मुख्यमंत्री ने जांजगीर के किसान सम्मेलन में जिले को 1082.42 करोड़ रुपए के 1245 विभिन्न कार्यों की दी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में 1083 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्यो का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि पूजन किया। श्री बघेल ने कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1051 हितग्रहियो को सामग्री एवं अनुदान राशि के चेक का वितरण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास…

मुख्यमंत्री पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा की माताश्री के दशगात्र एवं शोकसभा कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान आज पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा के गृह ग्राम पोलमी पहुंचे और उनकी स्वर्गीय माताश्री के दशगात्र एवं शोकसभा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. जुगरीबाई केरकेट्टा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। आज पाली-तानाखार विधायक श्री मोहितराम केरकेट्टा जी के गृह ग्राम पोलमी पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताश्री के दशगात्र एवं शोकसभा कार्यक्रम में शामिल हुआ। pic.twitter.com/tngV3yMe0q — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 5, 2021 इस अवसर छत्तीसगढ़…

मुख्यमंत्री 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जाएंगे, लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 6 जनवरी को सर्किट हाउस जांजगीर-चांपा से सुबह 11 बजे प्रस्थान कर पेण्ड्री पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 12.15 बजे गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंचेंगे। जहां वे नरवा स्टापडेम का निरीक्षण करेंगे एवं महिला स्व सहायता समूह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा एक बजे विकासखंड मरवाही के ग्राम दानीकुंडी पहुंचेंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यो…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरबा जिले को दी 836 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 836 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्योंं की सौगात दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरबा जिला के लोगों के विकास और समृद्धि के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कोरबा के घण्टाघर मैदान स्थित ओपन ऑडिटोरियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर अजगरबहार और बरपाली को तहसील बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मांग पर कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण पूर्व विधायक…

मुख्यमंत्री जांजगीर-चांपा में 1083 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 05 जनवरी को जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में 1083 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगें। इनमें 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्यो का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि पूजन शामिल हैं। इसके अलावा कृषि,उद्यान, मछली पालन, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1051 हितग्रहियो को सामग्री एवं चेक का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में 820 करोड़ 93 लाख रुपए के 836 विभिन्न कार्यों…

एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज बिलासपुर के न्यू सर्किट हाउस में नगर निगम बिलासपुर के महापौर एवं सभापति ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नगर निगम महापौर, सभापति और पार्षदों का आज 4 जनवरी को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन सहित एमआईसी के सदस्य एवं पार्षद उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और उनकी खुशी में शामिल हुए। उन्होंने सभी पार्षदों और एमआईसी सदस्यों को बधाई दी। महापौर, सभापति और…

मुख्यमंत्री रूबरू हुए जिले के अधिकारियों से, आत्मीय वातावरण में जाना हालचाल

रायपुर। मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल अपने बिलासपुर प्रवास के दूसरे दिन आज न्यू सर्किट हाउस बिलासपुर में लगभग दो घंटे तक जिले में पदस्थ अधिकारियों से रूबरू हुए। आत्मीय माहौल में उनका हालचाल जाना और प्रदेश के विकास के लिये निष्ठा, उत्साह एवं टीम भावना से कार्य करने के लिये उन्हें प्रेरित किया। श्री बघेल ने अधिकारियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हुआ वर्ष था और आप सभी ने टीम भावना के साथ चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। वर्ष…

मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज के प्रमुखों और संगठनों के पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर भ्रमण के दौरान 3 जनवरी रविवार को न्यू सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक, युवा, खेल संगठनों, समाज प्रमुखों, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री बघेल ने लोगों से नये साल की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री के बिलासपुर प्रवास के दौरान उनके द्वारा लगभग 650 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने के लिये बिलासपुर वासियों की ओर से उनका आभार माना। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी के संरक्षण…

महिला समूह ने मशरूम के विक्रय के लिए एग्रो कंपनी से किया एमओयू , सेलर के गौठान के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष हुआ एमओयू

रायपुर। गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों को हाथों-हाथों लिया जा रहा है। हाल ही में अंबिकापुर के एक स्व-सहायता समूह ने निर्धारित दर से अधिक दर पर वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री के लिए हैदराबाद की एक कंपनी के साथ एमओयू किया था। इस कड़ी में आज महिला स्व-सहायता समूहों की एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जब बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेलर में गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई कि…

मुख्यमंत्री ने महोरा गौठान का किया निरीक्षण, गोबर से निर्मित सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने दो दिवसीय कोरबा जिले के प्रवास के दौरान करतला तहसील के ग्राम मोहरा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में मवेशियों के लिए उपलब्ध चारा-पानी और सुरक्षा प्रबंध का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने गोबर से निर्मित गौकाष्ठ, गमले, दिये आदि उत्पाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली और इसकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल…