रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक मोहन मरकाम, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार और पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने आज सुकमा पुलिस लाईन में सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। "है नमन उनको कि जो यशकाय को अमरत्व देकर, इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गये हैं" नक्सली हिंसा में शहीद हुए वीर जवानों को सुकमा पुलिस लाईन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की, शहीद जवानों के साथियों और परिजनों से मुलाकात की।…
साल: 2020
यह निर्णय कठोर, लेकिन आपके और आपके परिवार की जीवन रक्षा के लिए आवश्यक, इस संकट की घड़ी में पूरी सरकार आपके साथ : मुख्यमंत्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया और कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू के शतप्रतिशत पालन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिय भाईयों और बहनों, जय जौहार। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ की जनता ने कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू का शतप्रतिशत पालन किया है। बड़े शहरों ही नहीं अपितु छोटे-छोटे गांवों में भी लोगों ने अपने आप को अपने घरों तक सीमित रख कर अभूतपूर्व सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व का पालन…
छत्तीसगढ़ सरकार ने हैण्ड सैनिटाईजर बनाने के लिए 2 डिस्टिलरी को दिया लाइसेंस
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के उपायों के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने अल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाईजर (हैण्ड रब साॅल्यूशन) के औद्योगिक निर्माण के लिए दो डिस्टिलरी को लाइसेंस दिया है। राज्य शासन के खाद्य और औषधि नियंत्रक प्रशासन द्वारा मुंगेली जिले के मेसर्स भाटिया वाइन मर्चेन्ट्स (पी) लिमिटेड धूमा (सरगांव) और दुर्ग जिले के मेसर्स छत्तीसगढ़ डिस्टलरीस लिमिटेड खापरी (कुम्हारी) को यह लाइसेंस एक साल के लिए प्रदान किया गया है। इससे अब राज्य में हैण्ड सैनिटाईजर की सुचारू आपूर्ति में मदद होगी। गौरतलब है कि कोराना वायरस (कोविड-19)…
‘जनता कर्फ्यू’ में भागीदारी के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता का जताया आभार, कहा- छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्र 31 मार्च तक रहेंगे लाॅकडाउन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया और कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू के शतप्रतिशत पालन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिय भाईयों और बहनों, जय जौहार। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ की जनता ने कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू का शतप्रतिशत पालन किया है। बड़े शहरों ही नहीं अपितु छोटे-छोटे गांवों में भी लोगों ने अपने आप को अपने घरों तक सीमित रख कर अभूतपूर्व सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व का पालन…
पिछले 14 दिनों में विदेश प्रवास से लौटे सभी लोगों से होम-क्वारंटाइन में रहने की अपील
रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 14 दिनों में विदेश प्रवास से लौटे सभी लोगों से होम-क्वारंटाइन में रहने की अपील की है। विभाग ने ऐसे सभी लोगों को हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन कर अपने बारे में सभी जानकारियां दर्ज कराने कहा है। होम-क्वारंटाइन में नहीं रहने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 व 270 के तहत क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। वैधानिक कार्रवाई के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिनों तक रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटने वाले…
मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर नक्सल मुठभेड़ में घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए दाखिल जवानों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। ये जवान कल सुकमा के पास हुई नक्सल मुठभेड़ में घायल हो गए थे। आज रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। हमारे ये वीर जवान कल सुकमा के पास हुई नक्सल मुठभेड़ में घायल हो गए थे। pic.twitter.com/7tADZB3OV9 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 22, 2020 मुख्यमंत्री ने सभी…
राजभवन में राज्यपाल ने ताली एवं शंख बजाकर कोरोना सेनानियों का अभिवादन किया
रायपुर(बीएनएस)। आज यहां राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शाम 5 बजे कोरोना संक्रमण के बचाव में लगे हुए चिकित्साकर्मी, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सुरक्षा बल, मीडियाकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता का घंटी, ताली और शंख बजाकर उत्साहवर्धन किया। प्रिय प्रदेशवासियों,कोरोना वायरस के संक्रमण से रक्षा हेतु प्रयासरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, चित्सिकर्मिया, मीडिय, कर्मियों, सफाईकर्मियों सामाजिक संस्थाओंके उत्साहवर्धन हेतु 5 बजे से 5 मिनिट तक ताली,थाली,घंटी बजाकर उनका सम्मान अवश्य करें। thanks — Anusuiya Uikey (@AnusuiyaUikey) March 22, 2020 राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने एकजुट…
गृह मंत्री ने सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में जवानों के शहादत को किया नमन, अस्पताल पहुँचकर घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की
रायपुर(बीएनएस)। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुकमा में नक्सली मुड़भेड़ में शहीद हुवे जवानों की खबर को बेहद दुखद बताते हुवे उनकी वीरता को प्रणाम किया है। गृह मंत्री ने भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है। श्री साहू ने रामकृष्ण हॉस्पिटल में घायल जवानों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। उन्होंने ने चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दे दिए गए है। उल्लेखनीय है कि कल सुबह नक्सलियों के मौजूदगी…
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में लापता 17 जवानों के शव बरामद कर लिये गये हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा बल ने 17 जवानों के शवों को बरामद कर लिया है तथा उन्हें जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। जवान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए हैं। सुंदरराज ने बताया कि शनिवार को सुकमा जिले के एलमागुड़ा में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद चिंतागुफा, बुरकपाल और तिमेलवाड़ा से डीआरजी, STF और CRPF के कोबरा बटालियन के छह…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ को तीन नए मेडिकल काॅलेज की सौगात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के कोरबा, महासमुंद और कांकेर में तीन नए मेडिकल काॅलेजों को स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। इन तीनों मेडिकल काॅलेजों की स्थापना केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत कोरबा, महासमुंद और कांकेर में पहले से स्थापित जिला अस्पताल या रिफरल अस्पतालों में की जाएगी। इस कठिन समय में बताते हुए संतोष हो रहा है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के कोरबा, महासमुंद और…
