रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को संम्बोधित करते हुए कहा कि तीन हफ्ते के लॉकडाउन का पहला हफ्ता आज पूरा हो गया। इन सात दिनों में आपने जो संयम, आत्मविश्वास और जागरूकता दिखायी है, इन सबके लिए मैं आपका आभारी हूँ। यह लड़ाई जनता के सहयोग से ही लड़ी जा रही है। जनता के संयम, अनुशासन और आत्मबल के सहारे ही हम कोरोना वायरस महामारी को परास्त करेंगे। कोरोनो वायरस के रोकथाम की लड़ाई लड़ रहे विश्वभर के एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग…
साल: 2020
नगर निगम की फूड सप्लाई सेल ने 18 हजार लोगों तक पहुंचाया भोजन, स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 4 हजार परिवारों को मिला निःशुल्क राशन
रायपुर(बीएनएस)। रायपुर नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु लागू लॉकडाउन के दौरान लोगों की सहायता के लिए शुरू की गई फूड सप्लाई सेल के जरिए अब तक 18 हजार लोगों तक भोजन पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल शाम अपने निवास कार्यालय में खाद्यान्न वितरण योजना का शुभारंभ किया था। स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से अब तक लगभग 4 हजार परिवारों को निःशुल्क राशन सामग्री उपलब्ध करायी गई है। रायपुर जिले में शुरू की गई फूड सप्लाई सेल के दूरभाष क्रमांक 0771-4055574 के माध्यम…
छत्तीसगढ़ शासन ने जरूरतमंद श्रमिकों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना वायरस के कारण लागू लॉक डाउन के दौरान प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों और कर्मकारों को तात्कालिक सहायता प्रदान श्रम विभाग द्वारा राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने जरूरतमंद श्रमिकों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर Read More: https://t.co/8B5P2HTC84 pic.twitter.com/6FyTacN169 — Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) March 29, 2020 संकट में फंसे अथवा जरूरतमंद पंजीकृत श्रमिक और कर्मकार हेल्प हेल्पलाइन नंबर – 9109849992 और 0771-2443809 पर संपर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कोराना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा की गई सकारात्मक पहल की सराहना की है वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में कोराना पीड़ितों की स्थिति और लाॅकडाउन के दौरान की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री से मनरेगा मजदूरों, असंगठित कामगारों, जन-धन खातों और संगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए राहत पैकेज देने का अनुरोध किया ताकि उन्हें इस विपदा की घड़ी में आर्थिक सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री श्री…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से तीन घंटे मैराथन बैठक लेकर की कोरोना से बचाव के उपायों की समीक्षा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के दौरान सभी गांवों में जरूरतमंद लोगों के लिए दो-दो क्विंटल चावल रखने के निर्देश दिए है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने पीडीएस के तहत को दो माह के मुक्त राशन का वितरण प्रारंभ करने, दूध, सब्जी की दुकानों के साथ अनाज मंडी और पेट्रोल पंप जैसे पहले खुले रहते थे, वैसे ही खुले रखने के निर्देश दिए। श्री बघेल आज यहां अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉकडाउन…
30 हजार जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाएगा रायपुर नगर निगम, मुख्यमंत्री ने निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का किया शुभारंभ
रायपुर(बीएनएस)। कोविड 19 के रोकथाम और नियंत्रण की मुहीम के तहत चल रहे लॉकडाउन के दौरान रायपुर शहरी क्षेत्र के तीस हजार जरूरतमंद परिवारों तक निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री प्रदाय किए जाने की मानवीय पहल रायपुर नगर निगम द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। जरूरतमंद परिवारों को नगर निगम द्वारा निर्धारित मात्रा में प्रति परिवार के मान से चावल, दाल, तेल, मसाला सहित अन्य खाद्यान्न सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपदा की इस घड़ी…
बस्तर के ग्रामीण अंचलों में सोशल डिस्टेनसिंग के साथ जरूरतमंदो एवं निःशक्तजनों को दाल, चावल और सब्जी का वितरण
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर कलेक्टर डाॅ. अय्याज तम्बोली के मार्गनिर्देशन में जिले के ग्राम पंचायतों में सरपंच, उपसरंपच, ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायक और मितानिन के द्वारा गाँव के जरूरतमंदो एवं निःशक्तजनों के लिए दाल, चावल, सब्जी आदि का वितरण किया जा रहा है। खाद्यान्न सामग्री के वितरण के समय ग्रामीणों के मध्य सामान्य दूरी बनाकर ही सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जिले के ग्राम पंचायत मांदर, बडाजी, मटनार, सुआचोंडा, ढोंढरेपाल, नेंगानार सहित अन्य ग्रामों में भी इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराकर लोगो को राहत…
मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश के बाद सब्जियों के दाम हुए आधे
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के तत्काल बाद ही सभी सब्जियों के दाम लगभग आधे हो गए है। कल जहां भिंडी, भटा, गोभी और टमाटर के दाम 40 रूपए के करीब थे आज वो सीधे आधे 20 रूपए किलो हो गए है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल जनता के नाम प्रेषित अपने संदेश में कोरोना वायरस से बचाव और इसके फैलाव को रोकने के लिए 21 दिन के लाॅक डाउन के दौरान राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही…
लॉकडाउन : दो हजार से अधिक निराश्रित व्यक्तियों तक पहुंचाया निःशुल्क ताजा भोजन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लॉकडाउन की स्थिति में किसी को भूखे पेट सोने नहीं देंगें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रशासन, नगरीय प्रशासन और स्वयं सेवी संस्थानों की मदद से प्रदेश में असहाय, निराश्रित और जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंच कर ताजा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी जिलों में आज 27 मार्च को प्रशासन ने 2 हजार 322 जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचकर ताजा निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया। इसकी राज्य स्तर पर निरन्तर ऑनलाईन मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य शासन द्वारा…
मुख्यमंत्री सहायता कोष में अब यूपीआई और बार कोड के जरिए आसानी से कर सकते हैं दान
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से अपील की है कि वो इस संकट की घड़ी में दैनिक वेतनभोगी मजदूरों और जरूरतमंदों की आगे आकर मदद करें। इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में आवश्यक सहयोग राशि प्रदान की जा सकती है। #आपका_दान_जीवनदान यह संकट का समय है। सरकार जो कुछ कर सकती है, कर रही है। लेकिन बहुत कुछ और है जो किया जा सकता है। प्रदेश के बहुत से सुधिजनों ने ग़रीब और ज़रुरतमंदों की सहायता करने की इच्छा जताई है। मैं समाज के सक्षम वर्ग से इस संकट…
