रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई 3 बाजार चौक में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर का अहम योगदान है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए आंदोलन किए, बैठकें की और व्यापक जन जागृति का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंद्राकर के पास छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए एक विशेष दृष्टि थी। वे यहां हॉर्टिकल्चर की संभावनाओं…
महीना: फ़रवरी 2021
मुख्यमंत्री स्टडी सर्किल सुकमा के छात्रों से हुए रूबरू, पीएससी, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय सुकमा जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र में संचालित स्टडी सर्किल में पीएससी, यूपीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से चर्चा की। उन्होंने युवाओं से जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सुकमा में अब शिक्षा गुणवत्ता और भी बेहतर हो चली है। कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान और कक्षा 12वीं में छठवां स्थान लाकर प्रदेश भर में जिले का नाम…
मुख्यमंत्री का अचूक निशाना, पिट्टूल में आजमाया हाथ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा के कुम्हाररास स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लोकार्पण के दौरान वहां परंपरागत खेल पिट्टूल खेल रहे बच्चों को देखकर खुद को रोक नहीं सके और बच्चों के हाथों से गेंद लेकर पिट्टूल खेलने लगे। मुख्यमंत्री ने अपनी अचूक निशानेबाजी का जौहर दिखाते हुए एकदम सटीक निशाना साधा। बच्चों ने अपने हाथों से बनाई मुख्यमंत्री की पेंटिंग उन्हें भेंट की मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लोकार्पण के बाद विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और वहां विद्यार्थियों द्वारा…
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण, विद्यार्थियों और शिक्षकों से की चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के कुम्हाररास स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, पालकों तथा शिक्षकों से चर्चा की और विद्यालय में अध्ययन- अध्यापन और सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल के क्लासरूम, वाचनालय, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला सहित खेलकूद जोन, कला एवं संस्कृति सहित अलग-अलग कक्षों में जाकर विद्यार्थियों व शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने ऐसे उत्कृष्ट विद्यालयों की वर्तमान समय में जरूरत को प्रासंगिक और अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री ने स्कूल की दीवारों पर की गई…
मुख्यमंत्री ने कसरत कर युवाओं को दिया फिटनेस मंत्र, स्वस्थ तन और सकारात्मक मन के लिए व्यायाम जरूरी
रायपुर। देश और प्रदेश की प्रगति में महती भागीदारी निभाने वाले युवाओं को उनकी सेहत को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही अच्छे और सकारात्मक विचार का वास होता है। जिससे इंसान अपनी दिनचर्या के साथ ही पूरे जीवन का भरपूर आनंद ले सकता है। उन्होंने सफल दिनचर्या के लिए प्रतिदिन व्यायाम और योग को महत्वपूर्ण बताया। श्री बघेल ने वनांचल आदिवासी क्षेत्र सुकमा के स्वामी विवेकानंद परिसर में आज फिटनेस सेंटर के अवलोकन के दौरान जिम में स्वयं…
मुख्यमंत्री ने सुकमावासियों को दी 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा सुकमावासियों को लगभग 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित आमसभा में उन्होंने 149.45 करोड़ रुपए के 62 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 75 करोड़ रुपए के 59 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग, पशुधन विकास विभाग एवं मत्स्य विभाग, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 214 हितग्राहियों को 65 लाख 74 हजार 930 रूपए का चेक व 54 हितग्राहियों को सामग्री और उपकरण प्रदान…
लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी का साक्षात्कार हेतु चयन की शिकायत सरासर झूठी और निराधार
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019 हिन्दी विषय में अनुपस्थित अभ्यर्थी को साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित किए जाने की शिकायत पूरी तरह से झूठी और निराधार पाई गई है। लोक सेवा आयोग के परीक्षक नियंत्रक ने उक्त शिकायत विस्तृत जांच परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के उपस्थिति पत्रक एवं अन्य संधारित रिकार्ड और केन्द्राध्यक्ष, वीक्षकों के बयान के आधार पर की। परीक्षा से संबंधित रिकार्ड एवं बयान के आधार पर शिकायत कर्ता वीरेन्द्र कुमार पटेल द्वारा की गई शिकायत पूर्णतः असत्य और निराधार पाई गई है। परीक्षा…
मुख्यमंत्री ने चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद और प्रखर पत्रकार चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि 2 फरवरी पर उन्हें नमन कर किया है। श्री बघेल ने कहा है कि दुर्ग जिले के निपानी गांव में जन्मे श्री चंद्राकर ने लोकसभा में सांसद तथा महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश की अथक सेवा की। श्री चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में राज्य आंदोलन को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने देश में कई ज्वलंत मुद्दों पर आवाज उठाई और निर्भीक पत्रकारिता…
मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने की समाज प्रमुखों से मुलाकात सामाजिक भवन के लिए दी 20-20 लाख रुपए की स्वीकृति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुकमा प्रवास के दौरान विभिन्न समाज के प्रमुखों से भेंट की। समाज प्रमुखों द्वारा की गई मांग पर उन्होंने अंजुमन इस्लामिया कमेटी, माहेश्वरी समाज और साहू समाज को सामाजिक भवन के लिए 20-20 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। वहीं जिन समाज के पास भूमि नहीं है, उन्हें बहुत ही रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास…
