गौठान से ग्राम स्वावलंबन का सपना हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सेलर में बने गौठान का निरीक्षण किया और इस अवसर पर आयोजित चौपाल में कहा कि गौठानों से ग्राम स्वावलंबन का सपना साकार हो रहा है। गौठानों के माध्यम से लगभग 7 हजार गांवों में 70 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित हो गये हैं। इस जमीन से ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया हो रहा है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है। चौपाल में मुख्यमंत्री के समक्ष सेलर के जागृति महिला…

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित नवीन विश्राम गृह का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान 6 करोड़ 59 लाख की लागत से निर्मित नवीन विश्राम गृह भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन गृह, लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया विशेष रूप से मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नवीन विश्राम गृह भवन 2050 वर्गमीटर में बनाया गया है। इस भवन में 7 विश्राम कक्ष सहित कुल 25 कक्ष हैं एवं 150 व्यक्तियों की बैठने की क्षमता वाला एक सभाकक्ष…

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अंतर्गत 6 करोड़ की लागत से निर्मित राज्य की प्रथम सर्वसुविधायुक्त डिजिटल लायब्रेरी का मिलेगा लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान नूतन चौक में नगर निगम बिलासपुर द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अंतर्गत 6 करोड़ की लागत से तैयार किये गये तीन मंजिला सेंट्रल लायब्रेरी का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सेंट्रल लाईब्रेरी के एक्जीविशन हॉल, फूड कोर्ट, डिजीटल लाईब्रेरी और इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभांरभ कर अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम द्वारा लगाई गई शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू,…

मुख्यमंत्री बिलासपुर एयरपोर्ट का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम पर करने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान लगभग 650 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इनमें सेंट्रल लायब्रेरी का नामकरण बिलासपुर के भूतपूर्व विधायक स्व.शिवदुलारे मिश्र के नाम पर करने, तारबाहर स्थित इंगलिश स्कूल का नामकरण शेख गफ्फार के नाम पर एवं बिलासपुर में बनने वाले एयरपोर्ट का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम पर करने की घोषणा शामिल है। समारोह…

मुख्यमंत्री ने नरवा विकास कार्यों का लिया जायजा 1.43 करोड़ के नरवा विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज जुनवानी ग्राम से होकर गुजरने वाले चक्रधरपुर नाले में लगभग 1.43 करोड़ के नरवा विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने नाले का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाले के दोनों किनारों पर फलदार वृक्ष लगाये जाये। जिससे वन्य प्राणियों और ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल सके। नरवा विकास योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा कैम्पा मद से इस नाले पर संरक्षण कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि ढेंगुर नाला और…

मुख्यमंत्री ने बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र के किसानों से की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर किसानों से चर्चा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र से संबद्ध भेलवाटिकरा, बरलिया, रेगड़ा आदि गांवों के किसानों से चर्चा कर उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने किसानों से खेती-बाड़ी, धान फसल का रकबा, धान बेचने की मात्रा एवं भुगतान, बारदाना आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक प्रकाश नायक, विधायक चक्रधर…

शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा क्रमवार उनका परिचय लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देने व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पूरे समर्पण से कार्य करें व सुनिश्चित करें कि शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक…

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले में सुपोषण अभियान की सराहना की शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त पंचायतों एवं वार्डो के जनप्रतिनिधियों का सम्मान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्ति के लिये हमें सभी बच्चों एवं महिलाओं तक सुपोषण की पहुंच बनानी होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कुपोषण मुक्ति अभियान व एनीमिया मुक्त करने के लिये जिले में उल्लेखनीय प्रयास हुये है। कुपोषण दर में 8 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आयी है। लेकिन केवल इतने से ही हमें संतुष्ट नहीं होना है। इस अभियान की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब सभी बच्चे…

मुख्यमंत्री ने कोसमनारा में 93 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित बाबाधाम बाल उद्यान का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत बाबाधाम कोसमनारा स्थित बाल उद्यान का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायगढ़ नगर निगम को विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक चक्रधर सिंह सिदार, विधायक उत्तरी जांगड़े, महापौर जानकी काटजू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रायगढ़ के…

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों तथा युवा उद्यमियों से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान आज शाम केंद्रीय विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री श्री बघेल से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायगढ़ के लाभांवित हितग्राहियों तथा युवा उद्यमियों ने सौजन्य मुलाकात की और राज्य की नवीन औद्योगिक नीति 2019-24 के लिए शासन के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों तथा युवा उद्यमियों से चर्चा करते हुए नवीन व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन तथा औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर आशीष सिदार ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना अंतर्गत विकासखंड…