फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

रायपुर(बीएनएस)। राज्यसभा निर्वाचन के लिए आज नाम वापसी की अन्तिम तिथि के बाद विधानसभा में रिटर्निग अधिकारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी के निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। फूलोदेवी नेताम ने स्वयं और के.टी.एस. तुलसी का प्रमाण पत्र उनकी अनुपस्थिति में नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया ने ग्रहण किया। संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक मोहन मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे। श्रीमती फूलोदेवी नेताम और श्री के.टी.एस. तुलसी जी को छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा के…

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से बचाव के प्रयासों में प्रदेशवासियों से की सहयोग की अपील

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों में प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़वासियों से इस रोग से बचाव के लिए खुद भी जागरूक रहने और दूसरे लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी अपील में कहा है कि मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, जैसा कि आप जानते हैं पूरा विश्व इस समय एक भयानक कोरोना वायरस महामारी की चपेट में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे वैश्विक महामारी घोषित किया गया…

मुख्यमंत्री 18 मार्च को पार्वतीपुर जाएंगे

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 मार्च को सूरजपुर जिले के पार्वतीपुर गांव जाएंगे। श्री बघेल रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.30 बजे पार्वतीपुर पहुंचेंगे और वहां स्वर्गीय दखलूराम भगत के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वर्गीय दखलूराम भगत प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पिता हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद अपरान्ह 3 बजे रायपुर लौट आएंगे।

एक जनवरी 2020 के बाद विदेश से आए व्यक्तियों की पहचान और चिकित्सा परीक्षण कराने जिला कलेक्टरों को निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेज कर कोरोना वायरस से बचाव के संदर्भ में चिन्हांकित देशों से भारत आए लोगों की पहचान करने और उनके चिकित्सा परीक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कलेक्टरों को भेजे पत्र में कहा है कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रदेश में चिन्हांकित देशों से 1 जनवरी…

वार्ड कार्यालयों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए होगा हेल्प डेस्क

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के प्रत्येक वार्ड कार्यालयों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से कोरोना वायरस महामारी संबंधी हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। वार्ड कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहेंगे और नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम तथा नियंत्रण के संबंध में जानकारी देंगे। इस आशय का आदेश मंत्रालय महानदी भवन से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों और नगर पालिक…

दंतेवाड़ा के विकास के लिए संवदेनशीलता से कार्य करें अधिकारी : मुख्य सचिव

रायपुर(बीएनएस)। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि राज्य के दंतेवाड़ा जिले के विकास के लिए विशेष कार्ययोजना के तहत संवेदनशीलता से कार्य करें, ताकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार जिले में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले लोगों की संख्या में कमी लायी जाये। मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर दंतेवाड़ा जिले के विकास के संबंध में बनायी गई विशेष कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक महासंघ के सदस्यों ने की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक महासंघ- अपाक्स के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्होंने अपनी मांगो के सम्बंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनकी मांगों पर सहनुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही। आज निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक महासंघ- अपाक्स के सदस्यों ने मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। pic.twitter.com/tr1qF5Sl5v — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 17, 2020 इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अपाक्स के प्रांताध्यक्ष एल.के. नामदेव,…

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जितनी भी राशि लगेगी, राज्य आपदा निधि से दी जाएगी: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जितनी भी राशि लगेगी उसे राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए प्रदेश में और अधिक टेस्ट सेंटर खोलने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के सचिव को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से बचाव, रोकथाम तथा दवाईयों और आवश्यक उपकरणों आदि की व्यवस्था के लिए स्टेट डिजास्टर रिपोंस फण्ड (एसडीआरएफ) से सभी आवश्यक इंतजाम तत्काल करने के निर्देश…

कोरोना वायरस से सावधानी : हितग्राहियों से राशन दुकानों में 31 मार्च तक नही लगवाया जाएगा बायोेमेेट्रिक्स पर अंगूठा

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए निरंतर उपाय किए जा रहे हैं। खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न, राशन सामाग्रियों के वितरण में आधार प्रमाणीकरण को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 2020 तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में राशन दुकानों से राशन सामग्री वितरण के दौरान उचित मूल्य के दुकानदारों द्वारा हितग्राहियों से बायोमेट्रिक्स प्रमाणीकरण नही कराया जाएगा। हितग्राहियों को 31 मार्च तक राशन सामग्री का वितरण आधार प्रमाणीकरण के…

उत्थान अनुदान दिव्यांगजन के हौसले, ईमानदारी और मेहनत का प्रतीक : श्रीमती भेंड़िया

रायपुर(बीएनएस)। समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज राजधानी के फाॅरेस्ट काॅलोनी स्थित अपने निवास में दिव्यांग हितग्राहियों को उत्थान अनुदान (सब्सिडी) का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। इसमें रायपुर जिले के 4, कबीरधाम जिले के 6 और मुंगेली जिले के 3 दिव्यांग शामिल हुए। राज्य में पहली बार सरकार द्वारा नियमित ऋण पटाने वाले 81 हितग्राहियों को ऋण की पूर्ण अदायगी पर 6 लाख 46 हजार रूपये की छूट स्वीकृत की है। दिव्यांग हितग्राहियों द्वारा लोन की पूरा अदायगी पर उन्हें ब्याज राशि का 25 प्रतिशत उत्थान सब्सिडी के रूप…