। उनके सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। श्री बघेल ने आम जनता से कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए समाज…

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन में छत्तीसगढ़ टाॅप-10 में

रायपुर(बीएनएस)। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के प्रबंधन में छत्तीसगढ़ देश के टाॅप 10 राज्यों में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और निर्देशन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए गए प्रभावी कदमों उठाए गए है। भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा द्वारा आज सभी राज्यों के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा देश के 730 जिलों के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर निगम, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से…

मुख्यमंत्री ने माना के वृद्धाश्रम पहुंच कर जाना बुजुर्गों का हाल-चाल, बुजुर्गों के स्वास्थ्य के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के दिये निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के माना स्थित शासकीय वृद्धाश्रम पहुंचे। वृद्धाश्रम में मुख्यमंत्री ने वहां रहने वाले बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बुजुर्गों के स्वास्थ्य के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के दिये निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि इस आश्रम में राज्य के 26 बुजुर्ग निवास करते हैं। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों से उनके सुख-दुख, खान-पान, निवास और दिनचर्या के बारे में पूछा और किसी तरह की परेशानी होने के संबंध में जानकारी…

दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तर पर 5 करोड़ की राशि से बनेगा मॉडल सेंटर : मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना कैम्प स्थित शासकीय बहुविकलांग गृह पहुंचकर दिव्यांग बच्चों से मुलाकत की और उनसे चर्चा कर उनके शिक्षण-प्रशिक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे बड़े प्रसन्न हुए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता से मिले और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर बच्चों ने जसगीत भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनके लय के साथ लय भी मिलाया और बच्चों को आशीष भी दिया।…

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में कोरोना रोकथाम के उपायों और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया

रायपुर(बीएनएस)। राजस्व एवं आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम, नियंत्रण और बचाव के लिए तत्परता और जन-सहयोग से त्वरित कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में बेघर लोगों, प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को विशेष राहत शिविरों में रखकर उन्हें, भोजन, स्वास्थ्य सहित ठहरने की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना…

औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए मिलेगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के दौरान लागू लाॅकडाउन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों के साथ चर्चा में कहा कि इस संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह उनके साथ है, प्रदेश में उद्योग और व्यापार ठीक ढंग से काम कर सकें इसके लिए हर संभव मदद की जाएगी । मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान उद्योगपतियों द्वारा दिए गए सुझावों…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री पासवान को लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में फैली महामारी नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संदर्भ में देश के अन्य राज्यों में पीडीएस के लिए चावल की आवश्यकता की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ शासन सहयोग हेतु इच्छुक है। उन्होंने इसके लिए खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में भारतीय खाद्य निगम चावल उपार्जन की मात्रा 24 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 31.11 लाख मीट्रिक टन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल…

राष्ट्रपति ने कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर राज्यपालों से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कोविड-19 नियंत्रण पर राज्यपाल द्वारा दी गई जानकारी

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण के सम्बंध में दूसरी बार राज्यपालों की बैठक ली। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु उपस्थित थे। उन्होंने पूरे देश में कोरोना के संक्रमण के बचाव के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा – छत्तीसगढ़ में 09 कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे, इसमें से 03 मरीज ठीक होकर…