रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ की 8वीं कड़ी में ’महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों के साथ विचार साझा किए। लोकवाणी में नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा के वार्ड-4 की पार्षद विनती ने जिले में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान अपने प्रश्न के माध्यम से आकृष्ट किया। उन्होंने पेंड्रा क्षेत्र को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे यहां महिलाओं की प्रेगनेंसी और अन्य चीजों के लिए सेनेटोरियम…
साल: 2020
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। साथ ही रंगों में रंग मिलाने का अर्थात हर इंसान के बीच समन्वय, सद्भाव और सौहार्द्र का त्यौहार है। श्री बघेल ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार हैं। होली का त्यौहार हमारे जीवन को खुशी के रंगों से सराबोर कर जाता है। यह हमें आपसी…
महिला दिवस पर राज्य के नौ जिलों में जांच एवं जागरूकता शिविर में जांच कर दिया गया परामर्श
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मी और उनके परिवार की महिला सदस्यों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अभिनव पहल की गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस एवं फेडरेशन ऑफ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकॉलीजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा महिला दिवस के अवसर पर राज्य के नौ जिलों में महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवार की महिला सदस्यों के लिए कैंसर की जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राज्य के नौ जिलों में ये शिविर आयोजित किये गए। रायपुर में 173, बिलासपुर में 154, दुर्ग में 150, रायगढ़ में…
राम-राम, पालागी और जोहार हमारी परंपरा, इससे वायरस के खतरे से बचते हैं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। राम-राम, पालागी और जोहार अभिवादन की हमारी परंपराएं हैं जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी उपयोगी हैं। कोरोना जैसे वायरस जो हाथों का स्पर्श करने से फैलते हैं उनसे बचने के लिए अभिवादन का यह तरीका बहुत उपयोगी है। हैंडशेक अंग्रेजों की परंपरा है। अपनी परंपरा बहुत समृद्ध है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के जामगांव एम में आयोजित छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में समाज के भवन के शेड के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।…
मुख्यमंत्री 8 मार्च की शाम बिलासपुर जाएंगे, 9 मार्च को अमरकंटक और रतनपुर के दौरे पर जाएंगे
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 मार्च को रायपुर से शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5 बजे बिलासपुर के सरकण्डा स्थित एसईसीएल हेलीपेड पहुंचेंगे। श्री बघेल वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 9 मार्च को सवेरे 10 बजे बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.40 बजे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। श्री बघेल अमरकंटक में मंदिर दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रतनपुर…
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को अधिकार देकर स्वावलंबनऔर रोजगार से जोड़ने की रणनीति: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ की 8वीं कड़ी में ’महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों के साथ विचार साझा किए। जिसे लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने रेडियोवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में स्त्री-पुरूष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। आदिवासी अंचलों में तो महिलाओं की संख्या पुरूषों से भी अधिक है। जो देश और दुनिया के लिए एक उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में महिला सम्मान को उनके अधिकारों और…
आपकी बात-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ
एंकर – सभी श्रोताओं को नमस्कार, जय जोहार। – लोकवाणी की आठवीं कड़ी के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी आकाशवाणी के रायपुर स्टूडियो पधार चुके हैं। – माननीय मुख्यमंत्री जी आपका बहुत-बहुत स्वागत है। माननीय मुख्यमंत्री जी का जवाब – जम्मो सुनवइया मन ल जय जोहार, नमस्कार। – आज के दिन पूरा संसार महिला दिवस मनावत हे। – 8 मार्च ल संयुक्त राष्ट्र संघ ह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित करे हे। – ते पाय के आज मैं जम्मो नोनी मन ल, दीदी-बहिनी मन ल, महतारी मन ल, जोहार…
छत्तीसगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय शराब तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तार
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मंदिर हसौद के ग्राम दरबा में छापा मारकर करीब 13 लाख कीमत की 340 पेटी और पिकअप से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही एक पिकअप जब्त की गई है। उल्लेखनीय है कि डीजीपी डीएम अवस्थी ने दो दिन पहले ही सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर अवैध शराब भंडारण और परिवहन पर सख्ती…
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 20वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
रायपुर(बीएनएस)। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। माना स्थित चौथी बटालियन में आयोजन संपन्न हुआ। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने माना स्थित चौथी बटालियन में नवीन विश्राम गृह का उद्घाटन किया। 197 नव आरक्षक आज पास आउट हो रहे हैं। चौथी वाहिनी सशस्त्र बल के नव आरक्षक 9 महीने के बुनियादी प्रशिक्षण के बाद पासआउट होकर जवानों ने देश की रक्षा और सुरक्षा की शपथ…
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: 5 हजार 309 बच्चों को मिली कुपोषण से मुक्ति
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के माध्यम से जांजगीर-चांपा जिले के 5 हजार 309 कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति मिली है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत 06 माह से तीन वर्ष तक के कुपाषित बच्चों को और आंगनबाड़ी में दर्ज शिशुवती माताओं को पौष्टिक गरम भोजन दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों 636 स्थानों पर शिविर लगाकर एक लाख 6 हजार से अधिक महिलाओं व बच्चों का हिमोग्लोबीन जांच किया गया। जिले में 15 पोषण पुनर्वास केन्द्र संचालित है। इन केन्द्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों को 15…
