सभी जिला मुख्यालयों के समीप विकसित होंगे प्रदर्शन-वन’, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना को लेकर सामान्य जन में जबरदस्त उत्साह

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, साथ ही इसको लेकर कुछ जिज्ञासाएं भी हैं। लोगों को इस योजना के प्रावधान और फायदों की जानकारी देने तथा उनकी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के निकट प्रदर्शन-वन विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को सभी जिला मुख्यालयों के आसपास कम से कम 10 एकड़ की शासकीय भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि…

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बनाया जाएगा जिलावार प्लान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं सुविधाओं के विस्तार सहित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस ली और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.…

सभी गौठानों में पशुओं के लिए हरे चारे का हो प्रबंध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठानों में अनिवार्य रूप से चारागाह विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौठानों में आने वाले पशुओं को सूखे-चारे के साथ-साथ हरा चारा की भी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को गौठान समितियों के माध्यम से गौठानों में चारागाह के लिए सुरक्षित भूमि में नेपियर घास सहित ज्वार, बाजरा, मक्का आदि की बुआई सुनिश्चित करवाने को कहा है। चारागाह विकास का काम गौठान समितियों के पास उपलब्ध राशि किया जा सकेगा।…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से सतर्क रहने कहा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में भी इससे सतर्क रहने कहा है। उन्होंने दोनों राज्यों में इस नए वेरिएंट की मौजूदगी को देखते हुए अंतर्राज्यीय सीमाओं पर आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे कोविड-19 एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते हुए पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। मास्क का उपयोग, हैंड-हाइजिन और सामाजिक व शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई से…

खाद की जमाखोरी करने वालों को ब्लैकलिस्टेड करें : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य को कोटे के अनुरूप यूरिया और डीएपी की आपूर्ति न होने तथा जमाखोरी की रोकथाम हेतु तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रासायनिक खाद की आपूर्तिकर्ता कंपनियों को राज्य को आवंटित मात्रा के अनुरूप यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को होलसेलर और रिटेलर के स्टॉक को चेक कर जमाखोरी करने वालों को ब्लैक लिस्टेड करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने सभी होलसेलर के पास मौजूद यूरिया और डीएपी खाद को तत्काल रिटेलरों को ट्रांसफर…

संत कबीर की वाणी को अपने जीवन में उतारने की जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि संत कबीर की महिमा छत्तीसगढ़ के कण-कण में व्याप्त है। संत कबीर प्रेम, सामाजिक समरता और मानवता के कवि थे, वे एक समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर कठोरता से प्रहार किया। उनके मानने वाले हर जाति, हर धर्म के लोग हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर 650 साल पहले आये थे, लेकिन उनके संदेश आज भी समसामयिक हैं। उनकी वाणी को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में संत…

मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन उपस्थित थे। श्री बघेेल ने इस अवसर पर अपने सन्देश में कहा है कि रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी। उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद न सिर्फ गोंडवाना…

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के उपायों की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की विपरित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता रखी जाए। लोगों के बचाव और उन्हें राहत पहुंचाने की सभी तैयारी भी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने निचले और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं।…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों से टीका लगवाने की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी नागरिकों से टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में टीका ही कोरोना से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है। हालांकि प्रदेश में पिछले दो दिनों से एक लाख से अधिक लोग टीका लगवा रहे हैं, पर इस संख्या को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से स्वयं और अपने परिजनों को टीका लगवाने के साथ ही दूसरे लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से…

महानगरों में घुलेगी बस्तर के पपीते की मिठास, अपनाई जा रही है इजराईल, आस्ट्रेलिया जैसे देशों आधुनिक खेती तकनीक

जगदलपुर। बस्तर का पपीता अब महानगरों में भी अपनी मिठास घोलेगा। दरभा विकासखण्ड के तीरथगढ़, मुनगा और मामड़पाल में लगभग तीस एकड़ में पपीते की खेती आधुनिक तरीके से की जा रही है। बस्तर जिले का दरभा क्षेत्र अपनी परम्परागत खेती के लिए जाना जाता था, मगर अब इस क्षेत्र में महिला स्वसहायता समूहों की सदस्यों द्वारा बस्तर जिला प्रशासन, उद्यानिकी विभाग और बस्तर किसान कल्याण संघ के सहयोग और मार्गदर्शन में पपीते की उन्नत खेती की जा रही है। इसके लिए इजराईल और आष्ट्रेलिया जैसे देशों में अपनाई जा…