रायपुर(बीएनएस)। आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आवासीय विकास की अनुमति के लिए ऑनलाईन एकल खिड़की प्रणाली के बेहतर संचालन के संबंध में आज राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित नवीन विश्राम गृह में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कॉलोनी-टाउनशिप के विकास के लिए अनापत्तियों तथा अनुमतियों के सरलीकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप कॉलोनी की अनुमति के लिए एकल खिड़की प्रणाली के तहत 100 दिनों में अनुमोदन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। शासन द्वारा एनआईसी के माध्यम से…
साल: 2020
बिलासपुर जिले में एक लाख किसानों ने बेचा धान, इस वर्ष 2.93 लाख क्विंटल ज्यादा खरीदी
रायपुर(बीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में बिलासपुर जिले में एक लाख किसानों ने धान बेचा है। इस वर्ष 47 लाख 7 हजार 335 क्विंटल धान खरीदा गया है। किसानों को धान खरीदी का 8 अरब 56 करोड़ 50 लाख 35 हजार रूपए भुगतान किया गया। वर्ष 2018-19 में 85 हजार 335 किसानों से 44 लाख 14 हजार 282 क्विंटल धान खरीदा गया था। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 2 लाख 93 हजार 53 क्विंटल ज्यादा धान खरीदी की गई। बिलासपुर जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण करने…
राज्यपाल सुश्री उइके ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि
रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अंबिकापुर में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की सरगुजा पैलेस में आयोजित चंदन पान एवं ब्रम्हभोज कार्यक्रम में शामिल हुई और उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का विगत 10 फरवरी को मेदांन्ता हॉस्पिटल में निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा पैलेस अम्बिकापुर पहुंचकर अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और सरगुजा की राजमाता स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माताजी स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का बीते 10 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन को अपूरणीय क्षति कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सौम्य छवि की कुशल एवं दूरदर्शी नेता थीं। इस अवसर पर…
छत्तीसगढ़ का आर्थिक विकास मॉडल देश के लिए मिसाल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में धान और किसान एक दूसरे के पर्याय हैं। इसलिए हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण को बचाने के लिए नया आर्थिक माडल लागू किया है। यह मॉडल गांधी जी की 150 जयंती पर शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन की चुनौती का भी मुकाबला करने के साथ-साथ कृषि लागत में कमी लाने में सहायक है। श्री बघेल आज बेंगलुरु में आयोजित द हिंदू हडल मीट 2020 कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे राष्ट्रीय कृषि मेला का उद्घाटन, राजधानी में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होगा राष्ट्रीय कृषि मेला
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे फल-सब्जी, उपमंडी प्रांगण, तुलसी बाराडेरा, रायपुर में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभारम्भ करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे और विशिष्ट अतिथियों में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद सुनील कुमार सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, जनपद पंचायत धरसींवा की अध्यक्ष उत्तराकमल भारती,…
मुख्यमंत्री ने रंगकर्मी मनीष दत्त (दादा) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के रंगकर्मी मनीष दत्त (दादा) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने इस दुख की घड़ी में सांत्वना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। काव्य भारती संस्था के संस्थापक बिलासपुर निवासी मनीष दत्त का आज सुबह निधन हो गया। श्री दत्त ने अनेक राज्यों में सफल नाट्य मंचन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने कहा है कि मौलाना अबुल कलाम जी ने आजादी की लड़ाई के साथ भारत की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की पुण्यतिथि पर हम सब पावन स्मरण करते हैं। आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के अलावा वे सबसे…
मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी और देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। श्री बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने में एक दृढ़ समर्पित सहभागी की भूमिका ‘बा‘ ने निभाई। बापू के संघर्ष की गाथा को ‘बा‘ के योगदान के बिना पढ़ना सदैव अधूरा लगता है। देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं…
मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान और मजदूरों के हक के लिए आजीवन संघर्षरत रहे डॉ. खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बघेल ने पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का सपना देखा। छत्तीसगढ़ में कई आदिवासी किसान आंदोलनों के प्रेरणा स्त्रोत और अग्रणी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस बात का संतोष है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनरूत्थान के डॉ. बघेल के सपने को साकार करनेे की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। 'छत्तीसगढ़' के स्वप्नदृष्टा, किसान और मजदूरों…
