रायपुर। कोरोना बीमारी से मृत लोगों के अंतिम संस्कार के उपरांत एकत्र अस्थियां,जिन्हें उनके परिवार के सदस्य अब तक लेने नहीं आये थे आज धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कांग्रेस नेता विनोद तिवारी व साथियों ने महादेव घाट में विसर्जन कर दी आख़िरी विदाई। विनोद तिवारी ने बताया कि विगत कुछ महीनों में कोरोना महामारी से सैकड़ों की जान गई। बेहद कठिन समय और विपरीत हालात में प्रशासन ने मृतकों का अंतिम संस्कार किया।अपनी जान जोखिम में डालकर प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने मृतकों को आखिरी विदाई दी। कुछ अज्ञात…
महीना: जून 2021
मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ केन्द्र किस्टाराम को एम्बुलेंस दिए जाने की घोषणा की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के कोंटा विकासखण्ड के धुर नक्सल प्रभावित ग्राम किस्टाराम स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र को मरीजों के परिवहन सुविधा के लिए एम्बुलेंस दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान किस्टाराम उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एएनएम प्रतिभा नेताम के आग्रह एवं किस्टाराम क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर यह घोषणा की। सुकमा जिले का सीमावर्ती गांव किस्टाराम आन्ध्रप्रदेश और तेलंगाना की सीमा से लगा हुआ है। यहां स्थित उप…
छत्तीसगढ़ में अब तक 1 करोड़ सैंपलों की कोरोना जांच
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की शुरूआत से लेकर अब तक प्रति दस लाख की आबादी में कुल कोरोना जांच राष्ट्रीय औसत से आगे है। यहां प्रति दस लाख की जनसंख्या में औसत सैंपल जांच 3 लाख 48 हजार 938 है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर अब तक औसत 2 लाख 94 हजार 402 सैंपलों की जांच हुई है। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा सेंपलों की जांच की गई है।आरटीपीसीआर जांच के माध्यम से 25 लाख 3 हजार 108, ट्रू-नाट विधि से 9 लाख 35 हजार 284 एवं…
छत्तीसगढ़ में बाघो की संख्या बढ़ाने महत्वपूर्ण पहल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक के दौरान अचानकमार टायगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए वर्ष 2021-22 के अंतर्गत 25 करोड़ 80 लाख रूपए के कार्यो का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह बैठक मुख्यमंत्री श्री बघेल की अध्यक्षता में राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में चर्चा करते हुए वन्यप्राणियों के सुरक्षित…
‘योग करबो-स्वस्थ रहिबो’ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 लाख से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास
रायपुर। सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में योग के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया। राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में जनसामान्य द्वारा विभिन्न स्थलों पर कोविङ-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग और योग आयोग द्वारा आयोजित वर्चुअल योग मैराथन में ‘योग करबो-स्वस्थ्य रहिबो‘ सूत्र वाक्य के साथ 10 लाख 41 हजार 595 लोगों ने इसमें शामिल होकर एक…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 2.34 करोड़ के अत्याधुनिक फायर स्टेशन और एसडीआरएफ हब का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में एक करोड़ 33 लाख 95 हजार रूपए की लागत से निर्मित आधुनिक फायर स्टेशन और एक करोड़ रूपए की लागत से निर्मित एसडीआरएफ हब (स्टोर एवं बैरक) का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित थे। इस अत्याधुनिक फायर स्टेशन तथा एसडीआरएफ के निर्माण से बस्तर संभाग में आपदा संबंधी बचाव कार्यों को गति मिलने के साथ ही आपदा प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है…
पर्यटकों को अपनी संस्कृति से परिचित कराते हुए गर्व होता है : ’मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। बस्तर में पर्यटन के जरिये स्थानीय लोगों को न सिर्फ रोजगार मिल रहा है, बल्कि वे पर्यावरण को बचाए रखने की मुहिम में भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे ही कामों से जुड़े बस्तर के नौजवानों ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि पर्यटकों के अपने खान-पान, रीति-रिवाज और कला-परंपराओं से परिचित कराते हुए उन्हें गर्व होता है। बस्तर, सुकमा और बीजापुर जिलों में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन नौजवानों से बातचीत की। तिरखा बस्तर पर्यटन समूह में काम कर रही…
तन और मन दोनो स्वस्थ्य होने से हम किसी भी विपरीत परिस्थति का कर सकते हैं सामना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने दिनचर्या में इसे अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि योग हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से योग करने वाले हमेशा निरोगी रहते है और कोरोना काल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल…
एरोमेटिक कोण्डानार परियोजना से मिलेगी कोण्डागांव जिले को नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोण्डागांव जिले में सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए लगभग 20 करोड़ रूपए की लागत की ‘सुगंधित कोण्डानार‘ (एरोमेटिक कोण्डानार) परियोजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस परियोजना में कोण्डागांव जिले में 2 हजार एकड़ भूमि पर सुगंधित फसलों की खेती की जाएगी। इस परियोजना के तहत् किसानों के समूह एरोमा हब द्वारा सुगंधित फसलों की सात प्रजातियों लेमन ग्रास, पामारोजा, पचौली, मुनगा, अमाड़ी, वैटीवर, तुलसी की खेती की जाएगी। सुगंधित फसलों को प्रोसेसिंग के लिए कोण्डागांव में स्थापित होने वाली प्रसंस्करण…
बस्तर में वनोपजों के वेल्यूएडिशन में रोजगार की भरपूर संभावना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर में बहुमूल्य वनोपजों के वेल्यूएडिशन से रोजगार की भरपूर संभावना है। बस्तर की वनोपजों में वेल्यूएडिशन किया जाए, तो रोजगार के लिए बस्तर के युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। वनोपजों के वेल्यूएडिशन और उनके व्यापार के जरिए न सिर्फ बस्तर के युवाओं को ही बल्कि अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी रोजगार और आय के बेहतर साधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं। श्री बघेल ने कहा कि बस्तर के आम, इमली और काजू के प्रसंस्करण और वेल्यूएडिशन के…
