छत्तीसगढ़ में अब तक बर्डफ्लू का कोई मामला नहीं, 7 जिलों के शासकीय पोल्ट्री फार्म से लिए गए सेम्पल की हुई जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में बर्डफ्लू का अब तक कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं हिमांचलप्रदेश में बर्डफ्लू रोग की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में भी इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पशुधन विकास विभाग द्वारा बर्डफ्लू के प्रवेश को रोकने के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित पशु चिकित्सा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीमावर्ती प्रदेश से पक्षियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्रों एवं पोल्ट्री…

प्रदेश में अब तक 59.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, राज्य के 15 लाख किसानों ने बेचा धान

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 06 जनवरी 2021 तक 59 लाख 79 हजार 350 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 15 लाख 2 हजार 800 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को 18 लाख 57 हजार 113 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 15 लाख 44 हजार 235 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खरीफ वर्ष 2020-21 में 06 जनवरी 2021 तक राज्य के बस्तर जिले में 77…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही विकासखंड के ग्राम दानीकुंडी में आयोजित लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्राम दानीकुण्डी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का संकल्प यहां के किसानों, मजदूरों और गरीबों का विकास करना है। सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ करने के साथ, समर्थन मूल्य में धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और मनरेगा के माध्यम से किसानों, मजदूरों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को जिला बनाकर…

मुख्यमंत्री ने दानीकुंडी में विविध सुविधा सह मूल्य संवर्धन केन्द्र का किया निरीक्षण और शेड का उद्घाटन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के वनांचल ग्राम दानीकुंडी में वन विभाग द्वारा संचालित विविध सुविधा सह मूल्य संवर्धन केन्द्र का निरीक्षण किया और यहां निर्मित शेड का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने यहां प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्त कर रही महिलाओं से प्रशिक्षण, उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों तथा विपणन के सम्बन्ध में चर्चा की। परिसर के भ्रमण के दौरान उन्होंने यहां संचालित गतिविधियों की सराहना की। वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल की संकल्पना के अनुरूप स्थानीय संसाधन, स्थानीय तकनीक और स्थानीय…

पेन्ड्रा में पंडित माधवराव सप्रे के नाम से बनेगा प्रेस क्लब भवन, प्रतिमा भी स्थापित होगी: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के पुरोधा रहे पंडित माधवराव सप्रे की पेन्ड्रा में प्रतिमा स्थापित की जायेगी और यहां उनके नाम पर सर्वसुविधा युक्त प्रेसक्लब भवन का निर्माण होगा। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास पर आये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने प्रेस क्लब भवन के लिये 50 लाख रुपये की राशि भी मंजूर की। उन्होंने कहा कि यह प्रेस क्लब भवन लाइब्रेरी व अन्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। ज्ञात हो…

मुख्यमंत्री ने जोगीसार के जैतरणी नाला पर 4.99 करोड़ रुपये की लागत के भू-जल संरक्षण कार्य का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंचे। उन्होंने यहां कैम्पा मद से नरवा विकास योजना के अंतर्गत जैतरणी नाला पर 36 लाख 53 हजार रुपये की राशि से निर्मित स्टाप डेम का निरीक्षण किया। श्री बघेल नेे इस अवसर पर नरवा विकास योजना के तहत जैतरणी नाला पर ही 4 करोड़ 99 लाख रुपये की राशि के कराए गए भूजल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की।…

मुख्यमंत्री लोकवाणी में 10 जनवरी को ’युवाओं से करेंगे बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवाओं से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14 वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

मुख्यमंत्री ने राजिम भक्तिन माता जयंती की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 7 जनवरी को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि धर्मनिष्ठ राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। भगवान के प्रति अपार सेवाभाव रखने व पुण्य-प्रताप के कारण राजिम भक्तिन माता की अलग पहचान है। साहू समाज के हजारों श्रद्धालुओं की भक्तिन राजिम माता पर गहरी आस्था है। श्री बघेल ने कहा कि भक्तिन राजिम माता का त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को दी 13.30 करोड़ रूपए की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्रामी दानीकुण्डी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में 8 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 337…

मुख्यमंत्री ने पेंड्री में सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय भवन का किया लाकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में भव्य एवं सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव और विधायक रामकुमार यादव भी उपस्थित थे। जिला ग्रंथालय के लोकार्पण हो जाने से शहर के शोर-गुल से दूर शांत वातावरण में बैठकर विद्यार्थी यूपीएससी, पीएससी, नीट, जेईई, बैंक और व्यापम जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पुस्तक पठन में रूचि रखने वाले लोगों को भी विविध विधाओं और…