रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन में ग्राम कौही में प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा हम सब पर बनी रहें। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर यही मेरी प्रार्थना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों की वजह से लोगों का रूझान खेती-किसानी की ओर बढ़ा है। खेती-किसानी की ओर लोग लौटने लगे हैं। यही वजह है कि इस साल सर्वाधिक रकबे में…
महीना: मार्च 2021
मछुआरों को भी अब किसानों की तरह ऋण एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी: मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। मत्स्य पालन को खेती का दर्जा देकर राज्य सरकार ने मछुआरों को हित में निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के मछुआरों को अब किसानों की तरह ऋण एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सहकारी बैंकों से मछुआरों को सहजता से ऋण मिलेगा। यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठकुराइन टोला में निषाद समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने यहां मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए…
मुख्यमंत्री पहुंचे बठेना, मृतकों को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवारजनों के लिए 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने के दिए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम बठेना पहुंचे। उन्होंने गायकवाड़ परिवार के परिवारजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना में मृतक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बठेना के गायकवाड़ परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के परिवारजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए। श्री बघेल ने पुलिस अधिकारियों को घटना की सघन जांच के निर्देश भी दिए। घटनास्थल पर आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे,…
राजिम में धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए 54 एकड़ भूमि को किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाले पवित्र त्रिवेणी संगम के तट पर 27 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होने वाले राजिम माघी-पुन्नी मेला 2021 का भव्य समापन आज महाशिवरात्रि के अवसर पर शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के धर्मस्व, पर्यटन, गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की। समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दरदास महाराज, महंत गोवर्धन शरण महाराज, संत…
लोकसभा में कृषि मामलों की स्थायी समिति ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की सराहना की
रायपुर(बीएनएस)। लोकसभा में कृषि मामलों की स्थायी समिति ने मंगलवार को सदन में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की सराहना करते हुए केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि किसानों से मवेशियों के गोबर खरीद की ऐसी ही योजना पूरे देश के लिए शुरु की जानी चाहिए। पर्वतागौड़ा चंदनगौड़ा गद्दीगौडर की अध्यक्षता वाली लोकसभा की कृषि मामलों की स्थायी समिति ने केंद्र सरकार को दिए अपने सुझाव में कहा है कि किसानों से उनके मवेशियों का गोबर खरीदने से उनकी आय में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ…
मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 14 मार्च को लोकवाणी नारी शक्ति पर होगी केंद्रित
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी का प्रसारण 14 मार्च रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेश की नारी शक्ति से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
मुख्यमंत्री 11 मार्च को रायपुर, दुर्ग तथा गरियाबंद जिले के दौरे पर
रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 मार्च को रायपुर, दुर्ग तथा गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे और राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल अपने दौरे में विभिन्न स्थानों में आयोजित महाशिवरात्रि मेला मिलन समारोह में भी शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 11 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 11.20 बजे महादेवघाट रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 12.10 बजे महादेवघाट से कार द्वारा…
मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। श्री बघेल ने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘घाघ और भडुरी’ पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में दीपन कुमार चक्रवर्ती द्वारा ‘घाघ और भडुरी’ की कहावतों को संकलित कर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘घाघ और भडुरी’ पुस्तक के संकलनकर्ता तथा संपादक श्री चक्रवर्ती को इसके प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक पाठकों में अत्यंत लोकप्रिय सिद्ध होगी। गौरतलब है कि भडुरी की कहावतें प्रायः कृषि तथा वर्षा-विषयक है। उनकी कहावतें छत्तीसगढ़ सहित बिहार, मध्यप्रदेश और संयुक्त प्रांतों से लेकर सारे राजपुताना और पंजाब तक फैली हुई है।…
वैकल्पिक विकास मॉडल के जरिए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार और इंडिया सेंटर फॉउंडेशन के बीच किए गए एमओयू पर हस्ताक्षर
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य सरकार और इंडिया सेंटर फॉउंडेशन के बीच छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास, औद्योगिक विकास, कृषि गलियारे के विकास, इनोवेटिव डिजिटल समाधान, शहरी तथा ग्रामीण विकास, बौद्ध पर्यटन अधोसंरचना आदि क्षेत्रों के वैकल्पिक विकास मॉडल के जरिए समग्र विकास के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य सरकार की ओर से उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और इंडिया सेंटर फॉउंडेशन की ओर से फॉउंडेशन के मैनेजर ट्रस्टी संकल्प शुक्ला ने हस्ताक्षर…
