रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में नवनिर्मित राज्य के पांचवें बहुदिव्यांग स्कूल भवन का उद्घाटन किया। भव्य एवं आकर्षक इस स्कूल के खुल जाने से अब जिले के पहली से पांचवी तक के बहुदिव्यांग बच्चों को विविध विधाओं में शिक्षा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंधमूक बधिर विद्यालय पामगढ़ के दिव्यांग बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार की मधुर प्रस्तुति की सराहना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदृष्टि सोच का ही परिणाम है कि यह उच्च सुविधायुक्त…
महीना: जनवरी 2021
सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए जांजगीर-चांपा जिले के सभी अधिकारी साधुवाद के पात्र : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागीय अधिकारियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। जांजगीर-चांपा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आए मुख्यमंत्री ने जांजगीर के सर्किट हाउस में आज प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों से क्रमशः पारिवारिक माहौल में परिचय प्राप्त किया। परिचय का प्रारंभ कलेक्टर यशवंत कुमार से हुआ। इसके बाद पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर और जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों ने क्रमशः अपना और अपने परिवार की जानकारी…
मुख्यमंत्री ने जांजगीर के ऐतिहासिक भीमा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक भीमा तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्यों का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। लोकार्पण पश्चात उन्होंने तालाब में बोटिंग का आनंद लिया और सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, जांजगीर जिले के प्रभारी और राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी मौजूद थे। तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्यों के अवलोकन के पश्चात मुख्यमंत्री ने 12वीं शताब्दी में स्थापत्यकला…
मुख्यमंत्री ने औराई कला गौठान का किया निरीक्षण, महिला स्व सहायता समूह और ग्रामीणों से हुए रू-ब-रू
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज औराईकला में गौठान का निरीक्षण किया। श्री बघेल ने गौठान में ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनके आजीविका संचालन संबंधी कार्यों में मदद के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री तथा जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने गौठान…
छत्तीसगढ़ में अगला सरकारी मेडिकल कॉलेज जांजगीर-चाम्पा जिले में खुलेगा : मुख्यमंत्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगला सरकारी मेडिकल कॉलेज जांजगीर-चाम्पा जिले में खोला जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आज जिले की जनता को 1083 करोड़ रुपये के 1255 विकास कार्यों की सौगातें दी हैं। इनमें 262 करोड़ रुपये के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण और 821 करोड़ रुपये के 836 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1051 हितग्राहियों…
मुख्यमंत्री ने धान खरीदी केंद्र सरखो में धान को हाथों से रगड़ कर टूट और पाखड़ की गुणवत्ता को परखा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत कृषि सहकारी समिति सरखो धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर टोकन एवं धान खरीदी व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने हाथों से धान को रगड़ कर चावल निकाला और धान में टूट और पाखड़ की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने मंडी फड़ में सरखो के किसान घासीराम साहू, संजय साहू, रेशमलाल साहू, केदारनाथ साव और हनुमान दास से चर्चा कर एकड़ के हिसाब से धान…
प्राकृतिक खुबसूरती से भरा है छत्तीसगढ़, सतरेंगा आईए, आनंद उठाईये : मुख्यमंत्री
रायपुर। कोरबा जिले के मनोरम एवं खूबसूरत तथा नव विकसित पर्यटन स्थल सतरेंगा की खूबसूरती और हसदेव नदी का अथाह जल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भा गया। एक रात सतरेंगा के रिसॉर्ट में ठहरने के बाद सुबह यहां की प्राकृतिक छटा और शांत वातावरण ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का मन मोह लिया। बाद में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देश-विदेश के पर्यटकों को सतरेंगा आकर वहां की खूबसूरती का आनंद लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक खूबसूरती से भरा राज्य है। बस्तर…
मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले के संस्कृति, पुरातत्व एवं पर्यटन स्थल पर आधारित पुस्तिका का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ओपन थियेटर सतरेंगा में कोरबा जिले के संस्कृति, पुरातत्व एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी विषयक पुस्तिका का विमोचन किया। इसका प्रकाशन जिला पुरातत्व संग्रहालय कोरबा द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि कोरबा जिले के पुरातात्विक और प्राचीन स्थल प्रदेश ही नहीं देश भर में लोगों के पर्यटन का केंद्र बने। मुख्यमंत्री ने भविष्य में कोरबा जिले के पर्यटन स्थलों पर जाने की ईच्छा भी जताई। इस पुस्तिका में कोरबा जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के साथ धार्मिक स्थल तथा नैसर्गिक…
आदिवासी किसान ने मुख्यमंत्री को दिया सौ रूपया ईनाम,अभिभूत हुए मुख्यमंत्री ने स्नेह के साथ स्वीकारी भेंट
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जब पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा के ग्राम पोलमी पहुंचे, तो वहां एक आदिवासी किसान ने उनसे भेंटकर कहा ‘‘मैं हा गोबर बेच के 32 हजार रूपया कमाए हावंव। उई मं के सौ रूपया आप ल भेंट करना चाहथ हंव‘‘। उनके आग्रह पर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री ने किसान की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी दी गई इस भेंट को बड़े ही स्नेह के साथ स्वीकारा और उन्हें धन्यवाद दिया। कोरबा जिले के पाली विकासखंड के सुदूर बीहड़…
विशेष लेख : तस्वीरें बयान कर रही हैं उपलब्धियों की कहानी
रायपुर। एक अच्छी तस्वीर में लाखों शब्दों की ताकत होती है। तस्वीरों की इसी ताकत का इस्तेमाल जनसंपर्क विभाग ने शासन की योजनाओं को दूरदराज के गांवों तक पहुंचाने के लिए किया है। विभाग ने संभागीय मुख्यालयों से लेकर जिलों और विकासखंड मुख्यालयों तक फोटो-प्रदर्शनी के आयोजनों का जो सिलसिला शुरु किया है, उसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भीड़ इन प्रदर्शनियों में देखी जा रही है। तस्वीरों के जरिये योजनाओं की जानकारी उन लोगों तक भी पहुंच रही है, जिन तक अब तक साक्षरता…
