राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों की पेशी एक अप्रैल या उसके पश्चात रखने के निर्देश

रायपुर। राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव की दृष्टि से राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों की पेशी एक अप्रैल या उसके पश्चात रखने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी कमिश्नरों, जिला कलेक्टरों, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा राजस्व न्यायालय के पीठासीन अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए राजस्व न्यायालयों में लंबित जिन प्रकरणों में आगामी पेशी 31 मार्च तक निर्धारित है, उन प्रकरणों में…

देशी-विदेशी मदिरा दुकानें 23 से 25 मार्च तक बंद

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आम जन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानों, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन के रायपुर बिलासपुर के गोदाम, जिलों में स्थित देशी मदिरा के मद्य भंडारों को 23 मार्च से 25 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर (आबकारी विभाग) द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय का आदेश सभी जिला कलेक्टरों को जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के…

PM मोदी ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के तरीकों पर सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा

रायपुर(बीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के तरीकों पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे, जो वीडियो लिंक के जरिये हुई। बैठक शाम चार बजे शुरू हुई। सरकार में मौजूद सूत्रों ने बताया कि ‘कोविड-19’ को फैलने से रोकने के तरीकों पर चर्चा करने के अलावा, राज्यों के क्षमता निर्माण और स्थानीय स्वास्थ अधिकारियों को प्रशिक्षण जैसे मुद्दे भी चर्चा के लिये उठे होंगे। Today, via video conferencing, had…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी नागरिकों को बड़ी राहत, सम्पत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि अब 30 अप्रैल तक

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें बड़ी राहत प्रदान की गई है। इसके तहत प्रदेश के नगरीय निकायों में सम्पत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। इसके तहत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त जिला कलेक्टर, आयुक्त नगर पालिक निगम और मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों को पत्र जारी कर दिया गया है। इसका क्षेत्र में व्यापक मुदानी कर करदाताओं को सम्पत्ति कर तथा…

कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों के लिए नहीं होगी संसाधनों की कमी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी सर्तकता मूलक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। श्री बघेल ने कहा कि सभी नगरीय क्षेत्रों में धारा 144 प्रभावशील की जाए। लेकिन यह भी ध्यान भी रखा जाए की लोगों को विशेषकर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले को राशन…

नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य में स्कूलों की समस्त परीक्षाएं स्थगित

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में कक्षा पहली से 12वीं तक की समस्त परीक्षाएं जिसमें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल और छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की समस्त परीक्षाएं शामिल है को तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

राज्य सरकार की पहल : गांव-गांव में नलजल योजना, छह नल जल योजना के लिए 2.34 करोड़ स्वीकृत

रायपुर(बीएनएस)। राज्य सरकार की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव-गांव में नलजल योजना शुरू कर रही है। इसके तहत दुर्ग जिले के धमधा और दुर्ग विकासखंड के 6 गांव में नल जल योजना के लिए 2 करोड़ 34 लाख 38 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार द्वारा नलजल योजना के लिए दो हजार की आबादी के बंधन को समाप्त करने से छोटे-छोटे गांवों में भी नलजल योजना शुरू की जा रही है। विभागीय अधिकारियों से…

राशन दुकानें, मेडिकल और जनरल स्टोर नियमित रूप से खुलेंगे, लोगों को दैनिक आवश्यकताओं की सामग्री लेने में नहीं होगी परेशानी

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने के लिए शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल आदि को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। राशन दुकान, किराना दुकान, मेडिकल स्टोर और जनरल शॉप सुचारू रूप से नियमित खुलेंगे, ताकि लोगों को दैनिक आवश्यकताओं की सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके। लोगों से अपील है कि वो किसी किस्म की अफवाहों पर भरोसा ना करें और दुकानों पर अनावश्यक भीड़-भाड़ करने से बचें।

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए नगरीय क्षेत्रों के सभी क्लब, ब्यूटी पार्लर, स्पॉ-मसाज सेंटर तत्काल बंद करने के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेशों के अतिरिक्त यह निर्णय लिया गया है कि, नगरीय क्षेत्रों में स्थित समस्त क्लबों जिनमें विभिन्न शहरी कालोनियों में संचालित किए जाने वाले स्थानीय क्लब भी सम्मिलित हैं, के साथ-साथ ब्यूटी पार्लरों, स्पॉ-मसाज सेंटरों को आगामी आदेश तक तत्काल बंद कराया जाए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से आज इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, नगर पालिक निगम के आयुक्तों और नगर पालिका तथा नगर पंचायत के मुख्य…

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नगरीय क्षेत्रों के सभी मॉल, चौपाटी और फास्ट फूड वाले अस्थायी ठेले तत्काल बंद करने के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेशों के अलावा यह भी निर्णय लिया गया है कि नगरीय क्षेत्रों में स्थित सभी मॉल, चौपाटी, बाजार एवं अन्य स्थलों जहां चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड तथा अन्य खाद्य वस्तु के विक्रय के लिए अस्थायी ठेले आदि लगाये जाते हैं, उन्हें आगामी आदेश तक बंद रखा जाए। नगरीय क्षेत्रों में स्थित छात्रावासों और छात्रों को किराये पर उपलब्ध कराए जाने वाले पी.जी. को भी खाली कराया जाए अथवा उनमें निवास करने वाले…