रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल करेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका दौरे के समय प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों ने छत्तीसगढ़ में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने का प्रस्ताव दिया था, राज्य सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सर्व सुविधायुक्त अस्पतालों से भी इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल टूरिज्म से जहां मानवता की सेवा हो सकेगी, वहीं इसमें छत्तीसगढ़ का नाम होगा और प्रदेश में पर्यटन…
साल: 2020
लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर होगी बात, 26, 27 एवं 28 फरवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं अपने सवाल रिकार्ड
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 26, 27 एवं 28 फरवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 मार्च को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30…
राज्य सरकार के त्वरित निर्णयों एवं कार्यों से सभी वर्गों में नई उम्मीद जगी, राज्यपाल सुश्री उइके के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ विधानसभा का बजट सत्र
रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण के साथ आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ राज्य की पांचवीं विधानसभा के सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। आप लोगों ने छत्तीसगढ़ विधान सभा को आदर्श परंपराओं और अनुपम कार्यप्रणाली का गढ़ बनाया है इसके लिए मैं आप सभी को साधुवाद देती हूं। मुझे आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि नये वर्ष 2020 में भी आप लोग जनता के नुमाइंदे के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी लगन…
राज्यपाल अनुसुईया ऊईके के विधानसभा पहुँचने पर आत्मीय स्वागत
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के शुभारम्भ के लिए विधान सभा भवन में पहुँची राज्यपाल अनुसुईया ऊईके का स्वागत विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, और विधान सभा प्रमुख सचिव सी एस गंगराडे ने किया।
4 किलों का मूली बना आकर्षण का केन्द्र
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेला में लगभग 4 किलों का एक मूली यहां आने वाले किसानों सहित आम लोगों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मेले में जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम कुथूर के किसान मानू राम पटेल द्वारा जैविक खाद से उत्पादित तीन बड़ी-बड़ी मूली प्रदर्शित की गई है। आईपीएल के प्रोजेक्ट ऑफिसर अखिलेश कुमार ने बताया कि जैविक खेती के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित किया जाता है। कम लागत में अधिक उत्पादन और किसानों की आर्थिक लाभ बढ़ाना ही आईपीएल का उद्देश्य है।…
राष्ट्रीय कृषि मेला की प्रदर्शनी में कृषि उत्पादन बढ़ाने किसानों को मिल रही आधुनिक कृषि यंत्रों व उन्नत तकनीकों की जानकारी
रायपुर(बीएनएस)। आप यदि किसान है, बागवानी में रूचि रखते हैं, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन करना चाहते हैं, मशरूम उत्पादन, लाख उत्पादन, नर्सरी सहित अन्य कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार को अपनाते हुए कम लागत और कम समय में अधिक उत्पादन कर आर्थिक लाभ कमाना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय कृषि मेला अवश्य आए। रायपुर से कुछ दूर ग्राम तुलसी बाराडेरा में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेला में आधुनिक तकनीक से फसल उत्पादन, कुक्कुट, मत्स्यपालन, मधुमक्खी पालन की न सिर्फ सही जानकारी मिलेगी, आपको यहां अधिक उत्पादन देने वाली प्रमाणित धान एवं…
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय कृषि मेले में लगे स्टालों का किया अवलोकन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रीय कृषि मेले में लगे स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ के द्वारा दुग्ध से संबंधित उत्पादों और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन और सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना की जीवंत स्टाल का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने दुग्ध महासंघ के तीन नये उत्पाद लॉन्च किए
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के तुलसी बाराडेरा फल-सब्जी उपमंडी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 के उद्घाटन समारोह में दुग्ध महासंघ के तीन नये उत्पाद खीर, रोज मिल्क और बादाम मिल्क लॉन्च किए।
राष्ट्रीय कृषि मेले में बस्तर में उत्पादित मोतियों से अतिथियों का स्वागत
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेले में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचल बस्तर के ग्राम पंचायत भाटपाल के बड़ेपारा जिला जगदलपुर जय मां संतोषी महिला समूह द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार उत्पादित मोतियों से मुख्यमंत्री सहित अतिथियों का स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत भाटपाल के बड़ेपारा जिला जगदलपुर में मोनिका श्रीधर के मार्गदर्शन में जय माँ संतोषी महिला समूह के द्वारा आबंटन में प्राप्त तालाब में विगत 2 वर्षों से मोती का पालन एवं उत्पादन किया जा रहा है। तुलसी बाराडेरा में दिनाक 23 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय कृषि…
सोलर पम्प बना किसानों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र
रायपुर(बीएनएस)। कृषि मेले में सोलर कोल्ड स्टोरेज एवं सोलर ड्रायर होगें मुख्य आकर्षण का केन्द्र रायपुर जिले के ग्राम तुलसी बाराडेरा में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले में क्रेडा द्वारा जीवंत माॅडल प्रदर्शित किये जा रहे हैं, जो आकर्षण के केन्द्र है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा ने बताया कि कृषि मेले में प्रथम बार सोलर कोल्ड स्टोरेज एवं सोलर ड्रायर के लाईव माॅडल प्रदर्शित किया जा रहा है। इन्हें देखने के बाद छत्तीसगढ़ के किसान प्रेरित हो रहे हैं। कृषि मेले में क्रेडा द्वारा सोलर कोल्ड स्टोरेज कृषकों के लिये प्रदर्शन…
