मुख्यमंत्री से विभिन्न समाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज जिला मुख्यालय नारायणपुर के सर्किट हाउस में विभिन्न समाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान उनकी मांगों पर परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के लिए आवश्वस्त किया। इस दौरान विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने नारायणपुर आगमन पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया और विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने आए समाज के प्रतिनिधियों में से गुजराती, जैन, देवांगन, हल्बा, साहू, बंग, मुस्लिम, केंवट, कुर्मी, बंगाली, सतनामी,…

बहुभाषा का ज्ञान होना हर विद्यार्थी के लिए फायदेमंद, अंग्रेजी है वैश्विक भाषा अतः सभी सीखें : मुख्यमंत्री

रायपुर। ‘‘वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है, यहां प्रतिस्पर्धा हर क्षेत्र में है। अतः शिक्षा के क्षेत्र में भी यही बात लागू होती है। इसलिए विशेष योग्यताधारी होने के लिए जितनी भाषा का ज्ञान हमें होगा, हमारे सफल होने के अवसर उतने ही बढेंगे। जिला मुख्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की शालाओं को प्रारंभ किया जाना ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा में समान अवसर देने और लक्ष्य प्राप्ति की ओर उठाया गया एक बड़ा कदम है।’’ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को नारायणपुर जिले के सिंगोड़ीतराई में स्वामी…

पुलिस परिवार के पंप पर पहली ग्राहक की गाड़ी में मुख्यमंत्री ने भरा पेट्रोल

रायपुर। नारायणपुर में पुलिस परिवार द्वारा स्थापित पेट्रोल पंप में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली ग्राहक की गाड़ी में स्वयं पेट्रोल भरा। उन्होंने बिल बुक से पहली पर्ची काटकर स्वयं ग्राहक को सौंपी। इससे पहले श्री बघेल ने ही इस पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया था। पुलिस का मितान पुलिस पेट्रोल पंप नारायणपुर के नये बस स्टैंड में स्थित है। मुख्यमंत्री ने जिस पहली ग्राहक सुश्री कविता नाग के वाहन में पेट्रोल भरा वह इस पल से अभिभूत थी। लगभग एक करोड़ की लागत से बने इस नवनिर्मित पेट्रोल…

बस्तर की प्राचीन संस्कृति और परम्परा के संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार कृतसंकल्पित – मुख्यमंत्री

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय प्रवास पर आज शनिवार को नारायणपुर पहुंचे और वहां 77 करोड़ 80 लाख रूपये के 26 कार्यों का भूमिपूजन और 8 करोड़ 11 लाख रूपये के 14 विकास कार्यों का लोकर्पण किया। विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित समारोह में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बस्तर की प्राचीन संस्कृति व परम्परा के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। नारायणपुर जिले में 50 घोटुल निर्माण की मांग थी, लेकिन हमारी…

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्यालय गरांजी का किया अवलोकन, मंत्रीगणों ने विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर के गरांजी स्थित केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बस्तर सांसद और मंत्रीगणों के साथ वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय विद्यालय में संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए वहां की विजिटर्स बुक में विद्यालय के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने वाली पक्तियां भी लिखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत से किया गया। कार्यक्रम के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य के वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री…

बस्तर की गौरवशाली परंपरा को सहेजने इस साल बनेंगे 100 पक्के घोटुल

रायपुर। युवाओं के पारंपरिक चेतना केंद्र के रूप में प्रसिद्ध, किंतु अब लुप्त हो रही बस्तर की घोटुल परंपरा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा से पुनर्जीवन मिलने की उम्मीद बंधी है। आज नारायणपुर में श्री बघेल ने जिले में इस साल 100 घोटुलों के निर्माण की घोषणा की। साथ ही साथ उन्होंने यहां की सभी 104 पंचायतों में 9-9 लाख रुपए की लागत से देवगुड़ियों का विकास करने की भी घोषणा की। अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा घोटुलों और देवगुड़ियों के संबंध में की गई…

मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र एवं बिहान द्वारा किये जा रहे आजीविका संवर्धन गतिविधियों की सराहना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर प्रवास की शुरूआत आज ग्राम केरलापाल स्थित गौठान से की, जहां ग्रामीणों ने पारम्परिक नृत्य और तिलक-आरती के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौठान का निरीक्षण करते हुए राष्ट्रीय आजीविका मिशन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों, पशुपालकों हेतु किये जा रहे विभिन्न आजीविका संवर्धन गतिविधियों की भरपूर सराहना की। ज्ञात हो कि ग्राम केरलपाल स्थित यह गौठान 3 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें 198 पशुपालक परिवारों, 113 पंजीकृत गोबर विक्रेता परिवार तथा इसमें 15 महिला…

मुख्यमंत्री ने केरलापाल में गौठान का किया निरीक्षण, गोबर विक्रेता बीरसिंह नाग की तारीफ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर प्रवास की शुरूआत आज ग्राम केरलापाल स्थित गौठान से की। मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारम्परिक नृत्य और तिलक-आरती के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गौठान के निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों, पशुपालकों हेतु किये जा रहे विभिन्न आजीविका संवर्धन गतिविधियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन (बिहान) की महिला समूहों द्वारा मशरूम उत्पादन, सांवा, कोदो, कुटकी, कुल्थी के प्रसंस्कृत पैकेट को विक्रय के लिए स्टाॅल लगाए गए…

दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में 104 एमओयू, 42 हजार करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों में 104 एमओयू हुए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 42 हजार 714 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए 64 हजार से अधिक रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। छत्तीसगढ़ की नयी उद्योग नीति और कोरोना-काल में उद्योगों के हित में शासन द्वारा उठाए गए कदमों से राज्य में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण हुआ है। कोरोना-संकट काल में पूरा देश आर्थिक मंदी से प्रभावित था, वहीं छत्तीसगढ़ में उद्योग जगत…

मुख्यमंत्री ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी जी के निधन की दुखद सूचना मिली। यह कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 9, 2021 श्री बघेल ने माधव सिंह सोलंकी के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।