रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन ने प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान भिखारियों और निराश्रित व्यक्तियों को भोजन प्रदान करने का आदेश जारी किया है। आदेश के परिपालन में सभी जिलों में अब तक 1533 निराश्रित, भिक्षुक और जरूरतमंद व्यक्तियों का चिन्हान्कन किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस साहित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं की मदद से चिन्हान्कित व्यक्तियों तक निःशुल्क भोजन पहुंचाया जा रहा है। निराश्रित, भिक्षुक और जरूरतमंद व्यक्तियों तक भोजन की उपलब्धता के लिए राज्य स्तर पर निरन्तर ऑनलाईन मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य शासन द्वारा यह…
साल: 2020
कोई व्यक्ति भूखा न रहे, प्रदेश में खाद्यान्न की कमी न हो : मुख्य सचिव
रायपुर(बीएनएस)। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा अन्य मुद्दों पर आज अपरान्ह 3 बजे मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव आर.पी. मंडल द्वारा प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य अधिकारी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनेक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राज्य के प्रत्येक गांव, मोहल्ला, नगरों और प्रत्येक कॉलोनियों में खाद्यान्न सामग्री सहित अन्य रोजमर्रा की चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने…
शालेय शिक्षाकर्मी संघ के शिक्षक एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देंगें
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के दौरान लॉक डाउन की स्थिति में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सहायता की अपील पर शालेय शिक्षाकर्मी संघ रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा संघ के शिक्षकों का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया गया है। शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और संचालक, लोक शिक्षण को पत्र लिख कर यह जानकारी दी है और शिक्षकों के वेतन से एक दिन के वेतन की कटौती के लिए शीघ्र करवाई…
मुख्यमंत्री सहायता कोष : वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी देंगे एक-दो दिन का वेतन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री सहायता कोष में वन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी अपना एक से दो दिन का वेतन देंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इनमें अनुविभागीय अधिकारी (वन) एसोसिएशन द्वारा दो दिन का वेतन और रेंजर एसोसिएशन तथा वन विभाग के तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा एक दिन का वेतन दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों द्वारा दस दिनों से लेकर 30 दिनों तक का वेतन लगभग 75 लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने का निर्णय लिया…
विदेश यात्रा से राज्य में लौटे नागरिक अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट करे, राज्य सरकार की कड़ी चेतावनी
रायपुर। राज्य सरकार ने आज कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विदेश यात्रा करके लौटे यात्री अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट करे। इस मामले में किसी किस्म की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी और रिपोर्ट नहीं करने वालों और उनके परिवारजनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी । राज्य सरकार ने कहा कि अनेकों बार आग्रह करने के बावजूद कुछ नागरिक अपनी विदेश यात्रा की जानकारी छिपा रहे है और पूरे प्रदेश की जनता को संकट में डालने का काम कर रहे है। अपनी इस लापरवाही से वे…
कोरोना संक्रमण को रोकने में जनता का मिल रहा अभूतपूर्व सहयोग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश की जनता का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है, इसकी पूरे देश में सराहना हो रही है। हिन्दू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री आज प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए अपने संदेश में कहा कि बहुत से भाई-बहन उपवास रखते हैं। उपवास का अर्थ होता है, अपने ईष्ट के समीप रहना। नौ दिन आप अपने ईष्ट के समीप रहेंगे। भारत सरकार और राज्य सरकार ने…
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नवरात्रि में अपने घरों में ही रहकर करें आराधना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है। जिसे छत्तीसगढ़ में भी बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। साथ ही मैं समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए इस नवरात्रि के दौरान हम सभी अपने घरों में ही रहकर आराधना करें। इससे…
संकट के समय मजदूरों और जरूरतमंदों की करें सहायता : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से अपील की है कि वो इस संकट की घड़ी में दैनिक वेतनभोगी मजदूरों और जरूरतमंदों की आगे आकर मदद करें। इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में आवश्यक सहयोग राशि प्रदान की जा सकती है। #आपका_दान_जीवनदान यह संकट का समय है। सरकार जो कुछ कर सकती है, कर रही है। लेकिन बहुत कुछ और है जो किया जा सकता है। प्रदेश के बहुत से सुधिजनों ने ग़रीब और ज़रुरतमंदों की सहायता करने की इच्छा जताई है। मैं समाज के सक्षम वर्ग से इस संकट…
भूपेश सरकार ने गरीब परिवारों की दी बड़ी राहत, अप्रैल और मई माह का चावल मिलेगा निःशुल्क
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के गरीब परिवारों को एक बड़ी राहत देते हुए अप्रैल और मई का चावल निःशुल्क देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य शासन के खाद्य विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के तहत राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों को यह बड़ी राहत दी गई है। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल…
आंगनबाड़ी केन्द्र बंद होने के कारण घर-घर जाकर दिया जा रहा रेडी-टू-ईट फूड
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर इस दौरान प्रदेश के 6 माह से 6 साल तक के बच्चों, गर्भवती व शिशुवती माताओं तथा किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषण आहार की नियमित रूप से उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से रेडी-टू-ईट फूड घर-घर जाकर हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा है। गौरतलब है…
