मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान राज्य सरकार द्वारा हाल ही में शासकीय कर्मियों के हित में अनुकंपा नियुक्ति संबंधी लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार जताया और उनका अभिनंदन किया। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु तृतीय श्रेणी के पदों पर 10 प्रतिशत सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक शिथिल करने का…

समूह एक, काम अनेक, 50 हजार रूपए महीने की आमदनी सुन प्रसन्न हुए मुख्यमंत्री

रायपुर। यह आश्चर्य किन्तु सत्य है कि छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूह अपनी मेहनत और लगन से आर्थिक आत्मनिर्भरता की नयी कहानी गढ़ने लगे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों को छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में निर्मित गौठान उनके द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों के केन्द्र बिन्दु बन गए हैं। महिला स्व-सहायता समूह एक साथ आजीविका की कई गतिविधियों को संचालित कर हर महीने हजारों रूपए की अतिरिक्त आय अर्जित करने लगे हैं। महिला स्व-सहायता समूह की सफलता का एक ऐसा ही वाक्या आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को…

छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना

रायपुर। भारत मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में कही कही हल्के और कही कही गहरे बादल छाए हुए है। छत्तीसगढ़ में 11 एवं 12 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

छत्तीसगढ़ के किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह

रायपुर। राज्य के कृषि एवं मौसम विज्ञान विभाग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में मानसून आगमन को ध्यान में रखते हुए किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह दी है। उन्होंने खरीफ फसलों और फल-सब्जियों की बुवाई के साथ ही पशुपालन के संबंध में और आवश्यक वैज्ञानिक सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि खेत की साफ-सफाई एवं मेड़ों की मरम्मत आवश्यक रूप से इस समय करना चाहिए। खरीफ फसल लगाने के लिए बीज एवं उर्वरक का अग्रिम व्यवस्था कर ले। धान की जैविक खेती…

राम वनगमन पर्यटन परिपथ: चंदखुरी में विकास कार्य लगभग पूर्णता की ओर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना राम वनगमन पर्यटन परिपथ विकास के तहत रायपुर जिले के ग्राम चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर क्षेत्र में विकास कार्य और सौन्दर्यीकरण का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समय-समय पर विकास कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही संबंधित निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते रहे हैं। भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी का प्राचीन कौशल्या मंदिर के मूल स्वरूप को यथावत रखते हुए, पूरे परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा…

प्रदेश में जल्द ही शुरू होगी धरसा विकास योजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को उनके खेतों तक सुविधाजनक पहुंच के लिए प्रदेश में जल्द ही धरसा विकास योजना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना को राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जोड़ते हुए किसानों के लिए आय का नया रास्ता खोला गया। मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुन्द जिले में लगभग 565 करोड़ रूपए की लागत के 1430 कार्योें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने बलौदाबाजार जिले के लिए 295 करोड़ रूपए की…

बच्चों को कुपोषण और निमोनिया से बचाएगी ममत्व की गर्माहट, वनांचल क्षेत्र के 15 हजार बच्चों को कम्बल केयर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर वन क्षेत्रों में शिशुओं और छोटे बच्चों को कुपोषण तथा निमोनिया से बचाने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती तथा शिशुवती माताओं को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ से कुपोषण मुक्ति के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा हैं। वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों में अधिक कुपोषण दर को देखते हुए इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुपोषण दूर करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के…

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिक्षा तथा आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा

रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मजबूत अधोसंरचना के साथ ही मानव संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया। श्री सिंहदेव ने कांकेर, महासमुंद और कोरबा में शुरू हो रहे नए मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में फैकल्टी एवं अन्य स्टॉफ का सेट-अप स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे इन…

मुख्यमंत्री ने बालोद जिले को दी 400 करोड़ रूपए की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बालोद जिले को 399 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्याें की सौगात दी, जिसमें 302 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत वाले 131 कार्याें का भूमिपूजन तथा 97 करोड़ 6 लाख रूपए की लागत वाले 66 कार्याें का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर बालोद जिले के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने बालोद जिले में जिन कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन किया उनमें मुख्य…

मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले को दी 285 करोड़ रूपए की सौगात, अंडा से मिनीमाता चौक सड़क उन्नयन की मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग जिले में 285 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर दुर्ग जिले के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रित होने लगी है। जनसामान्य की सहूलियत के लिए विकास एवं निर्माण कार्याें को तेजी से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री…